समाचार
गुटका तम्बाकू के थोक व्यापारी की दुकान पर खतौली पुलिस ने मारा छापा
खतौली। दीपचंद गंज मंडी में स्थित गुटका तम्बाकू के थोक व्यापारी की दुकान पर खतौली पुलिस ने मारा छापा। बताया जा रहा हैं कि इस छापामार कार्रवाई में बरामद हुआ हैं लाखो की कीमत का तम्बाकू व अन्य सामान। बरामद हुए सभी सामान को किया गया हैं जब्त पुलिस की इस छापामार कार्रवाई से जमाखोरों व मुनाफाखोरों में मचा हुआ है। नागरिकों का आरोप हैं कि दोगने से भी अधिक दामों पर नगर और क्षेत्र में बिक रहा हैं तम्बाकू और गुटखा। गुटखा और तम्बाकू के थोक कारोबारी के यहां हुई छापामार कार्रवाई के बाद अब लोगों की निगाह किरयाना कारोबारियों की ओर लगी है।
पशुओं की सेवा की
मुजफ्फरनगर। प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजना प्रचार प्रसार अभियान की टीम ने पशुओं की सेवा की |मुजफ्फरनगर जिला अध्यक्ष विजय वर्मा के नेतृत्व में प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजना प्रचार-प्रसार अभियान के सदस्यों ने सड़कों पर घूम रहे हैं गाय, सांड, कुत्ते, बंदर, पक्षियों आदि को खिलाने के लिए सुबह साढे छह बजे लिंक रोड गांधी कॉलोनी से शुभारंभ किया अमित प्रकाश वरिष्ठ समाजसेवी के द्वारा जिन्होंने संस्था के साथ मिलकर पूरा अपना योगदान दिया राहुल गोयल अध्यक्ष सहारनपुर मंडल ने बताया कि मुजफ्फरनगर अध्यक्ष विजय वर्मा, जोगिंदर गोयल एडवोकेट महामंत्री दे २८ कुंटल हरा चारा, १३० किलो रस, २४ किलो चना,१५ किलो गुड़ और १२ किलो बाजरा की व्यवस्था की वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमित महेंद्रू ने छोटे हाथी ट्रक की व्यवस्था कि इन सभी सामग्री के लिए कोषाध्यक्ष श्रवण गुप्ता के मार्गदर्शन पर टीम के सदस्यों ने गांधी कॉलोनी, नई मंडी, रेलवे रोड, कोर्ट रोड, शिव चौक, भगत सिंह रोड, ईदगाह आदि पर इन सभी सड़क पर रहने वाले जानवरों को भरपेट समान खिलाया आते जाते राहगीरों ने देखकर संस्था के सदस्यों को अपनी शुभकामनाएं व आशीर्वाद दिया इस मानवता के कार्य के लिए राहुल गोयल अध्यक्ष सहारनपुर मंडल, विजय वर्मा अध्यक्ष मुजफ्फरनगर ने कहा कि आगे भी हमें जब भी मौका मिलेगा हम यह कार्य करते रहेंगे कुछ दिन पूर्व हम लोगों ने राज्य मंत्री कपिलदेव अग्रवाल के द्वारा भी ढाई सौ पैकेट खाद्य सामग्री निर्धन परिवारों को वितरण किए थे आज के आयोजन में अमित प्रकाश, राहुल गोयल, विजय वर्मा, श्रवण गुप्ता, जोगेंद्र गोयल एडवोकेट अमित महेंद्रू, सुरेश कुमार आदि का सहयोग रहा।
सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना चाहिए
मुजफ्फरनगर। दी गुड़ खांडसारी एंड ग्रेन मर्चेंट एसोसिएशन नवीन मंडी स्थल द्वारा मंडी के सभी व्यापारियों कर्मचारियों किसान भाइयों व मजदूरों की थर्मल स्कैनिंग कृषि उत्पादन मंडी समिति के सचिव आर के सिंह के द्वारा की गई जिसमें जांच उपरांत सभी जांच सही पाई गई। गुड खांड सारी एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय मित्तल व मंत्री श्याम सिंह सैनी वह कोषाध्यक्ष सुरेंद्र बंसल द्वारा स्वयं उपस्थित रहकर सभी की जांच कराई गई एसोसिएशन के अध्यक्ष व मंत्री ने कहा कि लोग डाउन के चलते सभी को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना चाहिए वह फेस मास्क अवश्य लगाना चाहिए। इन सभी बातों का पालन करने से ही हम स्वयं को अपने परिवार को और सभी नगर वासियों को सुरक्षित रख सकते हैं।
बेसहारा लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था की
मुजफ्फरनगर। उ०प्र० उद्योग व्यापार संगठन रजि के प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल एव जिला मंत्री भाजपा सचिन सिंघल के मार्गदर्शन में भूखे एव बेसहारा लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था संगठन के पदाधिकारी विजय कुच्छल, (अध्यक्ष रुड़की रॉड इकाई) दीपांशु कुच्छल द्वारा की गयी, भोजन के २०० पैकिट जिला कार्यक्रम अधिकारी बलजीत सिंह को सोशल डिस्टेन्सिग रखकर वितरण के लिए सौंपे गए। भोजन सौपने के दौरान, सरदार बलविंदर सिंह, तरुण मित्तल, अभिलक्ष मित्तल उपस्थित रहे।
ग्रामीण क्षेत्र का भ्रमण कर निर्देश दिये
मुजफ्फरनगर। एसपीआरए नेपाल सिंह द्वारा सम्पूर्ण देश में कोविड-१९ के कारण लागू लाँकडाउन-२ के दृष्टिगत जनपद में ग्रामीण क्षेत्र का भ्रमण कर आवश्यक वस्तुओ (सेनेटाइजर, खाना, मास्क) एवं लोगो को होने वाली समस्याओ का निरीक्षण करते हुए सम्बन्धित को सावधानीपूर्वक समस्याओं के निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया।
एसपी सिटी सतपाल अंतिल व सिटी मजिस्ट्रेट अतुल कुमार ने किया निरीक्षण
मुजफ्फरनगर। एसपी सिटी सतपाल अंतिल व सिटी मजिस्ट्रेट अतुल कुमार द्वारा थाना क्षेत्र खतौली में रात्रि ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधि०/कर्म०गणों को चेक किया गया तथा पुलिसकर्मियों को कोरोना वायरस से स्वंय को सुरक्षित रखने के साथ डयूटी करने हेतु ब्रीफ किया गया। साथ ही लॉकडाउन का कठोरता से पालन करवाने तथा उल्लंघन करने वालो के विरुध कार्यवही और प्रत्येक नाके/बैरियर पर सघन चेकिंग करने हेतु भी निर्देशित किया गया।
ऑनलाइन बिल जमा करने वाले उपभोक्ताओं को सम्मानित किया जायेगा
जानसठ। कोरोना महामारी के दौरान विद्युत विभाग द्वारा तीन माह का ऑनलाइन बिल जमा करने वालों उपभोक्ताओं का लकी ड्रा के माध्यम से २५ का चयन कर उन्हें सम्मानित किया जाएगा।
विद्युत नागरीय वितरण उपखंड अधिकारी सौरभ कुमार ने बताया कि लॉकडाउन में उपभोक्ताओं को पर्याप्त विद्युत आपूर्ति की जा रही है, वहीं उपभोक्ता बिल जमा नहीं कर पा रहे हैं।
उन्होंने उपभोक्ताओं से बकाया बिल जमा करने के लिए अपने घर से ही ऑनलाइन यूपीपीसीएल ओआरजी वेबसाइट पर एवं पेटीएम तथा यूपीआई के माध्यम से बिल जमा करने की अपील की। उन्होंने कहा कि उपभोक्ता किसी भी समस्या के लिए विभाग का टोल फ्री नंबर १९९२ पर संपर्क कर सकते हैं, शिकायत मिलने पर तुरंत समाधान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि तीन माह तक विद्युत बिल जमा करने वाले उपभोक्ताओं के लिए एक लकी ड्रा की घोषणा की गई है, जिसमें २५ उपभोक्ताओं का चयन किया जाएगा। जिनका लकी ड्रा ३१ जुलाई को उपखंड कार्यालय जानसठ में किया जाएगा। इस दौरान जेई कपिल कुमार आदि मौजूद रहे।
थर्मल स्कैनर मशीन लगवाकर लोगो की जांच कराई 
भोपा। विकास कर्णवाल ने आज अपनी एजेंसी पर कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए भोपा गाँव मे थर्मल स्कैनर मशीन लगवाकर लोगो की जांच कराई गई। डॉक्टरों ने थर्मल स्कैनर से लोगों की जांच की। लोग मशीन के सामने से गुजरते गए और जांच की प्रकिया कम समय में पूरी होने लगी। एसएचओ्र भोपा संजीव कुमार ने बताया कि भोपा में जनता की आवाजाही को देखते हुए सरकार के आदेश का पालन करते हुए स्कैनर मशीन लगाई गई है। इस मशीन से गाँव के लोगो की जांच करने में समय की बचत होगी। यह मशीन अत्याधुनिक है। लोगो के सामने से गुजरने पर यह लक्षण के बारे में बता देगी विकास कर्णवाल ने कोरोना वायरस की जांच के लिए कैंप लगवाया है। यह एक अच्छा कार्य है भोपा गाँव की जनता की स्क्रीनिंग की जा रही है। लोगों को कोरोना से बचाव के प्रति जागरूक किया। मॉस्क लगाने के साथ सेनेटाइजर का प्रयोग करने के बारे में जानकारी दी गई। सोशल डिस्टेंस का पालन करें घर मे रहे सतर्क रहे, सुरक्षित रहे।इस कार्य सचिन, मेहताब, प्रदीप वालिया, सचिन धीमान,नितिन वालिया, अभीषेक शर्मा,तौसीफ अहमद,निशु सरदार जी,सोनू सैनी,कृष कर्णवाल व एसआई चंद्रपाल सिंह कॉन्स्टेबल रोहताश शर्मा, नौशाद अली का विशेष सहयोग रहा।
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पालिका चेयरमैन ने दिये निर्देश
मुजफ्फरनगर। पालिका अध्यक्ष अंजू अग्रवाल द्वारा होम क्वॉरेंटाइन मैं अपने आवास से जनहित के कार्यों के लिए पालिका अधिकारी एवं कर्मचारियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बातचीत की और आवश्यक निर्देश दिए। पालिका अध्यक्ष द्वारा अरुण कुमार कर निर्धारण अधिकारी ,राजस्व निरीक्षकगया अमित कुमार, अमरजीत एवं विजय कुमार को निर्देशित किया गया कि कोरोना वायरस के चलते मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणा के अंतर्गत पात्र व्यक्तियों को एक १००० के फार्म शीघ्रता से कंप्यूटर में उनकी फीडिंग कराएं , जिससे शीघ्रता पूर्वक शासन द्वारा उनके खातों में धनराशि अवमुक्त हो सके। कार्य में विलंब ना हो यह ध्यान रहे। इसके पश्चात चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर राजीव कुमार एवं सेनेटरी इंस्पेक्टर संजय पुंडीर के नाला सफाई एवं फागिंग कार्य की प्रशंसा करते हुए उन्हें निर्बाध रूप से नगरीय नालों की युद्ध स्तर पर सफाई कराए जाने एवं समयबद समुचित सिल्ट निस्तारण कराए जाने के निर्देश दिए गए। पुनः नगर में फागिंग कार्य एवं सैनिटाइजर कार्य किए जाने पर भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में मौजूद विभागीय अधिकारियों कर्मचारियों का पालिका अध्यक्ष द्वारा उत्साहवर्धन किया गया। ४० मिनट की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में अंजू अग्रवाल पालिका अध्यक्ष द्वारा निर्देशित किया गया कि जनता को पालिका स्तर की समुचित सुविधाओं में कोई भी व्यवधान नहीं आना चाहिए द्य साथ ही दिए गए निर्देश तथा किए जाने वाले कार्यों की व्हाट्सएप, टेलीफोन अथवा वीडियो कॉल के माध्यम से प्रगति आख्या दैनिक रूप से उन्हें उपलब्ध कराएं द्य चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर निर्देशित किया गया की एंटी लारवा दवाई का स्प्रे नगरीय नालियों और सफाई कराए गए नालों में कराए जाने हेतु वह मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं जिला मलेरिया अधिकारी से वह संपर्क कर कार्यवाही कराए। पालिका अध्यक्ष द्वारा की गई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में अरुण कुमार का निर्धारण अधिकारी, राजीव कुमार चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर, संजय पुंडीर सेनेटरी इंस्पेक्टर, विजय कुमार, अमित कुमार,अमरजीत सिंह राजस्व निरीक्षक गण के अलावा प्रभारी कार्यालय अधीक्षक पूरन चंद, प्रवीण कुमार लिपिक ,आईटी ऑफिसर प्रियेश कुमार ,स्टेनो अध्यक्ष गोपाल त्यागी तथा एसके बिट्टू आदि मौजूद रहे।
15 हजार का चैक भेट किया
मुजफ्फरनगर। भाजपा जिलाकोषाध्यक्ष रमेश खुराना को ओम प्रकाश उपाध्याय (भाजपा नेता)व धर्मेंद्र सिंह द्वारा ग्राम बझेडी निवासी राकिब हसन डीलर व उनके पिता जबवाद अली के सहयोग से पीएम केअर फण्ड कोविड १९ में १५०००का चैक भेट किया।
प्रधानमंत्री राहत कोष में सहयोग किया
मुजफ्फरनगर। कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए ग्रामीणों समेत कई संस्थाओं की ओर से प्रधानमंत्री राहत कोष में हजारों रुपये की धनराशि के चेक भाजपा नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपे।
शहर के वार्ड १८ की सभासद रानी सक्सेना के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने ५८००२ रुपये का चेक प्रधानमंत्री राहत कोष के लिए भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला को दिया। धनराशि एकत्र करने वालों में मंडल अध्यक्ष सुनील शर्मा, शिवराज त्यागी, प्रमोद त्यागी, संजय सक्सेना, कमलकांत शर्मा, राजीव त्यागी, रोबिन शर्मा आदि का सहयोग रहा। वहीं मोरना क्षेत्र के गांव छछरौली के किसान नरेंद्र राठी, सतीश चौधरी, अनुज पहलवान, योगेंद्र सिंह, कंवरपाल बाबा, विरेंद्र सिंह आदि ने कोविड-१९ के खिलाफ लड़ाई में आर्थिक मदद कर देश व समाज की सेवा में सुंदर पहल की है। ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री राहत कोष के लिए एडीएम वित्त आलोक कुमार को ३१ हजार रुपये का चेक प्रदान किया।
चेकिंग अभियान चलाया
मुजफ्फरनगर। लॉकडाउन के चलते हुए भोपा क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बेवजह घूमने वाले वाहन स्वामियों को जमकर हड़काया तथा कई वाहनों के चालान भी काटे। पुलिस ने लोगों से अपील की कि सभी लोग अपने घरों में रहे बेवजह घरों से बाहर न निकल ेघर में रहकर ही कोरोना जैसे वायरस को हराया जा सकता है।
जिलाधिकारी ने बेगराजपुर मैडिकल कॉलेज पहुचं कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया
मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी ने बेगराजपुर मैडिकल कॉलेज पहुचं कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा निरीक्षण के दौरान अधिकारियो व कर्मचारियो को निर्देशित किया। एसएसपी अभिषेक यादव ने पुलिसकर्मियो को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
कोविड 19 के प्रभाव से बचाव के लिए जिला पुलिस प्रशासन द्वारा नागरिको के स्वास्थ्य के दृष्टिगत विभिन्न व्यवस्थाए सुनिश्चित की गई हैं। प्रशासन द्वारा भोजन,खादय सामग्र, राशन पर चावल वितरण आदि की व्यवस्था दुरूस्त कराया है। ताकि लॉक डाउन के दौरान नागरिको को किसी प्रकार की समस्या का सामना ना करना पडे। सभी अपने घरो मे रहें ताकि लॉक डाउन का सही तरीके से अनुपालन हो सके। इन्ही व्यवस्थाओ के मददेनजर आज दोपहर के वक्त बेगरापुर स्थित मैडिकल कॉलेज पहुंची डीएम सेल्वा कुमारी जे. व एसएसपी अभिषेक यादव द्वारा मैडिकल सुविधाओ एन वन हॉस्पिटल का निरीक्षण किया तथा मैडिकल कॉलेज मे व्यक्तियो को लगातार दी जा रही मैडिकल फैसिलिटी व अन्य सुविधाओ के मददेनजर बेगराजपुर मैडिकल कॉलेज मे बनाए गए कन्ट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि कर्मचारियो से वहां रह रहे लोगो से उचित दूरी रखने और सोशल डिस्टेंस बनाए रखने के साथ साथ आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसएसपी अभिषेक यादव ने वहां मौजूद कर्मचारिये को निर्देशित किया कि पुलिसकर्मी कोरोना से बचाव के लिए सोशल डिस्टेंस के साथ डयूटी करें। मास्क लगाए व हाथो को समय समय पर साबुन से धोये/सेनिटाईज करें।
50 नेगेटिव रिपोर्ट आने से मिली राहत
मुजफ्फरनगर। जनपद मे अब तक कोरोना पॉजिटिव के 14 मामले आने से जिला प्रशासन मे हडकम्प मचा था जहां आज 50 नेगेटिव रिपोर्ट आने से राहत भरी खबर रही। डीएम एसएसपी सहित समस्त पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी लॉक डाउन के पालन के लिए पूरी मशक्कत से जुटे है।
जिले मे 14 पॉजिटिव के कारण चिन्तित प्रशासनिक अधिकारियो के लिए आज एक अच्छी खबर यह रही कि कोरोना सैम्पलिंग की रिपोर्टा मे सभी 50 रिर्पोट नेगेटिव आई है। 50 नेगेटिव रिर्पोट आने की अच्छी खबर से प्रशासन ने राहत की सांस ली। प्रशासन द्वारा लॉक डाउन सम्बन्धी व्यवस्थाओ के दुरूस्त किया जा रहा है। इसी सम्बन्ध मे आज दोपहर के वक्त बेगराजपुर मैडिकल कॉलेज पहुंची डीएम सेल्वा कुमारी जे. व एसएसपी अभिषेक यादव ने व्यवस्थाओ का जायजा लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
पुलिस ने बिना किसी जरूरी काम के बाजार मे निकले व्यक्तियो को वापस घर लौटाया
मुजफ्फरनगर। लॉक डाउन के अनुपालन के लिए पुलिस ने जनपद सहित नगर क्षेत्र मे भी अनेक स्थानो पर चैकिंग अभियान चलाया। पुलिस ने बिना किसी जरूरी काम के बाजार मे निकले व्यक्तियो को वापिस घर लौटाया।
डीएम सेल्वा कुमारी जे. व एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशो के मददेनजर पुलिस ने नगर के शिव चौक, शामली पुलिस चौकी, मिनाक्षी चौक, महावीर चौक, किदवईनगर आदि अनेक स्थानो पर जबरदस्त वाहन चैकिंग अभियान चलाया। पुलिस ने इस दौरान कई वाहनो के चालान काटे तथा दर्जनो वाहनो को सीज किया। एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशो के चलते सीओ सिटी हरीश भदौरिया की मौजूदगी मे पुलिस ने शिव चौक, शामली रोड व मिनाक्षी चौक आदि स्थानो पर वाहन चैकिंग की। पुसि ने इस दौरान कई वाहनो के चालान काटे। वहीं दूसरी और सीओ नई मन्डी धनंजय कुश्वाहा की मौजूदगी मे नई मन्डी कोतवाली पुलिस ने जानसठ रोड, भोपा रोड, चौडी गली, गउशाला रोड आदि अनेक स्थानो पर चैकिंग की तथा वाहनो के चालान काट कर समन शुल्क वसूला। थाना सिविल लाईन पुलिस ने मालवीय चौक, अस्पताल चौराहा तथा कच्ची सडक गाजावाली पुलिया आदि स्थानो पर चैकिंग की गई। पुलिस द्वारा लॉक डाउन के पालन के लिए की गई सख्ती से लोगो मे हडकम्प मचा रहा। कई दुपहिया वाहान चालक तो चैकिंग पाइंट देख दूर से ही रफू चक्कर हो गए।
कोरोना वायरस के प्रभाव के मददेनजर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। एसएसपी के निर्देशो के चलते पुलिस ने विभिन्न स्थानो पर सघन चैकिंग अभियान चलाया। पुलिस ने इस दौरान कई वाहनो के चालान भी काटे। पुलिस की कार्यवाही से बिना किसी कार्य के सडकों पर सरपट दौड रहे वाहन चालको मे हडकम्प मचा रहा।
कोविड 19 के कारण पूरा देश संकट के दौर से गुजर रहा है। प्रशासन द्वारा सभी नागरिको से अपने घरो मे रहने की अपील की गई है। इसी संदर्भ मे एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशो के चलते एसपी देहात नेपाल सिह ने आज भारी पुलिस फोर्स के साथ शाहपुर, बुढाना, भौराकलां, तितावी मे फ्लैग मार्च किया तथा नागरिको से लॉक डाउन का पालन करने की अपील की। पुलिस ने इस दौरान मैडिकल स्टोर संचालको व डाक्टरो को सोशल डिस्टेंसिंग रखने के आदेश् ा दिए। भौराकला क्षेत्र मे नागरिको ने कोरोना फाइटर पुलिसकर्मियो पर पुष्पवर्षा की। एसपी देहात नेपाल सिह ने पुलिसकर्मियो को सावधानी बरतने के निर्देश दिए।
गेहूँ खरीद केंद्र का अवलोकन किया
मुजफ्फरनगर। रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी के निर्देशानुसार रालोद जिला अध्यक्ष अजित राठी ने किसान सेवा केंद्र भुम्मा मीरापुर में मौके पर जाकर गेहूँ खरीद केंद्र का अवलोकन किया। किसानों और कर्मचारियों को मास्क वितरित किये।किसानों से गेहूँ खरीद में आ रही समस्याओं पर चर्चा की। किसानों ने बताया कि सरकारी घोषित मूल्य १९२५ रुपये प्रति कुंतल की खरीद में से २० रुपये प्रति कुंतल लेबर चार्ज के नाम पर काटे जा रहे है,विगत वर्षों में यह लेबर चार्ज सरकार वहन करती थी लेकिन इस बार किसान को १९०५ रुपये प्रति कुंतल राशि से भुगतान किया जाएगा जो कि किसानों के साथ सीधा अन्याय है। रालोद जिलाध्यक्ष अजित राठी ने चौ साहब को इस समस्या के बारे में अवगत कराकर शीघ्र सरकार पर दबाब बनाया जाएगा कि ऐसा क्यों किया जा रहा है जबकि ये सरकार की जिम्मेदारी है कि लेबर चार्ज वहन करे न कि किसान।

