News
खबरें अब तक...

समाचार

लॉकडाऊन में पुलिस की रही सख्ती, सडकों पर रहा सन्नाटा3 Min 5 |
मुजफ्फरनगर। पुलिस ने विभिन्न चौराहों पर बेरिकेडिंग लगा दी थीं। लोगों की आवाजाही न हो इसके लिए पुलिस सतर्क रही। सुबह दस बजे तक आवागमन ज्यादा नजर आया लेकिन इसके बाद बहुत कम लोग ही सड़कों पर दिखाई दिए। भगत सिंह रोड, रुड़की रोड, मेरठ रोड, स्टेशन रोड, भोपा, जानसठ, सरकुलर रोड समेत रोजाना व्यस्त रहने वाले शहर के सभी स्थानों पर पूरी तरह सन्नाटा पसरा रहा। सूबे में लागू किए गए लॉकडाउन का दूसरे दिन भी जिले में व्यापक असर रहा। दूध और दवा की दुकानों को छोड़कर बाकी सब कुछ बंद रहा। गली-मोहल्लों में सब्जी एवं फल बेचने वाले भी नहीं आए। इक्का-दुक्का लोग ही सड़कों पर आते-जाते दिखे। जरूरी मेडिकल सेवाएं जारी रहीं। इसके चलते बाजार बंद रहे और सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। इमरजेंसी सेवाओं को छोड़कर सब कुछ बंद रहा। अधिकांश औद्योगिक इकाइयां भी बंद रहीं। लोगों को बाहर निकलने से रोकने लिए चौराहों पर पुलिसबल तैनात रहा, लेकिन नागरिक स्वयं ही घरों से बाहर नहीं निकले। हाईवे पर पेट्रोल पंप खुले रहे, जबकि शहरी क्षेत्र के बंद रहे। शिव चौक पर पुलिस ने सुबह से ही चेकिंग शुरू कर दी थी। इस दौरान फैक्टरियों में काम पर जाने वाले तथा दवा एवं अस्पताल आदि जगहों पर जाने वाले लोग ही नजर आए। इक्का-दुक्का दुपहिया एवं चार पहिया वाहन भी आते-जाते दिखे। मेडिकल इमरजेंसी या बेहद जरूरी होने पर ही लोग घरों से बाहर निकले। रोडवेज बसें स्टैंड से बाहर नहीं निकलीं। ट्रेनों से भी इक्का-दुक्का यात्री ही मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन पर उतरे। दो दिन पहले लॉकडाउन की घोषणा हो जाने के कारण लोगों ने पहले से ही आवागमन नहीं किया। रोडवेज बसों के नहीं चलने से करीब आठ लाख रुपये का नुकसान हुआ है। बाहर से आने वाले कुछ लोग सड़कों पर पैदल जाते भी दिखे। हरिद्वार से आ रहे प्रीतम सिंह ने बताया कि वह एक ट्रक से मुजफ्फरनगर तक आए हैं। उन्हें मेरठ जाना है लेकिन कोई गाड़ी नहीं मिल रही। परेशान होकर वह हाईवे की ओर पैदल ही चले गए। और भी कई लोग इसी तरह पैदल आते-जाते नजर आए।
कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए प्रदेश सरकार ने ५५ घंटे का पूर्ण लॉकडाउन लागू किया है। इसके चले रविवार को जनपद में व्यवसायिक गतिविधियां बंद रहीं। जिस सड़कों पर आए दिन जाम के हालात रहते थे वहां सन्नाटा पसरा रहा। मेरठ रोड, रुडकी रोड, शिवचौक, भगत सिंह रोड, सरकुलर रोड, भोपा रोड, जानसठ रोड, कचहरी रोड, अंसारी रोड, टाउन हाल रोड आदि मार्गों पर आवाजाही बंद रहीं। एसडी मार्केट, गोल मार्केट, घास मंडी, नई मंडी, गांधी कालोनी बाजार, लोहिया बाजार, सब्जी मंडी, दाल मंडी, गुड़ मंडी पूर्णतः बंद रहीं। पूरे दिन नागरिक टीवी से चिपके रहे। पुलिस सड़कों पर गश्त करती रही। कुछ लोग इमरजेंसी सेवाओं के लिए बाहर निकलते तो उनसे पूछताछ की गई।

प्राईवेट डाक्टर पर धोखाधडी व लापरवाही का आरोप
मुजफ्फरनगर। प्राईवेट डाक्टर पर धोखाधडी व लापरवाही का आरोप लगाते हुए पीडित व्यक्ति ने आला अधिकारियो से मदद की गुहार लगाई है।
जानकारी के अनुसार शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव गोयला निवासी नीरज कुमार ने एडीएम वित्त एवं राजस्व आलोक कुमार को सौपे गए शिकाययती पत्र मे आरोप लगाते हुए बताया कि उसने अपनी मां कुसुम को पेट मे पथरी होने की शिकायत के चलते मेरठ रोड स्थित एक प्राईवेट अस्पताल मे भर्ती कराया था। जहां उसकी मां का अल्ट्रा साउण्ड किया गया। जिसमे बताया कि उसकी मां के पेट मे व पेशाब की नली मे पथरी है। डाक्टर ने उन्हे आपरेशन करने को कहा। पीडित नीरज का आरोप है कि डाक्टर ने उससे आपरेशन के नाम पर 30000 रूपये ले लिए तीन दिन तक उसकी मां को अस्पताल मे रखा। जबकि उसका आपरेशन नही किया। पीडित व्यक्ति ने इस पूरे मामले की छानबीन कराकर उचित कार्यवाही की मांग की है।

आपस में झगड़ा कर रहे दो भाईयों को जेल भेजा
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव सलेमपुर में आपस में झगड़ा कर रहे दो सगे भाईयों को मौके पर पहुंची पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव सलेमपुर में धर्मपाल के पुत्र बिजेन्द्र व जयवीर किसी बात को लेकर आपस में झगडत्रा कर रहे थे। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर उनका शांति भंग करने के आरोप में चालान कर दिया।

घायल अवस्था में वृद्ध मिला
मुजफ्फरनगर। एक वृद्ध सड़क पर घायल अवस्था में पड़ा मिला उसे उपचार के लिये जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि ६० वर्षीय अज्ञात वृद्ध मंसूरपुर के पास सड़क पर घायल और बेहोशी की हालत में पड़ा मिला। कुछ लोगों ने उसे उपचार के लिये जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। होश में आने पर पीड़ित ने अपना नाम गांव पुरा निवासी महिपाल बताया, उसका कहना था कि वह साईकिल पर सवार होकर किसी कार्य से जा रहा था, तभी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मारा दी।

करंट लगने से भैस की मोत
बुढाना। करंट लगने से भैस की मोत हो गई। भैस स्वामी भी इस हादसे मे बुरी तरह से झुलस गया। जानकारी के अनुसार बुढाना कोतवाली क्षेत्र के निकटवर्ती गांव दुर्गनपुर निवासी किसान कृष्णपाल सिह की भैस की हादसे के तहत करंट लग जाने से मौत हो गई। बताया जाता है कि भैस को करंट से बचाने के चक्कर मे पशु स्वामी कृष्णपाल भी झुलस गया। इस हादसे से परिजनो मे हडकम्प मच गया। परिजनो ने ग्रामीणो की मदद से बुरी तरह झुलसे कृष्णपाल को उपचार के लिए सीएचसी भिजवाया।

विभिन्न स्थानो पर सेनेटाइज किया5 Min 4 |
मुजफ्फरनगर। नागरिको के स्वास्थ्य के दृष्टिगत सरकार द्वारा घोषित जनता कर्फ्यू के दौरान आला अधिकारियो के निर्देश पर फायर बिग्रेड की टीम ने पुलिस व प्रशासनिक तथा पालिका प्रशासन के अधिकारियो की मौजूदगी मे नगर मे विभिन्न स्थानो पर सेनेटाइज कराया।
आल लॉक डाउन के दूसरे दिन अधिकारियो के निर्देश पर फायर बिग्रेड की टीम ने पुलिस लाईन, जिला अस्पताल, शहर के विभिन्न बाजारो, नगर पालिका परिसर आदि अनेक स्थानो को सेनेटाईज किया। विदित हो कि लॉक डाउन के बादबजारो मे आने वाली भीड के दृष्टिगत कई स्थानो पर सेनेटाईक किया गया है।

भाकियू नेता के भाई पर मुकदमा
मुजफ्फरनगर। लाकडाउन का उल्लंघन करने पर पुलिस ने भाकियू नेता के भाई को दबोच लिया। पुलिस आरोपित को दबोचकर शहर कोतवाली ले आई और उस पर महामारी फैलाने का आरोप तथा आपदा प्रबंधन एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया। जिसके बाद भाकियू तोमर अध्यक्ष ने अधिकारियों से वार्ता कर मामले की शिकायत की।

17 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने से मचा हडकम्प
मुजफ्फरनगर। जिले में कोरोना का संक्रमण बढता ही जा रहा है और आज फिर 17 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने से हडकम्प मच गया जहां गत दिवस भी 8 कोरोना पाजिटीव मिले थे जिससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कम्प मच गया हालांकि आज 8 को उपचार के बाद आज डिस्चार्ज भी कर दिया गया। इसके साथ ही जनपद में अब कुल एक्टिव केसों की संख्या बढकर 123 हो गयी है।
शहर के अलग-अलग इलाकों से कोरोना पॉजिटिव मिले है। जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे के अनुसार आज प्राप्त हुई कुल 528 रिपोर्टस में से 511 नेगेटिव आयी तथा 17 पाजिटीव रिपोर्टस आयी जिसमें मोरना से 1, शाहपुर से 2, सिविल लाइन 1, रामपुरी 1, गांधी कालोनी से 1, गौशाला नदी रोड से 1, पुलिस लाइन से 2, टाउनहाल से 6, रूड़की चुंगी से 1, मंडी समिति से 1 मरीज पाजिटीव मिले है। वहीं एक राहत यह भी रही है कि कुल 8 मरीजों को ठीक होने पर आज डिस्चार्ज भी कर दिया गया है। जिसके बाद जनपद में अब कुल एाक्टिव केसों की संख्या बढकर 123 हो गयी है। डीएम सेल्वा कुमारी जे, एसएसपी अभिषेक यादव व सीएमओ डा. प्रवीन चौपडा का कहना है कि सभी नागरिको ंको अधिक से अधिक समय अपने घर पर रही रहना चाहिए तथा कोई जरूरी कार्य होने पर ही घर के बाहर निकलना चाहिए व मास्क, ग्लोब्स, व सैनैटाइज का भी समय समय पर इस्तेमाल करना चाहिए तथा घर जाते ही हाथों को धोना चाहिए। सोशल डिस्टेन्स से ही कोरोना से बचाव सम्भव है।

सपना करना है साकार तो छोटा रखो परिवार
सन्देश-अनचाहा गर्भ आपके सपनों व संसाधनों में बनता है बाधकः सीएमओ
मुजफ्फरनगर। जनसँख्या स्थिरता पखवारे के दौरान ११ से ३१ जुलाई तक घर-घर पहुँचने वाली आशा और एएनएम के अलावा स्वास्थ्य इकाइयों पर पहुँचने वाले नवविवाहित दम्पत्तियों को जागरूक करना पहली प्राथमिकता में होगा। इसके तहत उनको पहले एक-दूसरे को जानेंगे और आगे की राह आसान बनाएंगे सूत्र वाक्य को जीवन में उतारने के बारे में समझाया जाएगा।
सीएमओ प्रवीण चोपड़ा ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने निर्देश दिया है कि गृह भ्रमण के दौरान आशा कार्यकर्ता उस घर को प्राथमिकता दें जहाँ कोई नव-विवाहित दंपत्ति हों। ऐसे दम्पत्तियों से इस बात पर चर्चा करेंगी कि अनचाहा गर्भ आपके सपनों और आपके पास मौजूद संसाधनों को सीमित करता है। इसके साथ ही उनकी आवश्यकतानुसार गर्भ निरोधक साधन भी उन्हें उपलब्ध कराएंगी। इसके अलावा परिवार नियोजन की अंतराल विधियों का संचालन पहले की तरह जारी रखने के निर्देश दिए गए हैं । कोविड-१९ वाले क्षेत्रों में फ्रंट लाइन स्वास्थ्य कर्मियों के माध्यम से कोविड १९ से बचाव का पूर्ण पालन करते हुए अंतराल विधियों का वितरण किया जाये । सभी नॉन कोविड स्वास्थ्य इकाइयों पर परिवार नियोजन संबंधी परामर्श व अस्थायी गर्भ निरोधक साधनों की उपलब्धता जरूर हो। इसके अलावा प्रसव इकाइयों पर सभी अस्थायी विधियाँ जैसे- पीपीआईयूसीडी, पीएआईयूसीडी, अंतरा, छाया, कंडोम, गर्भ निरोधक गोलियां पहले की तरह प्रदान की जाएँ । अनचाहे गर्भ व गर्भपात से बचने के लिए यह बहुत ही जरूरी हैं।
स्वास्थ्य विभाग को भी यह ध्यान देना है कि यदि किसी आशा या एएनएम को सर्दी, खांसी व गले में खराश और बुखार जैसे लक्षण हों या कन्टेनमेंट जोन में कार्य किया हो या वहां निवास करतीं हों तो उनको गृह भ्रमण पर न भेजकर उनकी जांच कराएं । इसके साथ ही ऐसे क्षेत्र के लिए परामर्श व गर्भ निरोधक साधनों के वितरण के लिए वैकल्पिक व्यवस्था बनायी जाए ताकि लोगों को परिवार नियोजन सम्बंधित परामर्श व गर्भ निरोधक साधन मिल सकें । इसके अलावा जिला अस्पताल में यदि नियत सेवा दिवस आयोजित हो तो केवल १० योग्य दंपत्ति को ही बुलाएं ताकि दो लोगों के बीच दो गज की दूरी रखकर ही सेवायें प्रदान की जाएँ और ध्यान रखें कि आने वाले हर दंपति मास्क जरूर लगाए हों ।

संचारी रोगों की रोकथाम हेतू चलाया सफाई अभियान6 Min 9 |
मुजफ्फरनगर। संचारी रोगों की रोकथाम हेतु पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल द्वारा अधिशासी अधिकारी एवं नगर स्वास्थ्य अधिकारी को साथ लेकर प्रातः ८ः०० बजे से ही पालिका की पूरी टीम के साथ शहर के प्रमुख कूड़ा डलावघरों का निरीक्षण किया गया। जिसमें राजकीय इंटर कॉलेज के सामने, शकुंतलम के सामने, अस्पताल के सामने, रामपुरी गेट के सामने, सिटी सेंटर के सामने व आर्य समाज रोड पर निर्मित कूड़ा डलावघर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान संबंधित पालिका अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि प्रतिदिन समयबध कूड़ा निस्तारण कराते हुए डलावघरो पर ब्लीचिंग का छिड़काव कराएं। आज अपने सामने ही पालिका अध्यक्ष द्वारा आर्य समाज रोड पर कूड़ा निस्तारण कराने के पश्चात ब्लीचिंग का छिड़काव कराया गया। इसके पश्चात पालिका अध्यक्ष द्वारा गांधी कॉलोनी में संकीर्ण स्थल पर मैनुअली हो रही नाले की सफाई का निरीक्षण किया गया। स्थानीय नागरिकों की मांग पर कार्यरत कर्मचारियों को आदेशित किया गया कि वह नाले में बंदे लगाकर नाले की तली झाड़ सफाई कराएं कई डलावघरो के निरीक्षण के दौरान कई सभासदगण भी मौजूद रहे। इसके बाद पालिका अध्यक्ष महोदय द्वारा कमला नेहरू वाटिका का निरीक्षण किया गया तथा वहां पर अधिशासी अधिकारी एवं नगर स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देशित किया गया कि सफाई के उपकरण छोटे ट्रैक्टर ट्राली एवं ट्रिपर को तत्काल प्रभाव से सफाई कार्य पर लगाएं द्य कमला नेहरू वाटिका की सफाई व्यवस्था का भी निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को आदेशित किया गया कि अनिवार्य रूप से समस्त कर्मचारी अपनी अपनी नियत ड्यूटी वाटिका में करना सुनिश्चित करेंगे द्य किसी भी दशा में कोई भी वाटिका कर्मी किसी के भी घर में कार्य नहीं करेगा द्य ऐसी स्थिति पाए जाने पर संबंधित कर्मचारी के वेतन भुगतान पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाएगी द्य आज निरीक्षण के दौरान श्रीमती अंजू अग्रवाल मान्य पालिका अध्यक्ष महोदय के साथ श्री विनय कुमार मणि त्रिपाठी अधिशासी अधिकारी ,डॉ रविंद्र सिंह राठी नगर स्वास्थ्य अधिकारी, श्री उमाकांत शर्मा व संजय पुंडीर सफाई निरीक्षकगण के अलावा अरविंद धनकर, हनीपाल, सलेक चंद मान्य सभासदगण एवं श्रीमती कैलासो देवी माननीय सभासद के पुत्र श्री अमित पाल तथा स्टेनो अध्यक्ष गोपाल त्यागी तथा एसके बिट्टू आदि मौजूद रहे।

सड़कें रही सुनसान
जानसठ। कोरोना वायरस से लोगों को बचाने के लिए दो दिन के लिए लगाए लॉकडाउन के दूसरे दिन रविवार पूर्णतया बाजार बंद रहे। बाजारों के बंद होने से सड़कें सुनसान पड़ी रहीं। उधर, पुलिस ने सड़कों पर बिना किसी कारण के घूमने वाले लोगों को लाठियां फटकार करके उनको घर के अंदर भेजा। दिनभर पुलिस बाजारों, गली व मोहल्लों में गश्त करती रही।

दूषित पानी लोगों के घरों में घुसा8 Min 2 |
मुजफ्फरनगर। गांव बहुपुरा में निकासी न होने से दूषित पानी लोगों के घरों में घुस आया है। इससे गांव में बीमारी फैलने की आशंका बनी है। उच्च अधिकारियों को शिकायती पत्र भेजने के बावजूद कार्रवाई नहीं होने से ग्रामीण नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं।
भोपा थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत शुक्रतारी के मजरा गांव बहुपुरा के जिले सिंह, जगबीर, सलेकचंद, अतुल, नरेश, दयाराम, फतेह सिंह, विनोद कुमार आदि ने बीडीओ को भेजे पत्र में बताया कि उनके गांव में स्थित तालाब लबालब होने से दूषित पानी गलियों में भर गया है। इससे लोगों का निकलना मुश्किल हो गया है। पानी की निकासी न होने से दूषित पानी हरिप्रकाश, नरेंद्र, राजेश, रतन, सुशील आदि के घरों में घुस आया है। दूषित पानी के चलते गांव में बीमारी फैलने की आशंका बनी है। ग्रामीणों का कहना है कि पानी की निकासी को लेकर पहले भी कई बार उच्च अधिकारियों को प्रार्थना पत्र दे चुके हैं, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

नोडल अधिकारी से व्यवस्थाओ का जायजा लिया9 Min 4 |
जानसठ। शासन द्वारा नामित जनपद की नोडल अधिकारी/मेरठ मंडलायुक्त श्रीमति अनिता मेश्राम ने आज कस्बा जानसठ पहुंच कर कोविड-19 व संचारी रोग के मददेनजर चल रहे स्वच्छता अभियान सम्बन्धी व्यवस्थाओ का स्थलीय निरीक्षण करते हुए मौके पर मौजूद अधिकारियो को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जनपद की नोडल अधिकारी एवं मेरठ मंडालायुक्त श्रीमति अनिता सी.मेश्राम जनपद भ्रमण के दौरान आज दोपहर के समय जानसठ पहुंची। जहां पहुंच कर उन्होने वैश्विक आपदा कोविड-19 के दृष्टिगत चल रहे स्वच्छता अभियान की व्यवस्थाओ को परखा। मंडलायुक्त ने इस दौरान सफाई व्यवस्था दुरूस्त रखने नालो/नालियो की सफाई कराने तथा कस्बा स्थित तालाब के जिर्णोद्धार के निर्देश दिए। नोडल अधिकारी ने इस दौरान विभिन्न स्थानो पर जाकर स्थलीय निरीक्षण किया एवं मौके पर मौजूद अधिकारियो को आवश्यक निर्देश दिए। मंडलायुक्त ने कहा कि स्पष्ट निर्देश दिए कि एक सप्ताह के भीतर सभी समस्त कार्य पूरे किए जाए। वे अगले सप्ताह पुनः निरीक्षण के लिए आएगी। इस नोडल अधिकारी अनिता सी.मेश्राम के साथ डीएम सेल्वा कुमारी जे., सीडीओ आलोक यादव, एडीएम प्रशासन अमित कुमार, एसडीएम अशोक कुमार, ई.ओ.नगर पंचायत विनोद शुक्ला, सीओ जानसठ शकील अहमद,इंस्पैक्टर जानसठ दीपक चतुर्वेदी आदि पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। जानसठ पहुंचने से पूर्व मंडलायुक्त ने गांव बेगराजपुर मे स्वच्छता अभियान से जुडी व्यवस्थाओ का निरीक्षण किया।

पुण्यतिथि सादगी के साथ मनाई जाएगी
भोपा। तीन सदी के युगदृष्टा शिक्षा ऋषि वीतराग स्वामी कल्याणदेव जी महाराज की 16 पुण्यतिथि बहुत ही सादगी के साथ मनाई जाएगी। पौराणिक तीर्थ स्थली शुकतीर्थ स्थित सुखदेव आश्रम से जुडे एवं स्वामी कल्याणदेव के शिष्य ओमानंद महाराज ने जारी प्रेस विज्ञप्ति मे बताया कि कोविड-19 के प्रभाव के कारण आगामी 14 जौलाई को स्वामी कल्याणदेव महाराज की 16 वीं पुण्यतिथि बहुत ही सादगी के साथ मनाई जाएगी। शुकतीर्थ मे स्थापित सुखदेव आश्रम से जुडे अनुयाई व विद्यार्थी सादगी के साथ स्वामी जी की पुण्यतिथी मनायेंगे।

लाकडाउन का उल्लंघन करने वालों को दबौचा
मुजफ्फरनगर। प्रदेश शासन ने जनपद में ५५ घंटो का पूर्ण लाकडाउन घोषित किया था। शनिवार को शहर कोतवाली पुलिस लाकडाउन का पालन कराने के लिए सड़क पर थी। अपरान्ह करीब एक बजे बुढाना मोड चौकी के समीप खानजहांपुर में एक व्यक्ति को बिना ग्लोव्ज तथा मास्क लगाए लाकडाउन का उल्लंघन कर सड़क पर घूमते देखा तो पुलिस ने उसे दबोच लिया। पुलिस आरोपित को दबोचकर शहर कोतवाली ले आई। एसआइ सतीश शर्मा ने बताया कि चेतावनी के बावजूद लाकडाउन का उल्लंघन किये जाने पर राजीव पुत्र राजकुमार निवासी खानजहांपुर को दबोचकर उसके विरुद्ध लाकडाउन उल्लंघन, महामारी प्रबंधन एक्ट तथा महामारी फैलाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। जिसके उपरांत आरोपित को कोतवाली से ही जमानत पर रिहा कर दिया गया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21118 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 − six =