संपादकीय विशेषMuzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

सभासद व प्रधान अपने चहेतों को बांट रहे गरीबों का राशन

मुजफ्फरनगर। कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए लॉकडाउन में गरीबों का राशन कई स्थानों पर उन तक नहीं पहुंच रहा है। वार्डो के सभासद एवं गांव के प्रधान अपने चहेतों को गरीबों का राशन बांट रहे है।

कई स्थानों पर इस तरह की शिकायत सामने आयी है। राशन न मिलने की वजह से कुछ लोगों के घरों में राशन खत्म हो गया है। लॉकडाउन में गरीबों को उनके घरों तक राशन पहुंचाने के निर्देश शासन से हुए थे।

जिला प्रशासन द्वारा गरीबों को राशन बंटवाने के लिए वार्डो के सभासद व गांव के प्रधानों को जिम्मेदारी दी गयी है। प्रशासन ने प्रत्येक वार्ड के सभासद व गांव के प्रधान को नियमानुसार राशन बंटाने के लिए कहा है, लेकिन सभासद व ग्राम प्रधान राशन बांटने में अपनी मनमानी कर रहे है। शहर के कई वार्डो व गांवों से शिकायत मिली कि सभासद व ग्राम प्रधान राशन अपने चहेतों को ही बांट रहे है।

कुछ सभासद उन लोगों को राशन बांट रहे, जिन्होंने उन्हें चुनाव में वोट किया था। इसी तरह ग्राम प्रधान भी उन्हीं लोगों में राशन बांट रहे, जिनसे उन्हें आगामी चुनाव में वोट मिलने की उम्मीद है।

सभासद व ग्राम प्रधान राशन बांटने की आड़ में आगामी चुनाव की तैयारी कर रहे हैं। सभासद व ग्राम प्रधानों की मनमानी से गरीबों तक राशन नहीं पहुंच रहा है। अगर जिला प्रशासन ने शिकायत पर संज्ञान नहीं लिया तो मोहल्ले व गांवों में लोगों में विद्रोह की भावना बन सकती है। राजनैतिक पार्टियों से जुडे सभासद केवल अपनी पार्टी से जुडे लोगों के कहने पर राशन वितरित कर रहे है।

एडीएम प्रशासन अमित कुमार का कहना है कि उनके पास अभी तक इस तरह की कोई शिकायत नहीं आयी है। सभी सभासदों व ग्राम प्रधानों को नियमानुसार राशन बंटवाने के लिए निर्देश किया गया है। शिकायत मिलने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। यदि कोई व्यक्ति राशन से वंचित है तो सीधे प्रशासन द्वारा जारी किए गए वाट्सएप नंबर पर विवरण भेज दे उसे राशन उपलब्ध करा दिया जाएगा।

Editorial Desk

संपादकीय टीम अनुभवी पेशेवरों का एक विविध समूह है, जो मीडिया उत्कृष्टता और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति प्रतिबद्ध है। अकादमिक, पत्रकारिता, कानून और स्वास्थ्य सेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों में विशेषज्ञता के साथ, प्रत्येक सदस्य अद्वितीय दृष्टिकोण और उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री प्रदान करने के प्रति जुनून लाता है। टीम में वरिष्ठ संपादक, लेखक और विषय विशेषज्ञ शामिल हैं, जो व्यापक, समयबद्ध और आकर्षक लेख सुनिश्चित करते हैं। सार्थक वार्तालापों को बढ़ावा देने और सामाजिक जागरूकता को बढ़ाने के लिए समर्पित, टीम समाज को प्रभावित करने वाले महत्वपूर्ण मुद्दों पर पाठकों को अच्छी तरह से सूचित रखती है।

Editorial Desk has 428 posts and counting. See all posts by Editorial Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fifteen − 1 =