दो हत्यारोपियो गिरफ्तार: निशानदेही पर आला-ए-कत्ल किया बरामद
चरथावल। पुलिस ने थाना क्षेत्र के ग्राम बिरालसी में पैसों के लेनदेन में सिर में लोहे की रोड मारकर हत्या करने वाले दो नामजद हत्यारोपियों को चरथावल नहर के पास से गिरफ्तार कर लिया
पुलिस ने आला-ए-कत्ल बरामद करते हुए दोनों आरोपियों का चालान कर जेल भेज दिया है। चरथावल क्षेत्र के ग्राम बिरालसी में 7 जून को विजयपाल पुत्र चंद्रभान निवासी बिरालसी ने अपने पुत्रगण अंकित,राहुल,मोनू के साथ मिलकर अपनी बेटी के देवर गौरव पुत्र अमरीश निवासी रायपुर थाना सरसावा मेरठ के साथ अपनी बेटी के केंसर के इलाज में लगाए गए पैसों के लेनदेन के पीछे गौरव के सिर में लोहे के सब्बल से प्रहार कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया था
जिसे उपचार के के लिए अस्पताल में भर्ती कराया था जहां गंभीर हालत के चलते उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था लेकिन हालत गंभीर होने के चलते मेरठ रेफर कर दिया गया था
जहां 3 दिन पूर्व उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई थी गौरव की मौत हो जाने पर चरथावल पुलिस ने 307 ध्323 के मुकदमे को 302 में तरमीम कर दिया था।
शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर चरथावल थानाध्यक्ष सूबे सिंह के नेतृत्व में कांस्टेबल राहुल त्यागी,रघुराज आदि घटना में नामजद अंकित पुत्र विजयपाल व राहुल पुत्र विजयपाल सिंह निवासी बिरालसी को चरथावल नहर पुलिया के पास स्थित एससार पेट्रोल से गिरफ्तार कर लिया
पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त लोहे के सब्बल आला ए कत्ल को आरोपियों की निशानदेही पर बरामद कर लिया पुलिस ने दोनों आरोपियों का चालान कर जेल भेज दिया है।
