खबरें अब तक...

समाचार

5 जुआरियों को रंगेहाथ जुआ खेलते किया गिरफ्तार9 2 |
चरथावल। क्षेत्र के ग्राम कुटेसरा में पुलिस ने जुआ खेलते ५ जुआरियों को जुंआ खेलते गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से पुलिस ने ८२०० रुपये की नगदी व ताश बरामद किए है पुलिस ने जुआरियों को जेल भेज दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव के आदेशानुसार चलाए जा रहे अपराधी धर पकड़ अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक नगर सतपाल अंतिल व क्षेत्राधिकारी सदर कुलदीप कुमार के निर्देशन में थानाध्यक्ष चरथावल सूबे सिंह के नेतृत्व में कुटेसरा चैकी इंचार्ज शिवकुमार ने पुलिस टीम के साथ ग्राम कुटेसरा में छापेमारी करते हुए रिजवान के घर से जुआ खेलते पांच लोगों को गिरफ्तार किया है पकड़े गए जुआरियों ने अपने नाम रिजवान पुत्र रफीक,खालिद पुत्र शब्बीर,तहसीन पुत्र अकबर,ताहिर पुत्र इकबाल,जुबेर पुत्र राशिद बताए पुलिस ने इनके पास से५२ पत्ते ताश व ८२०० रुपये की नगदी बरामद की है पुलिस ने आरोपियों का चालान कर जेल भेज दिया है सीओ सदर कुलदीप कुमार ने प्रेसवार्ता कर पूरे मामले की जानकारी दी।

 

शिक्षक सहित नौ बच्चों की मिड् डे मिल खाने से हालत बिगडी1 |1 2 |
मुजफ्फरनगर। बच्चों के पौषणिक स्तर को सुधारने के उद्देश्य से शुरू किये गए मिड डे मील की गुणवत्ता को लेकर अधिकतर शिकायतें आती रहती हैं, लेकिन मुजफ्फरनगर में तो हद ही हो गई। मिडडे मील के खाने में भारी लापवाही खाने में लापरवाही का मामला सामने आया जिसमें मिड डे मिल में मरा हुआ चूहा मिला। जनता इंटर कॉलेज मुस्तफाबाद पचेंडा में मिड डे मील का खाना खाने से ९ बच्चों सहित क्लास टीचर की हालत बिगड़ गयी। आनन फानन में सभी बच्चों इलाज के लिए कराया गया जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मिडडे मिल के खाने में मरा चूहा निकलने से हडकम्प मच गया। मामले का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकरी सेल्वा कुमारी जे ने बड़ी कार्यवाही की जिसमें समिति के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिये। मिड डे मील उपलब्ध कराने वाली संस्था जन कल्याण सेवा समिति हापुड़ के विरुद्ध जिलाधिकारी ने दिये एफआईआर के निर्देश दिये स्कूल में जन कल्याण सेवा समिति हापुड़ द्वारा उपलब्ध कराया जा रहा था मिड डे मील।
सुबह एक शिक्षक समेत ९ बच्चों को मिड डे मील खाने के लिए दिया। इसी दौरान मिड डे मील परोसने के दौरान एक बच्चे के बर्तन में मरा हुआ चूहा दिखाई दिया। जिससे छात्रों और शिक्षकों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में मिड डे मील को सील कर दिया। साथ ही सभी बच्चों से खाना वापस लिया गया। इस समय अवधि तक एक शिक्षक समेत ९ बच्चों ने मिड डे मील चख लिया था। इनमें से दो-तीन बच्चों को उल्टी आने पर कॉलेज प्रशासन ने ९ बच्चों और शिक्षक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

दो वाहन चोर गिरोह के सदस्यों को दबोचा2 2 |
मंसूरपुर। एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशन व पुलिस अधीक्षक नगर सतपाल अंतिल व क्षेत्राधिकारी खतौली के प्रयेवेक्षण में चोर व लुटेरों वे सम्बन्ध में चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थानाध्यक्ष मंसूरपुर मनोज कुमार चाहल के नेतृत्व में उपनिरीक्षक ओमप्रकाश व उपनिरीक्षक योगेंद्र सिंह आदि ने पुलिस टीम के साथ कस्बा मंसूरपुर में शाहपुर तिराहे पर चेकिंग कर रहे थे चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक सेंट्रो कार को रुकने का इशारा किया तो सेंट्रो में बैठे संदिग्धों ने कार को रोकने के बजाए पुलिस पर फायरिंग कर भागने का प्रयास किया पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद तालिब पुत्र मुस्तकीम निवासी ग्राम पट्टी पीरबख्श ग्राम सौरम थाना शाहपुर व नरेंद्र पुत्र रणवीर सिंह निवासी मोहल्ला जगत कॉलोनी कस्बा व थाना खतौली को गिरफ्तार किया पुलिस ने दोनों संदिग्धों के कब्जे से पुलिस ने अवैध शस्त्र व चोरी की सेंट्रो कार बरामद की है पूछताछ करने पर दोनों अभियुक्त गणों ने एक राय होकर बताया कि हम लोग दिल्ली की तरफ से गाड़ी चोरी करते हैं तथा अपने निजी स्वार्थ व मुनाफे के लिए मुजफ्फरनगर क्षेत्र में लाकर कम पैसे में बेच देते हैं कार चोरी के संबंध में थाना मयूर विहार दिल्ली में कार चोरी का अभियोग पंजीकृत है पकड़े गए अभियुक्त शातिर किस्म के वाहन चोर हैं इससे पूर्व भी कई बार जेल जा चुके हैं। जिन पर कई मुकदमे दर्ज है।

े पानी न मिलने पर किया प्रदर्शन3 2 |
मुजफ्फरनगर। जनपद के मौहल्ला गांधी नगर में बीते तीन चार दिन से पानी की आपूर्ति हो रही बाधित हो रही है जिससे नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड रहा है साथ ही गृहणियों को तो अत्याधिक परेशानी हो रही है क्योंकि सबसे अधिक पानी की जरूरत कपडों धोने, खाना बनाने इत्यादि में होती है। नगर पालिका सहित ईओ इस तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहे है। नागरिकों का आरोप है कि पूरे मौहल्ले में पानी की सप्लाई नहीं हेा पा रही है जबकि मौहल्लेवासियों का आरोप है कि मंत्री कपिल देव अग्रवाल को भी फोन करने की कोशिश करो तो उनका भी फोन नहीं उठा है। आज महिलाओं ने मंत्री कपिलदेव के घर का घेराव कर प्रदर्शन किया तथा पानी दो के नारे भी लगाये।

 

डीएम एसएसपी ने सुनी समस्याएं4 2 |
जानसठ। जिलाधिकारी सेल्वा कु० जे० एवं एसएसपी अभिषेक यादव के नेतृत्व में तहसील जानसठ में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान समाधान दिवस में पुलिस व प्रशासन के अन्य अधिकारीगण द्वारा उपस्थित रहकर फरियादीयों की फरियाद सुनते हुए उनके तत्काल निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है।

 

 

बच्चों की प्रस्तुति ने मोहा मन
मुजफ्फरनगर। एक भारत श्रेष्ठ भारत के तहत एसडी पब्लिक स्कूल में लोक नृत्यों की रंगारंग धूम रही। छात्र-छात्राओं ने मनमोहक प्रस्तुति देकर मंत्रमुग्ध किया। लोक नृत्य प्रतियोगिता ने अद्भुत छटा बिखेरी।
इस समारोह का शुभारंभ ईश्वर की आराधना से किया गया। सर्वप्रथम गांधी सदन ने महाराष्ट्र का लोकनृत्य लावणी जो कि निर्गुणी व श्रावणी का मेल है, प्रस्तुत किया। छात्राओं इने इसमें देवी का अभिनदंन किया। जवाहर सदन के द्वारा हरियाणवी लोक नृत्य जो कि सांग, गुग्गा आदि का मनमोहक मिश्रण है प्रस्तुत किया गया। जिसमें हरियाणा की वेशभूषा को लोक नृत्य के माध्यम से दर्शाया गया। लक्ष्मी सदन द्वारा राजस्थानी लोक नृत्य घूमर की प्रस्तुति ने सबको मंत्र मुग्ध कर दिया। छात्राओं द्वारा राजस्थान का जीवंत दृश्य देखने को मिला। टेगौर सदन ने पंजाबी लोक नृत्य पेश किया। पटेल सदन के विद्यार्थियों ने भी शानदार प्रस्तुति दी। बच्चों ने अपने नृत्य द्वारा गोवा का जीता-जागता दृश्य प्रस्तुत किया। इसमें लैंप डांस, कोकंणी डांस, कुंभी डांस तथा मछुआरों द्वारा मछली पालन को नृत्य द्वारा चित्रित किया गया। भाभा सदन के छात्रा-छात्राओं द्वारा गुजराती नृत्य में नवरात्रि और गरबा पेश किया। प्रधानाचार्या चंचल सक्सेना ने उत्साहवर्धन किया। अंचला शर्मा तथा भावना सिंघल ने बच्चों को शुभाशीष दिया। कविता गुप्ता, गीता मित्तल, नुपुर, राखी शर्मा, रीतु सैनी तथा जसवीर कौर आदि का सहयोग रहा।

 

नशे के सौदागर गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। थाना को0नगर पर उ0नि0 रविशंकर पाण्डेय द्वारा अभियुक्त वाजिद उर्फ खन्ना पुत्र तौफिक निवासी खालसा पट्टी ग्राम सूजडु थाना कोतवाली नगर को शामली रोड बाईपास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 05 किलो 200 ग्राम डोडा पाउडर बरामद किया गया।

 

जुआरियों को किया गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। थाना सिविल लाइन पर व0उ0नि0 अनित यादव द्वारा अभियुक्तगण राजू पुत्र जगदीश निवासी म0न0 155 मौहल्ला आनन्दपुरी थाना सिविल लाइन जनपद मुजफ्फरनगर, सन्नी पुत्र सुरेशचन्द निवासी गाॅधी कालोनी थाना नई मण्डी जनपद मुजफ्फरनगर, मनीष पुत्र राजकुमार निवासी गाॅधी कालोनी थाना नई मण्डी जनपद मुजफ्फरनगर को अभियुक्त राजू उपरोक्त के मसकन से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के कब्जे से 01 सोनी की एलसीडी, 01 सैटअप बाॅक्स, 02 रजिस्टर, 02 पैन, 4200 रुपए नकद व 52 ताश के पत्ते बरामद किए गए।

 

वांछित अभियुक्त को दबोचा
मुजफ्फरनगर। थाना सिविल लाइन पर उ0नि0 राद्येश्याम यादव द्वारावाॅछित अभियुक्त राजुराम पुत्र नौरतनमल निवासी ग्राम कलहेडी थाना मसूदा राजस्थान को अमरसिंह होटल के पास से गिरफ्तार किया गया। वहीं थाना मीरापुर पर व0उ0नि0 योगेन्द्र सिंह द्वारा अभियुक्त महताब पुत्र आबिद अली निवासी ग्राम कुतुबपुर थाना मीरापुर जनपद मुजफ्फरनगर को भूम्मा अडडे से गिरफ्तार किया गया। वहीं थाना बुढाना पर उ0नि0 प्रहलाद सिंह द्वारा वाॅछित अभियुक्त नूरहसन पुत्र बसासत निवासी ग्राम जौला थाना बुढाना जनपद मुजफ्फरनगर को गढी चैराहे से गिरफ्तार किया गया।

हैदराबाद की बिटियां की आत्मा शंाति को रखा मौन5 1 |
मंसूरपुर। स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल की छात्राओं तथा अध्यापिकाओं ने हैदराबाद की बिटिया की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा। इसके बाद छात्राओं ने स्कूल से नेशनल हाईवे तक डॉक्टर के हत्यारों को फांसी की सजा देने की मांग को लेकर कैंडल मार्च निकाला। इस अवसर पर प्रधानाचार्या तरुणा चैधरी तथा प्रबंधक संजीव राठी ने कहा कि इस तरह की घटनाएं सभ्य समाज पर एक कलंक है। स्कूल की छात्राओं निकिता, ध्रुवी, अंशिका, रैना, वैशाली, मानसी, सानिया, कनिष्का, पायल आदि ने विचार रखे।

तीन सटोरियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार6 2 |
मुजफ्फरनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव द्वारा छेड़े गए अभियान अवैध जुआं,सट्टा, नशा खोरी, आदि की रोक थाम के लिए थाना सिविल लाईन पुलिस को उस वक्त बड़ी सफलता हाथ लगी जब मुखबिर खास की सूचना पर पुलिस क्षेत्र के एक घर में दबिश दी जहां तीन युवक आई पी एल सट्टा खेलने में मस्त थे पुलिस ने सभी आरोपियों को मय साजो सामान हिरासत में ले लिया और थाने के आई जहां पूछ ताछ के बाद आज उन्हें जेल भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने जब से जनपद का चार्ज सम्भाला है तभी से नित हर रोज नए नए खुलासों के साथ ही तरह तरह के अभियान छेड़ रखें है जेसे चोर लुटेरों वंचित बदमाशों की धर पकड़, जीरो ड्रग्स अभियान हो या फिर अवैध जुआं सट्टे का कारोबार । एस एस पी के कड़े दिशा निर्देशनो में अब जनपद पुलिस भी खासी ततपर दिखाई दे रही है तभी तो अब जनपद के हर जुर्म पर खाकी भारी पड़ती दिखाई दे रही है।ताजा मामला भी जनपद के थाना सिविल लाईन पुलिस का है जहां पुलिस ने मुखबिर खास की सूचना पर मौहल्ला आनन्द पुरी में एक मकान पर छापेमार कार्यवाही को अंजाम दिया इस मकान से पुलिस ने तीन लोगों को भारी नगदी सहित जुआं खेलने के आरोप में गिरफ्तार करने का दावा किया है।

जमकर दिखाये जौहर7 2 |
मुजफ्फरनगर। डीएस पब्लिक स्कूल में आयोजित दो दिवसीय स्पोर्ट्स फेस्टा के अंतिम दिन खिलाड़ियों ने पूरा दमखम दिखाया।
जूनियर गर्ल्स खो-खो में लोटस हाउस ने रोज हाउस को तथा जैसमीन हाउस की टीम ने लिली हाउस को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल में जैसमीन हाउस की टीम चार-तीन के अंतर से विजेता रही। सीनियर बालक खो-खो के फाइनल मैच में रोज हाउस की टीम ने जैसमीन हाउस को हराया। सीनियर ग्रुप में बालिका वर्ग की १०० मीटर दौड़ में जैसमीन हाउस की अदिति ने प्रथम तथा लोटस हाउस की अवि एवं आयुषी ने द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर कब्जा किया। २०० मीटर दौड़ में लोटस हाउस की आयुषी ने गोल्ड मेडल जीता। दो सौ मीटर बालक वर्ग में जैसमीन हाउस के पावन ने प्रथम एवं रोज हाउस के अंकित तथा जैसमीन हाउस के अवि तोमर ने द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाया। ४०० मीटर में जैसमीन हाउस के पावन ने प्रथम स्थान पाया। लिली हाउस के निखिल दूसरे तथा रोज हाउस के अंकित तीसरे स्थान पर रहे। १०० मीटर बालक वर्ग में अवि तोमर प्रथम, पावन द्वितीय एवं अंकित तृतीय रहे। जूनियर ग्रुप में ४०० मीटर बालक वर्ग में जैसमीन हाउस के यश ने प्रथम, रोज हाउस के अनुज ने द्वितीय एवं लिली हाउस के आकिब ने तृतीय स्थान पाया। सौ मीटर सीनियर बालिका वर्ग में लोटस हाउस की टीम ने खिलाड़ियों ने प्रथम तीनों स्थानों पर कब्जा किया। विजेता खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र एवं मेडल प्रदान किए गए। प्रधानाचार्या संतोष जैन एवं प्रशासक गगन शर्मा ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

यज्ञ देता है मन को शांति8 2 |
मुजफ्फरनगर। आर्य समाज मुजफ्फरनगर की ओर से दयानंद पार्क में प्रदूषण मुक्ति के लिए हवन हुआ, जिसमें गणमान्य लोगों ने आहूति दी। पतंजलि योग समिति और भारत स्वाभिमान के संरक्षक अनूप सिंह वर्मा ने कहा कि यज्ञ से वातावरण और सामाजिक प्रदूषण दूर होता है। हवन में गाय का घी, सामग्री, कपूर, मंच मेवा आदि की आहूति दी जाती है, जिससे वायुमंडल के हानिकारक सुक्ष्म जीव नष्ट हो जाते हैं। यज्ञ से निकलने वाली ऊर्जा से त्वचा संबंधित कई प्रकार की बीमारियां भी दूर होती है। उन्होंने कहा कि पेड़ों के अंधाधुंध कटान और प्राकृतिक संसाधनों के दोहन से धरती का तापमान बढ़ रहा है, जो मानव जीवन के लिए खतरा पैदा रहा है। इससे बचाव के लिए अधिक से अधिक पौधारोपण करना होगा। उन्होंने नागरिकों से आह्वान किया कि समय-समय पर घर और दफ्तरों में हवन कराते रहे, ताकि प्रदूषण शुद्ध हो सके। इस दौरान डा. जीत सिंह, संदीप आर्य, प्रदीप सिंह चैहान, सुनील आर्य, मुकेश आर्य, भूपेंद्र वर्मा, महिपाल सिंह, करण सिंह, रविद्र बालियान, सुभाष मित्तल, ईलमचंद्र, डा. भोपाल सिंह आदि मौजूद रहे।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21406 posts and counting. See all posts by News-Desk