UP Election 2022: अयोध्या में मारे गए राम भक्त और दंगों में मारे गए नौजवानों के खून से इनकी टोपी रंगी हुई- Chief Minister Yogi Adityanath
UP Election 2022: Chief Minister Yogi Adityanath ने बागपत के डीएवी इंटर कॉलेज किशनपुर बराल गांव में आयोजित प्रभावी मतदाता संवाद कार्यक्रम में सपा गठबंधन के अलावा बसपा और कांग्रेस पर खूब निशाना साधा. उन्होंने सपा सरकार को अयोध्या में राम भक्तों पर गोली चलवाने और मुजफ्फरनगर दंगे कराने का दोषी बताया. मुजफ्फरनगर दंगे में मारे गए गौरव और सचिन का कई बार नाम लिया.
पहले की सरकार तमंचों की फैक्ट्री लगवाती थी-Chief Minister Yogi Adityanath
Chief Minister Yogi Adityanath ने यह भी कहा कि चुनाव में सपा गठबंधन को वोट देने का मतलब होगा मुजफ्फरनगर दंगे में मारे गए नौजवानों का अपमान. यह भी कहा कि पहले की सरकार तमंचों की फैक्ट्री लगवाती थी लेकिन बीजेपी सरकार ने ऐसी फैक्ट्रियों को बैन कर डिफेंस कॉरिडोर बनवाया, एयरपोर्ट बनवाया, जिससे प्रदेश के लोग देश दुनिया की यात्रा कर सकें.
संवाद कार्यक्रम में Chief Minister Yogi Adityanath ने कहा कि सपा गठबंधन को वोट देने का मतलब मुजफ्फरनगर दंगे में मारे गए गौरव और सचिन के अलावा दूसरे नौजवानों का अपमान होगा. दोनों नौजवान अपनी बहन की रक्षा करने गए थे लेकिन वहां दोनों की हत्या कर दी गई.
मुजफ्फरनगर दंगे में 60 से ज्यादा हिंदू मारे गए थे और 15 सौ से ज्यादा हिंदुओं को जेल भेजा गया था. उस समय एक बार भी पीड़ित लोगों का हालचाल जानने के लिए कोई भी वहां नहीं गया.
Chief Minister Yogi Adityanath ने कहा तब कहां चले गए थे ये गठबंधन के लोग? मुख्यमंत्री ने कहा कि अयोध्या में मारे गए राम भक्त और दंगों में मारे गए नौजवानों के खून से इनकी टोपी रंगी हुई है. वही गलती फिर दोहरा रहे हैं और जाटों के टिकट काटकर, उन्हीं लोगों को दिए जा रहे हैं जिन्होंने गौरव और सचिव की हत्या की थी. ये स्वीकार नहीं किया जाना चाहिए.
ये फूल की खेती नहीं बल्कि तमंचों की ही खेती करेंगे
Chief Minister Yogi Adityanath ने कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस पार्टी में प्रतिस्पर्धा थी कि कौन कितने बड़े अपराधी को टिकट दे दे. बताओ, ये अपराधी जब सांसद और विधायक बनेंगे तो ये फूल की खेती नहीं बल्कि तमंचों की ही खेती करेंगे. इनका उपचार भी मेरे पास हैं और वह जेसीबी ओर बुलडोजर है. अपराधी आज गले में तख्ती लटकाकर जान की भीख मांग रहा है जबकि सपा, बसपा और कांग्रेस की सरकार में इतनी हिम्मत नहीं थी कि ऐसे माफिया और अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करें. आज माफिया और अपराधी नाक रगड़ते हैं.
कृष्ण भक्त हम हैं
Chief Minister Yogi Adityanath ने कहा, सपा सरकार दिल्ली-सहारनपुर हाईवे को नहीं बनने दे रही थी, लेकिन बीजेपी ने इस हाईवे को बनवाने का काम किया. मुख्यमंत्री ने कहा कि अब कहते हैं कि भगवान कृष्ण सपने मेरे में आए थे, लेकिन कृष्ण भक्त हम हैं भगवान कृष्ण तो हमारे ही सपने में आएंगे. वहां तो कंस ही आएंगे, कंस भी इस बात के लिए तरस रहा होगा कि चलो मेरा भी कोई अवतार हो रहा है.
Chief Minister Yogi Adityanathथ ने कहा कि सपा अपनी सरकार में तमंचों की फैक्ट्री लगवाती थी जबकि हम ऐसी फैक्ट्रियों को बैन कर एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट जेवर में बनवा रहे हैं ताकि तोप का गोला बन सके और हमारे जवान, बागपत के जवान पाकिस्तान की सीमा में घुसकर मूंग दलने का काम कर सकें.

