समाचार
जरूरतमंदों के लिए भोजन के पैकेट सोपे
मुजफ्फरनगर। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल रजिस्टर्ड जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा प्रतिदिन की भांति स्वच्छ मिशन अधिकारी सरदार बलजीत सिंह को बुलाकर जरूरतमंदों के लिए भोजन के पैकेट सोपे गए प्रदेश मंत्री संजय मित्तल ने बताया कि लोक डाउन के चलते हमारी सेवा इसी प्रकार चलती रहेगी सभी लोग सोशल डिस्टेंसिंग वे फेस मास्क अवश्य प्रयोग करें जिससे कि हम सब सुरक्षित रह सकें इस अवसर पर व्यापार मंडल के प्रदेश मंत्री संजय मित्तल जिला महामंत्री राजेंद्र काठी नगर अध्यक्ष जयपाल शर्मा नगर महामंत्री नीरज बंसल अभिषेक कुछल रवि गोयल चंद्र मोहन जैन आदि उपस्थित थे।
मुजफ्फरनगर में खाद्यान घोटाले पर मंत्रियों और विधायकों ने की बैठक..अफसरों से की पूछताछ, बोले- जांच होगी
वैश्विक महामारीः व्यवस्थाओ मे किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगीः संजीव बालियान
मुजफ्फरनगर। कोविड-19 के कारण पूरा देश संकट के दौर से गुजर रहा है। अतःकोरोना वायरस प्रभाव तथा जन स्वास्थ्य के दृष्टिगत प्रशासन द्वारा की गई विभिन्न व्यवस्थाओ मे किसी प्रकार की कोताही ना बरती जाए। ताकि जनसामन्य के स्वास्थ्य पर कोई विपरीत प्रभाव ना पडे तथा कोरोना को हराया जा सके।
मेरठ रोड स्थित विकास भवन सभागार मे कोविड-19 के मददेनजर जिला प्रशासन के साथ आयोजित बैठक के दौरान केन्द्रीय राज्यमंत्री डा.संजीव बालियान ने बैठक मे मौजूद अधिकारियो को निर्देशित करते हुए कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के प्रभाव के दृष्टिगत की जा रही व्यवस्थाओ मे किसी प्रकार की लापरवाही ना बरती जाए। इस महामारी से सम्बन्धित समस्त व्यवस्थाए सुनिश्चत होनी चाहिए। ताकि जनसामान्य को किसी प्रकार की कोई परेशानी ना उठानी पडे।
बैठक मे मौजूद मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने कहा कि सरकार द्वारा कोविड-19 के मददेनजर विभिन्न व्यवस्थाए की जा रही है। ताकि जल्द से जल्द इस महामारी से निजात मिल सके। उन्होने कहा कि अन्य जनपदो के मुकाबले कोरोना वायरस के प्रभाव के मामले मे मुजफ्फरनगर की स्थिती काफी बेहतर है। यदि इसी प्रकार से प्रयास जारी रहे तो काफी उम्मीद है कि जल्द ही स्थिती सामन्य हो जाएगी। मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने बैठक मे मौजूद अधिकारियो से कोरोना के सम्बन्ध मे विस्तृत चर्चा की तथा आवश्यक निर्देश दिए। जिला प्रशासन के अधिकारियो के साथ आयोजित बैठक मे मौजूद मंत्री विजय कश्यप तथा विधायक उमेश मलिक ने भी प्रशासन तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा की जा रही व्यवस्थाओ पर चर्चा की।
बैठक के पश्चात मीडिया से रूबरू होते हुए केन्द्रीय राज्यमंत्री डा.संजीव बालियान ने कहा कि प्रशासन द्वारा कुल 11 हजार राशन किट पूरे जिले मे खरीदी गई। जिनमे से बुढाना मे 1400, जानसठ मे 600,खतौली मे 250, शहर मे 7500,सदर मे 12 सौ राशन किट प्रशासन द्वारा खरीदी गई। केन्द्रीय राज्यमंत्री डा.संजीव बालियान ने बताया कि इनके अलावा 1500 राशन किट शुगर मिल द्वारा, 200 किट भटटे वालो की और से ,तथा 2800 कुल राशन किट फैक्ट्री वालो की तरफ से सौंपी गई हैं। इसके अलावा 16000 पके हुए भोजन की किट प्रशासन को सौपी गई। उन्होने बताया कि 27 तारीख को टैण्डर द्वारा अन्नपूर्णा से 650 किट खरीदी गई। इनमे से 450 किट का भुगतान कर दिया गया। 645 रूपये प्रति किट के हिसाब से जिसमे 2 लाख 92 हजार रूपये का भुगतान सरकार द्वारा कर दिया गया। मंत्री डा.संजीव बालियान ने कहा कि इस मामले मे कमी यह रही कि अन्नपूर्णा फर्म का लाईसेन्स रदद था। एडीएम वित्त मामले की जांच कर रहे है। इस फर्म को जांच अधिकारी यादव के पहुंचने के पश्चात रोक दिया गया। क्वारन्टाइन किए गए व्यक्ति के भोजन पर रोजाना होने वाले व्यय कि करीब 80 रूपये प्रतिदिन क्वारंनआइन किए गए एक व्यक्ति के खाने पर व्यय होता है। उन्होने बताया कि सुखी किट 4500 है। जो 16000 राशन किट बताई जा रही हैं वो राशन किट नही बल्कि पका हुआ भोजन है।
मंत्री डा.संजीव बालियान ने कहा कि इस मामले मे जांच चल रही है तथा दोषियो के खिलाफ कार्यवाही होगी। उन्होने बताया कि एडीएम एफ मामले की जांच करेंगे। इस प्रकरण मे प्रोसिजर मे भी कमी रही। सब चीजों को दिखवाया जा रहा है।
बैठक मे केन्द्रीय राज्यमंत्री डा.संजीव बालियान, मंत्री कपिलदेव अग्रवाल, राज्यमंत्री विजय कश्यप,बुढाना विधायक उमेश मलिक,डी.एम.सेल्वा कुमारी जे., एसएसपी अभिषेक यादव, सीडीओ आलोक यादव,एडीएम वित्त एवं राजस्व आलोक कुमार, एसपी सिटी सतपाल अंतिल, सिटी मजिस्टै्रट अतुल कुमार आदि पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
जिला बार संघ मुजफ्फरनगर में लॉक डाउन में भी विवाद शुरू: एल्डर्स कमेटी के संयोजक ने कहा, अब हम है मालिक, जिला जज, डीएम, एसएसपी को लिखी चिट्ठी
मुजफ्फरनगर-लॉक डाउन में जहाँ पूरी दुनिया में कामकाज और राजनीति ठप्प है, मुजफ्फरनगर में जिला बार संघ में राजनीति तेज हो गयी है द्य बताया जाता है कि जिला बार संघ के संविधान के अनुसार हर साल 31 मार्च तक चुनाव होना होता है,विशेष परिस्थिति में एक महीना टाले जा सकते है अगर एक महीने में भी चुनाव नहीं कराये जाते है तो कमेटी कालातीत हो जाती है और एल्डर्स कमेटी के हाथ में कमान आ जाती है द्यइस बार ऐसा ही हो रहा है, मार्च से लॉक डाउन शुरू हो जाने के कारण अभी कचहरी खुल ही नहीं रही है, तो चुनाव हो ही नहीं पाए है इसलिए बार संघ के संविधान के अनुसार कमेटी कालातीत हो जानी चाहिए.जिसके चलते एल्डर्स कमेटी के संयोजक धर्मपाल सिंह निर्वाल ने जिला न्यायाधीश समेत जिलाधिकारी व एसएसपी को चिट्ठी लिखकर कहा है कि जिला बार संघ में अब कोई कमेटी नहीं है,अब एक मई से हम ही मालिक है। बताया जाता है कि एल्डर्स कमेटी ने इस बारे में उन सभी बैंको को भी लिखकर भेज दिया है,जहाँ जिला बार संघ के खाते है कमेटी के सदस्यों धर्मपाल सिंह निर्वाल, सुरेन्द्र कुमार शर्मा, आनंद प्रकाश त्यागी और पदम सैन गोयल की तरफ से वर्तमान कमेटी को भेजे गए पत्र को संलग्न किया गया है।
जिला बार संघ के सचिव प्रदीप मलिक ने कहा कि वर्तमान परिस्थति में चुनाव हो पाने संभव नहीं है ,एक तो कचहरी बंद है और बार कांसिल ऑफ इण्डिया ने भी 24 फरवरी को एक आदेश करके, कि जब तक मुजफ्फरनगर बार में पिछले सालों में हुई गड़बड़ी की जांच न पूरी हो जाए, तब तक चुनाव नहीं हो सकता है, दूसरे सोसाईटी रजिस्ट्रार सहारनपुर ने भी सभी सोसाईटी के चुनाव पर 30 जून तक रोक लगा रखी है इसलिए चुनाव नहीं हो पाए द्य उन्होंने कहा कि एल्डर्स कमेटी हमारी वरिष्ठ है,वे अगर चार्ज लेना चाहे तो आ जाये, हमे उन्हें चार्ज देने में कोई दिक्कत नहीं है द्यपर फिलहाल चुनाव नहीं हो सकता है।
एल्डर्स कमेटी के सदस्य और वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेन्द्र शर्मा और आनंद प्रकाश त्यागी ने एल्डर्स कमेटी के संयोजक के आज के पत्र पर अफसोस जाहिर किया है। सुरेन्द्र शर्मा ने कहा कि बार संघ का विवाद अफसरों तक लेकर नहीं जाना चाहिए था ,मामला बार में ही निपटना चाहिए था, वर्तमान कमेटी संविधान के अनुसार है, अगर वे चार्ज देना चाहे तो एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष को दे सकते है,आनंद प्रकाश त्यागी ने कहा कि देश में वर्तमान में आपदा कानून लागू है,ऐसे में सभी संविधान के प्राविधान नगण्य हो जाते है, 30 जून तक रजिस्ट्रार के आदेश से चुनाव स्थगित है,हम कोई चार्ज लेने में इच्छुक नहीं है द्यवर्तमान कमेटी का कार्यकाल सही चल रहा है।
मुजफ्फरनगर में दाल मंडी में पुलिस का छापा
पिता-पुत्र व्यापारी पूछताछ के लिए उठाये, जांच जारी
मुजफ्फरनगर। एक दाल का ट्रक बागपत में लूट लिया गया और लूट का माल मुजफ्फरनगर में बेच दिया गया, बागपत पुलिस ने मुजफ्फरनगर पुलिस के साथ मिलकर दाल मंडी में छापा मारकर एक पिता-पुत्र को पूछताछ के लिए उठा लिया है,पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। शहर कोतवाल अनिल कपरवान ने बताया कि एक दाल का ट्रक,बागपत के दौघट इलाके में लूट लिया गया था जिसका माल मुजफ्फरनगर में बेचने की सूचना थी जिस पर बागपत पुलिस ने वहां छापा मारा लेकिन कुछ नहीं मिला और जांच जारी है। लेकिन सूत्रों के अनुसार बागपत पुलिस पिता-पुत्र दाल व्यापारी को उठाकर साथ ले गयी है और खबर लिखे जाने तक उनसे ‘पूछताछ’ कर रही है। मुजफ्फरनगर में लॉक डाउन के दौरान लूट का माल खरीदने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आज देर रात्रि में बागपत जनपद की थाना दोघट पुलिस ने शहर कोतवाली पुलिस के साथ मिलकर दालमंडी में छापा मारा और व्यापारी पिता-पुत्र को पकड लिया। दोनों को पकड़कर शहर कोतवाली लाया गया और उनसे पूछताछ की जा रही है। पिता पुत्र को छुडवाने के लिये कई सफेदपोश नेता कोतवाली में डटे हुए है। दरअसल बागपत जनपद के दोघट थाना क्षेत्र में पिछले दिनों किरयाना से भरे सामान का ट्रक बदमाशों ने लूट लिया था। इस मामले में जांच पड़ताल के बाद पकड़े गये बदमाशों ने पुलिस को बताया था कि उन्होंने लूट का माल मुजफ्फरनगर की दाल मंडी में एक व्यापारी को बेच दिया है। पकड़े गये बदमाशों की निशानदेही पर आज देर रात्रि में थाना दोघट पुलिस ने शहर कोतवाली पहुंचकर अपनी आमद दर्ज कराई और फिर अपने आने का कारण बताया।
इसके बाद पुलिस टीम दालमंडी पहुंची और एक व्यापारी की दुकान पर छापा मारा और पिता-पुत्र को हिरासत में ले लिया। इसके बाद दोनों को साथ लेकर प्रेमपुरी जैन औषधालय के निकट स्थित गोदाम पर भी छापेमारी की गई। दोनों से काफी देर तक मौके पर ही पूछताछ की गई और उन्हें हिरासत में लेकर शहर कोतवाली लाया गया। व्यापारी पिता पुत्र के पकड़े जाने की सूचना पर कई सफेदपोश नेता भी शहर कोतवाली पहुंच गये और पिता-पुत्र को निर्दोष बताते हुए छोडने का दबाव बनाने लग गये। समाचार लिखे जाने तक पकड़े गये पिता-पुत्र कोतवाली में ही थे और थाना दोघट पुलिस उनसे पूछताछ में जुटी हुई थी। अभी माल बरामदगी के बारे में पुलिस ने कुछ भी बताने से इंकार कर दिया है।
पीएम केयर फंड में सहयोग किया
मुजफ्फरनगर। वैश्विक बीमारी कोरोना संक्रमण के चलते प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व उत्तर प्रदेश शासन तथा प्रशासन द्वारा किये जा रहे प्रयासों की मुजफ्फरनगर डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन ने सराहना की। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश के राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल से मिलकर उन्हें ४१ हजार रूपये की सहयोग राशि का चैक पीएम केयर फंड के लिये प्रदान किया तथा कोरोना संक्रमण के पूरे विश्व से खात्मे की परम पिता परमेश्वर से प्रार्थना की। इस अवसर पर डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन की ओर से स. सुखवीर सिंह रावल, प्रमोद अग्रवाल, राकेश वाधवा एवं दिनेश भाटिया आदि मौजूद रहे।
एसपी सिटी ने टोल टैक्स प्लाजा का निरीक्षण किया
मुजफ्फरनगर। पुलिस अधीक्षक नगर सतपाल आंतिल ने आज सहारनपुर बॉर्डर (रोहाना) टोल टैक्स प्लाजा पर पहुँचकर निरीक्षण किया तथा पुलिस अधीक्षक नगर सतपाल आंतिल ने टोल चौकिंग पवाईंटस पर नियुक्त सभी पुलिसकर्मियों तथा टोल प्लाजा कर्मचारियों को निर्देशित किया एवं लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराया जाये तथा अनावश्यक कार्य के आने जाने वाले व्यक्तियों/वाहनों पर तत्काल कार्यवाही करने के आदेश भी दिए।
तो वही पुलिस अधीक्षक नगर सतपाल आंतिल ने अधिनस्थों को दिशा निर्देश देते हुए कहा कि आने-जाने वाले बैंक, सफाई, अस्पताल आदि कर्मचारियों का पास/आई०डी० कार्ड देखकर ही उन्हे भेजा जाये तथा जरुरी सामान लाने वाले वाहनों (खाद्य सामग्री,पेट्रोल आदि), एम्बूलेंस व मेडिकल आपातकाल वाहनों के अलावा किसी भी अन्य वाहनों/व्यक्तियों को न जाने दिया जाये ,साथ ही कोरोना वायरस से बचाव हेतु भी आवश्यक बातें सभी पुलिकर्मियों तथा टोल कर्मचारियों को बतायी गयी।
पीएम मोदी के भाषण तारीफ की
मुजफ्फरनगर। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश मंत्री संजय मित्तल ने कहा कि प्रधानमंत्री के भाषण का सार स्वदेशी अपनाओ पर केंद्रित रहा स्वदेशी अपनाओ स्वदेशी बनाओ का उद्घोष करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समस्त व्यापारियों का दिल जीत लिया है हम कह सकते हैं कि उनके ऐसा कहने से अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की जीत हुई क्योंकि व्यापार मंडल हमेशा से ही एफडीआई का विरोध करता रहा है और आज सरकार को यह मानना ही पड़ा कि व्यापारी सही था स्वदेशी की बात करके माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने स्वत ही एफडीआई का विरोध किया है मैं बधाई देता हूं अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल को जिन्होंने पूरे देश के अंदर एफडीआई का विरोध किया और आज हमें कोरोना के चलते जीत हासिल हुई व्यापार मंडल की ओर से सभी व्यापारी भाइयों को इस जीत के लिए हार्दिक बधाई और शुभकामना।
मास्क बनाएं और जरूरतमंदों को वितरित किए
शाहपुर (मुजफ्फरनगर)। शाहपुर कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं द्वारा किया गया सराहनीय प्रयास। मास्क बनाएं और जरूरतमंदों को किए वितरित।
लॉक डाउन की स्थिति में शाहपुर कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं ने अपनी अध्यापिकाओ के मार्गदर्शन पर फेस मास्क बनाएं।बच्चों ने डिजाइनर फेस मास्क बनाएं और फेस मास्क बनाकर जरूरतमंद लोगों में बांटे।कक्षा -१२ की रहनुमा ने सामाजिक दूरी का पालन करते हुए लोगों को यह भी समझाया की कोविड-१९ से बचने के लिए क्या – क्या सावधानियां बरतनी चाहिए ।साथ ही छात्रा प्राची सैनी ने मास्क पहनने को आवश्यक बताया। नरगिस, युशरा,सारिका, इशिका,सोनी, इकरा, बुशरा, सानिया, शीबा, नविस्ता,सलोनी,रिंकी आदि छात्राओं ने यह अनुभव व्हाट्सएप के माध्यम से अपनी अध्यापिकाओ के साथ भी साझा किए। छात्राओं को अन्य लोगों को जागरूक करने में प्रबंधक श्री अरविंद गुप्ता, प्रधानाचार्या श्रीमती उषा अस्थाना जी, श्रीमती रिंकी रानी, श्रीमती आदेश, श्रीमती शिवानी अरोरा, श्रीमती अंजलि का सहयोग भी प्राप्त हुआ। विद्यालय के अध्यक्ष श्री अजय भार्गव जी ने बच्चों के इस सराहनीय प्रयास पर मुक्त कंठ से प्रशंसा की।
जरूरतमंद लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था की
मुजफ्फरनगर। सेवा के ४५वे दिन की कड़ी में प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल के मार्गदर्शन में जरूरतमंद लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था संगठन के जिला संयुक्त महामंत्री मुकेश गुप्ता द्वारा की गयी,भोजन के २०० पैकिट जिला कार्यक्रम अधिकारी बलजीत सिंह को सोशल डिस्टनसिंग रखकर वितरण के लिए सौंपे गए, प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल ने कहा कि हमारे जिला कार्यक्रम अधिकारी बलजीत सिंह को संस्थाओं द्वारा सौंपे जा रहे भोजन से शहर में कोई भी जरूरतमंद आदमी भूखा नही रह पा रहा है इसके लिए हमारे जिला कार्यक्रम अधिकारी बधाई के पात्र है इस अवसर पर नगर अध्यक्ष राकेश त्यागी ने संकट की इस घड़ी में जरूरतमंद लोगो की मदद के लिए सभी पदाधिकारियों,व्यपारियो का आभार प्रकट किया, भोजन सौपने के दौरान, तरुण मित्तल, हर्ष गोयल,अभिलक्ष मित्तल,लवी अग्रवाल,नवीन गुप्ता उपस्थित रहे।।
स्कूटी सवार घायल
मुजफ्फरनगर। अज्ञात वाहन की चपेट में आने से स्कूटी सवार हुआ गम्भीर घायल को तड़पता देखे अपने घरों से बाहर निकले शेर नगर के ग्रामीण गामीणो ने दिखाई मानवता घायल को लिटाया चार पाई पर और पुलिस को दी सूचना सूचना के चन्द मिनटों बाद ही यूपी ११२ डायल की पी आर वीं २२०६ पहुंची मोके पर जहां पुलिस घायल को लेकर जिला अस्पताल हुई रवाना बताया जा रहा है की घायल युवक क्षेत्र में ही स्थित गुलशन पोलिआल में करता है काम पीछे से आ रहे अन्य कर्मचारी भी घायल की नही कर सके मदद तब गांव ले लोग आये आगे थाना नई मण्डी क्षेत्र के जानसठ रोड पर स्थित गांव शेर नगर के पास की घटना ।।
आरोपी जेल भेजा
मुजफ्फरनगर। कोतवाली नगर की चौकी रामलीला टिल्ला प्रभारी राजेन्द्र वशिष्ठ एंड टीम का छठे दिन भी जारी है गौकशी करने वाले अपराधियों पर शिकंजा न्याजीपुरा निवासी नदीम को गौकशी के आरोप में गिरफ्तार कर भेजा जेल।
25 मई 2020 तक कर सकते है आवेदन
मुजफ्फरनगर। जिला विद्यालय निरीक्षक गजेन्द्र सिह ने जारी प्रेस विज्ञप्ति मे बताया कि प्रमुख सचिव, माध्यमिक शिक्षा,उ.प्र.शासन के द्वारा दिनांक 11 मई 2020 को वीडियो कान्फ्रेस के माध्यम से दिए गए निर्देशो के क्रम में छात्र/छात्राओ के प्रभावित अध्ययन के दृष्टिगत सहायक अध्यापक/प्रवक्ता के आकस्मिक निधन, सेवाच्युत किए जाने या सेवानिवृत्ति के फलस्वरूप पद रिक्त होने की स्थिती मे अल्पकालिक व्यवस्था के अन्तर्गत विभागीय नियुक्ति होने तक अथवा वित्तिय वर्ष की समाप्ति तक, जो भी पहले घटित हो के अन्तर्गत जनपद मे संचालित राजकीय माध्यमिक विद्यालयो मे रिक्त सहायक अध्यापक एवं प्रवक्ता के पदों पर सेवानिवृत्त सहायक अध्यापकों/प्रवक्ता से, जो 65 वर्ष की आयु पूर्ण ना कर रहा हो, उक्त को राजकीय माध्यमिक विद्यालयो में तथा उ.प्र.माध्यमिक शिक्षासेवा चयन बोर्ड से चयनित अभ्यर्थी के आने अथवा 01 जुलाई से ग्रीष्मावकाश आरम्भ होने की अवधि तक, जो भी पहले घटित हो के लिए सेवानिवृत्त सहायक अध्यापको एवं प्रवक्ताओं से, जो 70 वर्ष की आयु पूर्ण न कर रहा हो, को अशासकीय माध्यमिक विद्यालयो के लिए शासन द्वारा निर्धारित मानदेय के आधार पर आवेदन पत्र आमंत्रित किए जाते है। डीआईओएस गजेन्द्र सिह ने इच्छुक अध्यापक/प्रवक्ता 25 मई 2020 की अपरान्ह तक अपना आवेदन समस्त आवश्यक संलग्नलो सहित रजिस्टर्ड डाक अथवा कार्यालय की ई/मेल आई.डी.तउेंण्उदंहंत /हउंपसण्बवउ पर प्राप्त कराना सुनिश्चित करें। निर्धारित तिथि के उपरान्त प्राप्त आवेदनो पर विचार करना सम्भव नही होगा।
एक लाख रूपये की चरस शातिर गिरफ्तार
पुरकाजी। एसएसपी के निर्देशन मे चल रहे जीरो ड्रग्स अभियान के तहत एक शातिर जुआरी को करीब एक लाख रूपये की चरस सहित गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने चैकिंग के दौरान पकडे गए आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही सुनिश्तिच की। एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशो के चलते इंस्पैक्टर सुभाष गौतम के निर्देशन मे पुलिस ने लॉकडाउन के मददेनजर ़क्षेत्र मे गश्त व चैकिंग के दौरान क्षेत्र के गांव हरिनगर से एक आरोपी को मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रो के अनुसार पकडा गया अभियुक्त पूर्व मे भी सटटे की खाईबाडी करने के कारण जेल जा चुका है। पुलिस द्वारा की गई पूछताछ मे पकडे गए आरोपी ने अपना नाम सोरन उर्फ सोरण पुत्र प्रसादा निवासी ग्राम हरिनगर थाना पुरकाजी बताया। पुलिस ने पकडे गए आरोपी के कब्जे से 533 ग्राम चरस कीमत करीब एक लाख रूपये, 1075 रूपये नकद, पर्चा, सटटा व पेन्सिल बरामद की। इस दौरान इंस्पैक्टर पुरकाजी सुभाष गौतम व पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
नाला सफाई अभियान तथा सैनिटाइजर का कार्य कराया
मुजफ्फरनगर। पालिका चेयरमैन अंजू अग्रवाल के निर्देश पर कोरोना वायरस महामारी के बचाव हेतु चलाए जा रहे विशेष नाला सफाई अभियान के अंतर्गत आज मेरठ रोड पर सुजड़ू चुंगी तक नाला सफाई अभियान का कार्य पूर्ण हो गया। वार्ड संख्या ३५ मोहल्ला रामपुरम ,अंबा बिहार नाले की सफाई से निकली सिल्ट का निस्तारण कराया गया। इसके अलावा गांधी कॉलोनी लिंक रोड पर नाला सफाई का अभियान चलाया गया कई स्थानों पर पाइप लाइन में हो रही लीकेज को ठीक कराया गया वार्ड संख्या ४ सचिन कुमार एवं वार्ड संख्या २० पवन कुमार माननीय सभासद गण के वार्डों में पावर स्प्रे सैनिटाइजर का कार्य कराया गया वार्ड संख्या ६ ४४ एवं ४६ में लाइट मरम्मत का कार्य कराया गया। शाम के समय वार्ड संख्या ४३ तथा क्वॉरेंटाइन सेंटर व महावीर रेजिडेंसी में फागिंग कराई गई द्य अभियान में नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ रविंद्र सिंह राठी ,चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर श्री राजीव कुमार, शरद गुप्ता प्रभारी जलकल अभियंता,सेनेटरी इंस्पेक्टर संजय पुंडीर ,उमाकांत शर्मा, गोपीचंद वर्मा पथ प्रकाश लिपिक के अलावा सफाई, सैनिटाइजर, पथ प्रकाश प्रकाश व फागिंग टीम सम्मिलित रही।
मोबाईल शॉप एवं रिपेयरिंग की दुकानें सुबह छह से नौ बजे तक खुलेगी
मुजफ्फरनगर। जनपदवासियों के साथ ही मोबाईल शॉप एवं रिपेयरिंग के कारोबारियों को आज जिला प्रशासन ने बडी राहत दी है। जिलाधिकारी ने आज मोबाइल शॉप व रिपेयरिंग शॉप तथा टेलरिंग शॉप सुबह छह से नौ बजे तक खोलने की अनुमति दे दी है। इस संबंध में आदेश जारी किया गया।
मिली जानकारी के अनुसार नगर के मुख्य बाजारों में दुकानों के आगे सर्किल और नंबर डालने की प्रक्रिया बड़ी तेजी से शुरू की गयी है। माना जा रहा है कि जो अन्य दुकानदार दुकानें खोलने की गुहार लगा रहे हैं। उन्हें जिला प्रशासन जल्दी खुशखबरी दे सकता है ।१८ मई से लागू होने वाले लॉक डाउन ४ के लिए जिला प्रशासन अपनी पूरी तैयारियों पर लगा हुआ है । नगर के मुख्य बाजारों को सेनीटाइज किया जा रहा है। सूत्रों के हवाले से खबर नगर सहित जिले में दुकानों को खोलने के लिए ऑड ईवन के फार्मूले को लागू किया जा सकता है
दुकानों पर नंबरिंग शुरू
मुजफ्फरनगर। नगर पालिका द्वारा शहर के बाजारों में दुकानों पर नंबरिंग शुरू हो गई है यह दुकानो के ऊपर नंबरिंग आगे भविष्य में लॉक ड़ाउन के दौरान प्रशासन के लिए सीक्वेंस में मार्केट खुलने का दिन निर्धारित कराने में आसानी रहेगी नगर पालिका ईओ विनयमणि त्रिपाठी द्वारा नगर के मुख्य बाजारों में दुकानों पर यह नम्बरिंग शुरू हो चुकी है जिससे नगर पालिका को पता लगे की नगर में मेन बाजार में कितनी दुकानें हैं जिससे प्रशासन को सीक्वेंस के अनुसार पर डे दुकान खोलने की लॉक डाउन में सहूलियत रहे और बाजारों में भीड़ भाड़ भी ना हो और शोसल डिस्टेंसिंग का पालन भी जनता कर सके जिससे पुलिस भी लॉ एंड ऑर्डर का पालन करा सके पूरी जानकारी नगर पालिका ईओ विनय मणि त्रिपाठी द्वारा दी गई वही बाजारों ओर मोहल्लों में नगरपालिका द्वारा सेनेटाइजर भी कराया जा रहा है।
पहाड़े की जान बचाई
जानसठ। क्षेत्र के गांव सादपुर में एक पहाड़ा जान बचाकर घर मे घुस गया मकान मालिक ने पहाड़े की जान बचाई और तुरन्त पीआरवी ११२ को फोन किया तुरन्त पीआरवी २२३४ मोके पर पहुची और वन विभाग को फोन किया।
जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण
मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने आज कोरोना/लॉकडाउन के दृष्टिगत उधोगो के संचालन की दी गई अनुमति उपरान्त सर्वोत्तम रोलिंग मिल, वहलना जाकर निरीक्षण किया। उन्होने कहा कि सोशल डिस्टैंसिग का पालन कराया जाये, श्रमिको/कामगारों से मास्क लगाकर कार्य कराया जाये। सैनेटाईजेशन की पूर्ण व्यवस्था हो। जिलाधिकारी ने कहा कि मानकों का पूर्ण रूप से पालन कराया जाये। इसके पश्चात जिलाधिकारी ने खतौली ब्लॉक के गांव हुसैनपुर बोपाडा के मजरा घासीपुरा में मास्क व अन्य चिकित्सा प्रयोग की वस्तुओं का निर्माण कर रहे स्वंय सहायता समूह, पारिवारिक स्वंय सहायता समूह का उनके घर जाकर अवलोकन व निरीक्षण किया। उन्होने स्वंय सहायता समूह की महिलाओं से संवाद भी किया तथा तैयार की जा रही सामग्री, उसकी बिक्री आदि के विषय में भी बात की। उन्होने कहा कि सोशल डिस्टैंसिग का पालन कर कार्य किया जाये।
जिलाधिकारी ने आज खतौली ब्लॉक के गांव इस्लामाबाद में मनरेगा के अन्तर्गत कार्य कर रहे श्रमिकों का स्थलीय निरीक्षण किया। श्रमिको द्वारा सोशल डिस्टैंसिंग अपनाकर कार्य होता हुआ पाया गया। हाथ धोने के लिए पानी, साबुन आदि की व्यवस्था को भी जिलाधिकारी ने देखा। उनहोने श्रमिकों से कहा कि मॉस्क या गमछे का प्रयोग अवश्य करें। समय समय पर साबुन से हाथ भी धोते रहें। जिलाधिकारी ने कहा कि मनरेगा के अन्तर्गत सभी ग्रामीण क्षेत्रों में निर्माण कार्य प्रारम्भ करते हुए प्रत्येक श्रमिक को रोजगार उपलब्ध कराया जाये। उन्होने कहा कि श्रमिकों का जॉब कार्ड बनाया जाये और उनका श्रम विभाग में भी पंजीकरण कराया जाना सुनिश्चित किया जाये। उन्होंने निर्देश दिये कि मनरेगा के अन्तर्गत श्रमिकों को रोजगार दिया जाये। उनके जॉब कार्ड बनाये जाये। उन्होने कहा कि जहां- जहां मनरेगा के अन्तर्गत कार्य आरम्भ किया गया है वहां पर सोशल डिस्टंसिंग, साफ सफाई व स्वच्छता का पूर्ण ध्यान रखा जाये और श्रमिकों के हाथ धोने के लिए साबुन व पानी की उचित व्यवस्था होनी चाहिए। मास्क या गमछे का प्रयोग किया जाये। इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाये। उन्होने बीडीओं को निर्देश दिये कि ग्राम सचिवों से बाहर से आये श्रमिकों की सूची प्राप्त कर ली जाये। इस अवसर पर पीडी डीआरडीए जय सिंह यादव, बीडीओ खतौली पवन कुमार विश्वकर्मा आदि उपस्थित थे।

