News
खबरें अब तक...

समाचार

पूर्व मंत्री ने गरीबो में बांटा राशन
मुजफ्फरनगर। पूर्व मंत्री व कांग्रेस नेता दीपक कुमार ने पुरकाजी विधानसभा क्षेत्र में राशन वितरण किया। उन्होंने इसकी पहल सरवट ग्राम क्षेत्र से की।
पूर्व मंत्री दीपक कुमार की इस पहल ने पुरकाजी विधानसभा में इस कार्य को कर क्षेत्र की गरीब जनता के दिल मे अपना एक खास मुकाम बना लिया है। आपको बता दे कि दीपक कुमार इस क्षेत्र में नेताओ में गरीबो तक सीधे लाभ पहुंचाने वाले पहले नेता है। पुरकाजी विधानसभा में २०१७ में दूसरे नम्बर पर रहे कांग्रेस नेता दीपक कुमार अपनी सादगी से पहचाने जाते है। दीपक कुमार का कहना है कि वह हमेशा गरीबो, दिहाड़ी मजदूरो के हितैषी रहे है, उनके लिए दिल से कुछ करने की तमन्ना रखता हूँ, सीधे जुड़कर उनकी आवाज बनना चाहता हूँ, उन्होंने कहा कि इस महामारी में हम सबको लोकड़ाऊन का पालन करना चाहिए, इसी के साथ सरकार को भी दिहाड़ी मजदूरो के चूल्हों का खास ख्याल रखना चाहिए। इस लोकड़ाऊन के बाद जनता के बीच रहकर उनके सुख दुख का साथी बनूंगा।

 

मुजफ्फरनगर प्रशासन की पहल,घरेलू हिंसा की कर सकती है शिकायत,नम्बर जारी!
मुजफ्फरनगर। घरेलू हिंसा या किसी अन्य प्रकार की हिंसा से ग्रस्त कोई भी महिला टोल फ्री नम्बर 181 महिला हेल्पलाइन पर कॉल करके सहायता प्राप्त कर सकती है। जिला महिला चिकित्सालय परिसर में स्थित व्दम ैजवच ब्मदजतम मुजफ्फरनगर के लोकल फोन नंबर 7235008648 या 0131-2644066 पर फोन करके भी सहायता प्राप्त की जा सकती है। केन्द्र पर काउंसलिंग की सुविधा भी उपलब्ध है, कोई भी महिला निःशुल्क काउंसलिंग सुविधा प्राप्त कर सकती है।

1143 वाहनों का किया चालान
मुजफ्फरनगर। लॉकडाउन के आदेश के उपरान्त आवश्यक कार्य के कारण व धारा-१८८ आईपीसी का उललंघन करने तथा कोरोना वायरस के सम्बन्ध में दिए गए निर्देशों का पालन न करने हेतु जनपदीय पुलिस द्वारा निम्नवत कार्यवाही की गयी है। जनपद मुजफ्फरनगर में २३१४ व्यक्तियों के विरुद्ध धारा-१८८ आईपीसी का उललंघन करने व कोरोना वायरस के सम्बन्ध में दिए गए निर्देशों का पालन न करने हेतु ४८७ अभियोग दर्ज किये गए है। जनपद मुजफ्फरनगर में १११४३ वाहनों का चालान किया गया है। चालान किये गए वाहनों से २४७३३०० रुपए शमन शुल्क वसूला गया है। चेकिंग के दौरान १०६६ वाहनों को सीज किया गया है। वहीं अपील की कि कोई भी बिना किसी आवश्यक कार्य के अपने घरों से बाहर न निकलें और न ही अकारणवश कही बाहर घूमें, यदि आप ऐसा करते है तो आप पूरे जनपद व प्रदेश के साथ साथ देश के लोगों को भी खतरे में डाल रहे है।

43 के खिलाफ मुकदमा दर्ज1 Min 6 |
मुजफ्फरनगर। लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध जनपद मुजफ्फरनगर में ४३ व्यक्तियों के विरुद्ध १० अभियोग पंजीकृत किये गये तथा एफआईआर उन सभी व्यक्तियों के घर पर चस्पा की गयी है।
शहजाद पुत्र ईदू, विपुल त्यागी पुत्र अनिल त्यागी थाना कोतवालीनगर, एजाज पुत्र सलीम, शमीम पुत्र इब्राहिम, अनवर पुत्र अनीस, फिरोज खान पुत्र मौ० हनीफ, छोटू पुत्र प्रताप सिंह, आरिफ पुत्र मौहर्रम हलीम थाना नई मण्डी, शहनवाज पुत्र सलीम, वसीम पुत्र ताहिर, मुस्तकीम पुत्र घिस्सन, वसीम पुत्र तस्लीम, अब्दुल सलाम पुत्र रियाज थाना चरथावल, नफीस उर्फ पप्पू पुत्र अब्दुल सकूर, आजाद पुत्र मकसूद थाना खतौली, कुँवर सेन पुत्र कालूराम, राजेश पुत्र सीताराम, राजेन्द्र पुत्र ब्रहमदत्त, सुमित पुत्र सुरेशपाल, सुधीर पुत्र कर्मवीर, रोहित पुत्र राकेश, प्रमोद पुत्र चतर सिंह, कल्लू पुत्र तिलकराम, अमित पुत्र चरण सिंह, जयवीर पुत्र चरणसिंह, शाहरुख पुत्र कय्यूम, दानिश पुत्र सराफत, आरिज पुत्र मुर्तजा, दाऊद पुत्र कल्लू, इमरान पुत्र महराज, इन्द्रपाल पुत्र महेन्द्र, मुम्त्याज पुत्र मंगता, फिरोज पुत्र अय्यूब, दिलशाद पुत्र सुलेमान, वसीम पुत्र नईम, ईनाम पुत्र नजीर, उम्मेद पुत्र मोमिन थाना शाहपुर, उग्रसेन पुत्र किशनपाल, रोहताश पुत्र किशनपाल थाना ककरौली, संजय पुत्र बालकिशन, नवीन सैनी पुत्र मुकेश थाना रतनपुरी के नाम शामिल है।

विभिन्न वार्डो में करायी फागिंग
मुजफ्फरनगर। कोरोना वायरस की रोकथाम हेतु रात दिन एक किए हुए पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल ने फागिंग अभियान चलाया मीनाक्षी चौक से अभियान की शुरुआत करते हुए मेरठ रोड इसके बाद कलेक्ट्रेट में लगभग सभी अधिकारियों के आवास पर पालिका अध्यक्ष ने अपनी मौजूदगी में फागिंग कराई सर्वप्रथम अपर जिलाधिकारी नगर मजिस्ट्रेट एडिशनल एसपी जिला अधिकारी एसएसपी ऑफिस एवं उनका आवास ऑफिस जिला जज के आवास पर एवं अन्य प्रमुख लोगों के आवास पर होते हुए स्टेशन रोड शिव चौक एवं रूड़की रोड पर अभियान को खत्म किया इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल, सभासद परवीन कुमार मित्तल, नरेश मित्तल चीफ इंस्पेक्टर, राजीव कुमार इंस्पेक्टर, संजय पुंडीर, उमाकांत शर्मा, पारुल गोयल, स्टेनो अध्यक्ष गोपाल त्यागी, एसके बिट्टू एवं स्वास्थ्य विभाग से संबंधित कर्मचारी उपस्थित रहे।

सैनेटाइज कर किया निरीक्षण
मुजफ्फरनगर। जमाती मे कारोना पॉजिटीव मिलने के बाद प्रशासन द्वारा नगर के किदवई नगर क्षेत्र को सील करने के बाद किदवईनगर क्षेत्र के सैनेटाइज किया गया। सिटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी मे पूरे क्षेत्र मे सैनेटाइज किया गया तथा व्यवस्थाओ का जायजा लिया।
उल्लेखनीय है कि कोरोना का कहर शहर तक पहुंच चुका है। शहर कोतवाली क्षेत्र की किदवई नगर पुलिस चौकी क्षेत्र स्थित मस्जिद मे ठहरे दिल्ली की निजामुददीन मरकज के एक जमाती मे कोरोना पॉजिथ्वि पाए जाने के बाद खालापार क्षेत्र मे हडकम्प मच गया था ।
आला अधिकारियो के निर्देश पर मौके पर पहुंचे स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियो ने इस जमाती को बेगराजपुर के क्रारंटाइन सेंटर भेजे के साथ यहां उसके सम्पर्क मे आए तमाम लोगो को क्रारंटाइन मे रहने के साथ उनकी जांच की हिदायत दी। सिटी मजिस्टै्रट अतुल कुमार के निर्देशन मे किदवईनगर क्षेत्र को सैनेटाइज किया गया। इस दौरान सीओ सिटी हरीश भदारिया,इंस्पैक्टर कोतवाली अनिल कप्परवान सहित कई थानो की पुलिसफोर्स तैनात रही। जिला पुलिस प्रशासन की और से नागरिको के स्वास्थ्य के दृष्टिगत विभिन्न व्यवस्थाएं सुनिश्तिच की गई है। आला अधिकारियो ने सील किए गए किदवई नगर क्षेत्र का भ्रमण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। किदवईनगर क्षेत्र मे पुलिस के साथ साथ आरएफ की तैनाती भ् ा की गई है। जमाती के कोरोना से किदवईनगर सील करने के साथ कोरोना के कहर की जद मे आए प्रेमपुरी, कृष्णापुरी भी सील की जद मे हैं। दोपहर के वक्त किदवई नगर पहुंची डीएम सेल्वा कुमारी जे. व एसएसपी अभिषेक यादव ने क्षेत्र का भ्रमण कर मौके पर मौजूद अधिनस्थो को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

डीएम, एसएसी ने भ्रमण किया
मुजफ्फरनगर। जनपद के चौथे हॉट स्पॉट किदवईनगर मे एक किलोमीटर तक सील किए गए एरिया का डीएम व एसएसपी ने निरीक्षण किया तथा मौके पर मौजूद अधिनस्थो के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जनपद कोरोना के प्रभाव से बचा रहे रोज खैर मनाने के बावजूद कोरोना का कहर शहर तक पहुंच ही गया। प्रशासन के निर्देश पर फातिमा मस्जिद के एक किलोमीटर के दायरे को डीएम सेल्वा कुमारी जे. व एसएसपी अभिषेक यादव की मौजूदगी मे सील करने के बाद पुलिस ने लोगो से अपने घरो मे ही रहने की अपील की। इस एरिया मे खालापार के साथ कृष्णापुरी व प्रेमपुरी का बडा इलाका भी आ गया है। इस इलाके मे बल्लियां लगाकर पूरे इलाके मे सेनेटाइजेशन किया गया। सिटी मजिस्ट्रेट अतुल कुमार व सीओ सिटी हरीश भदौरिया की मौजूदगी मे किदवईनगर चौकी क्षेत्र मे सेनेटाइज किया गया। वहीं दूसरी और पुलिस व आरएएफ के जवानो ने पूरे क्षेत्र मे फ्लैगमार्च किया। इस दौरान भारी पुलिसबल मौजूद रहा।

चिंगारी से भैसा बोगी जली
मोरना। हाईटेंशन लाइन मे चिंगारी उठने से भैसा बोगी जलकर राख हो गई। इस हादसे पर कई ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। जानकारी के अनुसार भोपा थाना क्षेत्र के गांव वजीराबाद के जंगल मे दोपहर वक्त अपनी भैसा बोगी द्वारा पशुओ के ल लिए चारा लेने पहुंचे मोरना निवासी प्रवीण अपने खेतो मे काम कर रहा था कि इसी बीच हाइटेंशन लाइन से निकली चिंगारी उसकी भैसा गोली पर गिर गई। और इस हादसे मे प्रवीण की बोगी जलकर राख हो गई।
इस हादसे पर आसपास के खेतो मे काम कर रहे कई ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। गनीमत यह रही कि इस हादसे मे कोई हताहत नही हुआ।

सीओ ने किया निरीक्षण
खतौली। सीओ ने मोटर साईकिल पर भ्रमण कर लोक डाउन का सच जाना। लोक डाउन का उल्लंघन करने वालो मे सीओ की इस कार्यप्रणाली से हडकम्प मच गया।
वैश्विक समस्या कोरोना वायरस के बढते प्रभाव से देश मे संकट का दौर चल रहा है। कोरोना वायरस के प्रभाव को निष्क्रिय करने के लिए नागरिको के स्वास्थ्य के दृष्टिगत विभिन्न व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई है।
आज सुबह सीओ आशीष प्रताप सिह मोटर साइकिल से बाजारो मे लॉक डाउन का जायजा लेने के लिए निकले। सीओ आशीष प्रताप सिह ने बिना मतलब की भीड इकटठा करने वाले दुकानदारो का चालान कराया तथा फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफ करा एफआईआर की कापी भिजवाने की तैयारी की। सीओ खतौली की इस कार्यवाही से लॉक डाउन तोडने वालो मे हडकम्प मच गया।

भोजन के पैकेट वितरित
मुजफ्फरनगर। गली नंबर २३गाँधी कॉलोनी मे समाजसेवी एडवोकेट नरेश कश्यप के निवास पर करोना महामारी से लोकडाउन के कारण भूख से पीड़ित परिवारों की मदद के लिए १७५ पैकेट खीर पूरी और पेठे की स्वादिस्ट सव्जी का सहयोग किया आज भंडारे के निरिक्षण मण्डी कोतवाल दीपक चतुर्वेदी और चौकी प्रभारी धीरज कुमार ने व्यवस्था का जायजा देखकर अति प्रशन्ता की और सहयोग के लिए सभी का धन्यवाद किया मुख्य रूप से भंडारे मे डॉ दामोदर त्यागी, रामनिवास पाल (पूर्व जिला अध्यक्ष बसपा )डॉ शैलेन्द्र गौतम (जिला अध्यक्ष राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ )सतीश कौशिक मिडिया प्रभारी, सरदार रणजीत सिंह, सरदार सतनाम सिंह हंसपाल (ब्रांड एम्बेस्डर स्वछता भारत मिशन )मास्टर रामपाल सिंह, योगेंद्र मलिक, राजू मलिक, द्ग1द्गह्यद्ध मलिक, अरविन्द गोयल भारतभूषण, सोनू शर्मा आदि का सहयोग रहा

एडीएम ने व्यवस्थाओ का जायजा लिया
मुजफ्फरनगर। एडीएम प्रशासन अमित सिह ने हॉट स्पॉट की श्रेणी मे आए गांव शेरनगर पहुंच कर व्यवस्थाओ का जायजा लिया तथा अधिनस्थो को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जमाती के कोरोना पॉजिटिव के बाद डीएम सेल्वा कुमारी जे. तथा एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देश पर बीते दिन सील किए गए जानसठ रोड स्थित गांव शेरनगर पहुंचे एडीएम प्रशासन अमित सिह ने गांव शेरनगर मे सील किए गए क्षेत्र का निरीक्षण कर मौके पर मौजूद अधिकारियो को निर्देशित किया। इस दौरान एडीएम अमित सिह के साथ सिटी मजिस्टै्रट अतुल कुमार, सीओ सिटी हरीश भदौरिया, इंस्पैक्टर नई मन्डी दीपक चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।

हत्यारोपी को किया गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया। ज्ञात हो कि गांव अमीरनगर मे विगत 10 अप्रैल को नितिन नामक युवक की आपसी विवाद के चलते गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक पक्ष ने हत्या के इस मामले मे पूर्व प्रधान अशोक आदि के खिलाफ मुकदमा कायम कराया था। थाना तितावी पुलिस ने नितिन की हत्या के मामले मे आरोपित विवेक पुत्र अशोक को गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया। आरोपित विवेक को गिरफ्तार करने वाली टीम मे थाना प्रभारी राजेन्द्र गिरी, का.अमित,का.सुनील कुमार, चालक का.कृष्णपाल सिह आदि मौजूद रहे।

मुजफ्फरनगर के किदवईनगर को किया गया सील, सभी घरों का किया जा रहा स्वास्थ्य परीक्षण8 Min |
मुजफ्फरनगर-खालापार के किदवई नगर में कल कोरोना संक्रमित मरीज मिलने के बाद प्रशासन ने किदवई नगर को सील कर दिया है द्य पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि किदवई नगर में फातिमई मस्जिद में चूँकि कोरोना पोजीटिव रुका था इसलिए मस्जिद के एक किलोमीटर के एरिया को सील कर दिया गया है द्यउन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की 60 टीम बना दी गयी है जो घर घर जाकर सभी की जांच कर रही है और सभी को घर में ही बने रहने के निर्देश दिए गए है। ज्ञातव्य है कि मरकज निजामुद्दीन जमात से मुजफ्फरनगर आये एक और जमाती के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि के साथ ही जनपद में कोरोना पीडिघ्तों की संख्या बढकर पांच हो गई । शेर नगर के बाद अब शहर कोतवाली क्षेत्र का मौहल्ला किदवईनगर भी एलर्ट पर आ गया,यहाँ प्रशासन ने कल रात रिपोर्ट आने के बाद ही जरूरी एहतियात बढ़ा दी थी।
जिलाधिकारी व एसएसपी समेत पूरा प्रशासनिक अमला रिपोर्ट आने के तुरंत ही मौके पर पहुँच गया था। जो मरीज कोरोना पॉजिटिव मिला है, वह भी बीआईटी कालेज मीरांपुर में क्वारंटीन है और निजामुद्दीन मरकज से जमात में शामिल होकर मुजफ्फरनगर के मौहल्ला किदवईनगर में आया था। वह नई दिल्ली के महरौली का रहने वाला है, जो निजामुद्दीन मरकज से जमात में आया था। पुलिस ने उसे उसी समय ही क्वारंटीन कर दिया था।

डिस्ट्रिक्ट प्रेस क्लब का प्रयास हुआ सफल
मंत्री संजीव बालियान व मंत्री कपिलदेव ने हाकर्स को बांटी खाद्य सामग्री9 Min 1 |
मुजफ्फरनगर। डिस्ट्रिक्ट प्रेस क्लब की पहल पर केन्द्रीय राज्यमंत्री डा.संजीव बालियान व मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने समाचार पत्रो के एजेंसी होल्डरो को समाचार पत्र हाकर्स के लिए खादय सामग्री के पैकेट सौंपे। मंत्री संजीव बालियान ने कहा कि सभी हॉकर्स की लिस्ट बनाकर उनके आधार कार्ड व खाता नम्बर उपलब्ध कराये जाए ताकि समाचार पत्र हाकर्स के खातों मे सरकार से एक-एक हजार रूपये की सहायता राशि दिलवाई जा सके।
उल्लेखनीय है कि दो दिन पूर्व डिस्ट्रिक्ट प्रेस क्लब मुजफ्फरनगर की बैठक में अखबार बाटने वाले हॉकर्स को खादय सामग्री वितरण पर विचार विमर्श किया गया था। इसी संदर्भ मे झांसी की रानी के निकट फायर बिग्रेड के सामने समाचार पत्रो की एजेंसी होल्डर्स को समाचार पत्र वितरको के लिए केन्द्रीय मंत्री डा.संजीव बालियान व मंत्री कपिलदेव अग्रवाल द्वारा खादय सामग्री के पैकेट वितरित किए गए। उल्लेखनीय है कि इस अवसर मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने कहा कि समाचार पत्र वितरको को सरकार की ओर से एक हजार रूपये राहत राशि दिलवाई जाएगी। मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने कहा कि सरकार की मंशा है कि कोई भी व्यक्ति भूखा न रहे साथ ही जिन लोगों के रोजगार बंद पडे है उनको ऐसे समय में सरकार हर सम्भव मदद कर रही है। अखबार बांटने वाले हाकर्स भी समाज का एक हिस्सा है। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार उत्तम चन्द शर्मा, हिन्दुस्तान के जिला प्रभारी अरविन्द भारद्वाज, दैनिक जागरण के जिला प्रभारी मनीष शर्मा, अमर उजाला के जिला प्रभारी जगेश उज्जवल, रविन्द्र चौधरी सम्पादक दैनिक पश्चिमी संदेश, पत्रकार शरद गोयल, रिषीराज राही, लोकेश भारद्वाज, सलेक पाल, विनोद पाराशर, राजेन्द्र कौशिक, संजय अग्रवाल आदि पत्रकार मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × 1 =