Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

जानसठ पुलिस ने मुठभेड के दौरान शातिर अपराधी दबौचा

जानसठ। पुलिस ने मुठभेड के दौरान अवैध असलाह सहित शातिर को गिरफ्तार कर लिया। पकडे गए आरोपी के खिलाफ विभिन्न थानो मे अनेक संगीन धाराओ मे मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्यवाही सुनिश्चित की।

एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशो के चलते अपराधो पर रोकथाम व अपराधियो की गिरफ्तारी के लिए चलरहे अभियान विशेष के अर्न्तगत सीओ जानसठ शकील अहमद के निर्देशन मे पुलिस ने क्षेत्र मे गश्त व चैकिंग के दौरान मुखबीर की सूचना पर अरहोडा पुलिया के समीप आरोपी अजीत उर्फ नीशु पुत्र विजयपाल निवासी अहरोडा थाना जानसठ को मुठभेड के पश्चात मय अवैध असलाह गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस सूत्रो का कहना है कि पकडा गया आरोपी शातिर किस्म का अपराधी है और थाना मन्सूरपुर के गैंगस्टर अभियोग मे वर्तमान मे वांछित चल रहा है।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक तमंचा 315 बोर मय 01जिंदा कारतूस 315 बोर व 01 खोखा कारतूस 315 बोर बरामद किया है। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम मे जानसठ इंस्पैक्टर दीपक चतुर्वेदी, तेज तर्रार सब इंस्पैक्टर चन्द्रसैन सैनी,का.सुशील कुमार, का.प्रमोद कुमार शामिल रहे।

पकडे गए अभियुक्त के खिलाफ थाना कल्याणपुरी दिल्ली मे धारा 394,34 भादवि, थाना कुतुबशेर सहारनपुर मे धारा 406,420, 416 भादवि व 41/102 दप्रस थाना कुतुबशेर सहारनपुर मे दर्ज है। थाना जानसठ मे धारा 3 यूपी गुण्डा अधिनियम, थाना मन्सूरपुर मे 307 के मामले से सहित कई अन्य मुकदमे कायम हैं।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21169 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

6 + two =