चीन में मिले omicron के सब वेरियंट BF.7 के भारत में भी मिलने की पुष्टि
कोरोना वायरस के नए सब वेरियंट BF.7 को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय ने अलर्ट जारी किया है. देश में omicron ने इस सबवेरियंट का पहला मामला सामने आने के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने मंगलवार को उच्च स्तरीय बैठक की, जिसमें Insacog, DBT, NTAGI के अधिकारी शामिल हुए.
स्वास्थ्य मंत्रालय ने दिवाली से पहले कोरोना को लेकर जरूरी एहतियात और सतर्कता बरतने को लेकर जोर दिया है. चीन में मिले omicron के सब वेरियंट BF.7 के भारत में भी मिलने की पुष्टि हुई है, जिसके बाद आशंका है कि कोविड के केस फिर से बढ़ सकते हैं. इसी आशंका के बीच स्वास्थ्य मंत्री ने मंगलवार को अहम बैठक की.

