स्वास्थ्य

टायफायड बुखार- लक्षण व बचाव

How To Recognize And Prevent Typhoid Fever: 11 Stepsटायफायड बुखार को मियादी ज्वर या अविराम ज्वर के नाम से भी जाना जाता है । ठण्ड के मौसम में टाइफायड इखार अत्यधिक होता है , टाइफायड बुखार ” वैसिलस टाइकोसिस ” नामक कीटाणु के कारण होता है , यह बुखार ३ सप्ताह में ५ सप्ताह तक रह सकता है ।

स्वस्थ व्यक्ति को मियादी ज्वर जल्दी नहीं होता इसके कीटाणु अस्वस्थ या कमजोर व्यक्ति पर जल्दी प्रभाव डालते है , ” बैसिलस टाइफोसिस कीटाणु गन्दगी में जल्दी पनपते है , कभी – कभी यह रोग संक्रामक रूप भी ले लेता है । इसके लक्षण के तरफ अगर हम ध्यान दें तो बुखार का बराबर बना रहना ,कुछ देर के लिए कम रहना, फिर तेज बुखार हो जाना , चेहरे का रंग मटमैला , मुंह के अन्दर छाले हो जाना , पेशाब में दुर्गन्ध , शरीर में भारी थकान , बदन में बेहद तेज दर्द ।

कभी – कभी जीवाणु के शरीर में प्रविष्ट हो जाने के तुरन्त बाद ही रोग के लक्षण प्रकट नहीं होते टाइफायड के लक्षण धीरे – धीरे प्रकट होते है । मियादी ज्वर के रोगी को पतले – पीले दस्त होने लगते है , पेट में दर्द के साथ कब्ज की शिकायत हो जाती है इसका समय ५ सप्ताह तक होता है । प्रत्येक सप्ताह में निमलिखित लक्षण प्रकट होते है । पहला सप्ताह – धीरे – धीरे बुखार का चढ़ना , पहला दिन 99′ , दूसरा दिन १००’ इस तरह छठे दिन तक बुखार १०५’ तक हो जाता है ।

नाड़ी की गति बहुत तेज चलती है , सर दर्द , पेट में गैस के साथ दर्द , मल पतला होना । दूसरा सप्ताह – बुखार सुबह में बहुत ज्यादा बढ़ जाना ,शाम होते – होते १ – २ डिग्री कम हो जाना , पहले सप्ताह के सभी लक्षण का बढ़ जाना , शरीर में कमजोरी हो जाना , सिर्फ सोने की इच्छा होना , दिन में १० – १२ बार पतला मल होना । तीसरा सप्ताह – इस सप्ताह बुखार सुबह में नहीं रहता , शाम में हल्का बुखार आ जाता है , पेशाव में तकलीफ होने लगती है।

चौथा सप्ताह – चौथे सप्ताह में शरीर का तापमान स्वाभाविक हो जाता है , रोगी को कुछ खाने की इच्छा होने लगती है , कमजोरी के कारण कभी – कभी चक्कर आ जाता है । पाँचवा सप्ताह – इस सप्ताह में बुखार पूर्णतया समाप्त हो जाता है , शरीर स्वस्थ हो जाता है ।

बचाव- मियादी ज्वर संक्रामक रोगों में आता है इसे रोकने के लिए सबसे पहले स्वच्छता पर ध्यान देना चाहिए । प्रयास करना चाहिए कि जिसे मियादी ज्वर हो उसके पास कम से कम जाना चाहिए । अधिक परिश्रम , लगातार सर्दी , खांसी , ठण्ड हवाओं से बचना चाहिए । मियादी ज्वर की शुरूआत अधिकतर ठण्ड लगने से ही होती है ।

मियादी ज्वर की होमियोपैथिक चिकित्सा-
Baptisia -Q इस औषधि को मियादी ज्वर के किसी भी अवस्था अथवा किसी भी लक्षण मे दिया जा सकता है ।

Gelsimium – 30 – मियादी ज्वर के शुरूआत में इस औषधि का प्रयोग करना चाहिए , रोगी हमेशा लेटे रहना चाहता हो , शरीर में दर्द , सिर दर्द , शरीर में कम्पन आदि लक्षणों में यह औषधि लाभ करती है । Lachasis 200 – मियादी ज्वर के तीसरे सप्ताह में जब बहुत तेज बुखार , शरीर पर नीला दाग पड़ते जाना , प्यास नहीं लगना , पखाने में अत्यधिक दुर्गय तथा पतला होना , प्यास अधिक लगना इन सभी लक्षणों में Lachasis – 200 की एक मात्रा रोज सुबह खाली पेट लेने से अप्रत्याशित लाभ होता है ।

 

 

Left Writing Hand Emoji (U+1F58E) डॉ वेद प्रकाश

नवादा (बिहार)-8051556455

Editorial Desk

संपादकीय टीम अनुभवी पेशेवरों का एक विविध समूह है, जो मीडिया उत्कृष्टता और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति प्रतिबद्ध है। अकादमिक, पत्रकारिता, कानून और स्वास्थ्य सेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों में विशेषज्ञता के साथ, प्रत्येक सदस्य अद्वितीय दृष्टिकोण और उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री प्रदान करने के प्रति जुनून लाता है। टीम में वरिष्ठ संपादक, लेखक और विषय विशेषज्ञ शामिल हैं, जो व्यापक, समयबद्ध और आकर्षक लेख सुनिश्चित करते हैं। सार्थक वार्तालापों को बढ़ावा देने और सामाजिक जागरूकता को बढ़ाने के लिए समर्पित, टीम समाज को प्रभावित करने वाले महत्वपूर्ण मुद्दों पर पाठकों को अच्छी तरह से सूचित रखती है।

Editorial Desk has 429 posts and counting. See all posts by Editorial Desk

2 thoughts on “टायफायड बुखार- लक्षण व बचाव

  • You actually make it seem so easy with your presentation but I find this topic to be really something that I think I would never understand.
    It seems too complicated and extremely broad for
    me. I am looking forward for your next post, I’ll try to get the hang of it!

    Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

15 − 2 =