News
खबरें अब तक...

समाचार

बच्चों के बीच हुए विवाद के बाद दो पक्षो में मारपीट
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव बहेड़ी में बच्चों के बीच हुए विवाद के बाद दो पक्षो में मारपीट हो गई। मारपीट में दोनों ओर से लाठी-डंडे चले तो एक युवती सहित तीन लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया। पुलिस के अनुसार झगड़े में आशिया पुत्री अलताफ, अब्दुल कलाम पुत्र अब्दुल गनी तथा मो. अलताफ निवासीगण बहेड़ी घायल हो गए। पुलिस ने तीनों का मेडिकल परीक्षण कराकर कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी।

चैकिंग के दौरान शातिर गिरफ्तार1 Min 18 |
मीरापुर। योगीराज मे भयमुक्त अपराध मुक्त समाज की स्थापना के लिए दृढ संकल्पित जनपद पुलिस द्वारा अपराधो पर रोकथाम तथा विभिन्न मामलो मे शामिल/वांछित अभियुक्तो की गिरफ्तारी के लिए चल रहे अभियान विशेष के तहत पुलिस ने आज चैकिंग के दौरान हत्या व लूट जैसे संगीन मामलो मे शामिल शातिर बदमाश को गिरफ्तार कर लिया।
एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशो के चलते पुलिस ने क्षेत्र मे गश्त व चैकिंग अभियान के दौरान सम्भलहेडा से कुतुबपुर नहर के समीप पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान एक एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। पुसि द्वारा की गई पूछताछ मे पकडे गए आरोपी ने अपना नाम बंटी पुत्र नरम सिंह उर्फ धर्मु उर्फ धर्म सिंह नि० जुगेन्द्रनगर भौकरहेडी थाना भोपा मुजफ्फरनगर बताया जिसके कब्जे से ०१ अदद तमंचा मय ०१ खोखा कारतूस ०२ जिन्दा कारतूस ३१५ बोर, २. ०१ अदद मो०सा० स्पलेण्डर रंग लाल नं० क्क ११ रु ५८१२ बरामद हुआ।

 

शनिवार व रविवार के लोक डाउन को खोलने की मांग2 Min 14 |
मुजफ्फरनगर। रक्षा बंधन को देखते हुए शनिवार व रविवार के लोक डाउन को खोलने की मांग को लेकर व्यापारियों ने मुख्यमंत्री के नाम एडीएम फाइनेंस आलोक यादव को ज्ञापन दिया। कचहरी प्रांगण में डीएम कार्यालय पर आज बताया जैसा कि विदित है कि शनिवार व रविवार को लॉकडाउन के कारण बाजार में सभी मार्केट बंद होते हैं लेकिन राखी का त्यौहार होने कारण व बकरा ईद होने कारण सभी बाजारों को खोलने कि आपसे अपील करते हैं क्योंकि रक्षाबंधन का त्यौहार व बकरा ईद का त्यौहार होने के कारण सभी को मिठाई बर्तन कपड़ा जरूरी सामान खरीदना पड़ता है। इसलिए अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल रजिस्टर्ड आपसे अपील करता है कि शनिवार व रविवार के लोक डाउन को खोल कर जनता को अपना त्यौहार मनाने के लिए राहत देने का प्रयास करें और इस संदर्भ में हमें यह भी कहना है कि इस शनिवार व रविवार के लोक डाउन के बदले आप और कोई से दिन लाक डाउन भी कर सकते हैं। व्यापार मंडल उसे स्वीकार करता है जैसा की विदित हुआ है कि इन्हीं कारणों को देखते हुए इस बार कानपुर में भी शनिवार रविवार को बाजार खोलने का निर्णय हुआ है। ज्ञापन में मांग की गई कि उपरोक्त समस्या का आप शीघ्र निवारण करने का कष्ट करेंगे ज्ञापन देने वालो में प्रदेश मंत्री सजंय मित्तल, जिलाध्यक्ष महेश चौहान, जिला महामंत्री राजेन्द्र काटी,नगर अध्यक्ष जयपाल शर्मा, नगर महामंत्री नीरज बंसल आदि व्यापारी मौजूद रहे।

 

एसएसपी अभिषेक यादव ने नगर में भ्रमण किया
मुजफ्फरनगर। एसएसपी अभिषेक यादव ने जनपद मे अपराधो की रोकथाम व कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ बनाने तथा आगामी त्यौहार ईद, रक्षाबन्धन को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु जनपद मे चल रहे चैकिंग अभियान की व्यवस्थाओ को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
एसएसपी अभिषेक यादव ने नगर के विभिन्न क्षेत्रो का भ्रमण कर मौके पर मौजूद अधिनस्थ अधिकारियों व पुलिसकर्मियो को निर्देशित किया। एसएसपी ने कहा कि चैकिंग/तलाशी अभियान मे किसी प्रकार की लापरवाही ना बरती जाए। पुलिस द्वारा इस दौरान मास्क ना लगाने वालो को भी नसीहत दी। जनपद पुलिस के इस अभियान से वाहन चालको विशेष तौर पर दुपहिया वाहन चालको मे हडकम्प मचा रहा।
एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देश पर एसपी सिटी सतपाल अंतिल, एसपी देहात नेपाल सिह व एसपी टै्रफिक तथा एसपी क्राईम तथा सम्बन्धित क्षेत्राधिकारियो के निर्देशन मे पुलिस टीम ने सघन चैकिंग/तलाशी अभियान चलाया।

पुलिस ने चैकिंग अभियान3 Min 17 |
मुजफ्फरनगर। एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशो के चलते पुलिस ने सघन चैकिंग/तलाशी अभियान चलाया। पुलिस ने इस दौरान कई वाहनो के चालान काटे तथा वाहन चैकिंग की गई।
एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशो के चलते जनपद मे अपराधो की रोकथाम व कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ बनाने के उददेश्य से पुलिस द्वारा जनपद मे चैकिंग अभियान चलाया। एसएसपी अभिषेक यादव, एसपी सिटी सतपाल अंतिल, एसपी देहात नेपाल सिह आदि अधिकारियो की मौजूदगी मे ईद एवं रक्षाबन्धन त्यौहार के मददेनजर चैकिंग अभियान चलाया गया।
वहीं सिटी मजिस्टै्रट एवं एसपी सिटी की मौजूदगी मे पुलिस ने सघन चैकिंग तलाशी अभियान चलाया। पुलिस ने इस दौरान चालको को रूकवा कर उनके वाहनो के कागजात देखे तथा वाहनो की तलाशी भी ली।
सिटी मजिस्टै्रट अतुल कुमार एवं एसपी सिटी सतपाल अंतिल के निर्देशन मे आज नगर के विभिन्न चौराहो एवं मेन बाजारो मे चैकिंग/तलाशी अभियान चलाया। पुलिस ने इस दौरान कई वाहनो के चालान काटे तथा कई वाहनो को सीज किया। इन दोनो अधिकारियो की मौजूदगी मे भोपा रोड स्थित द्वारिकापुरी मोड पर वाहन चैकिंग की गई। सिटी मजिस्टैट एसपी सिटी ने इस दौरान भोपा रोड स्थित ज्वैलरी शॉप पर जाकर ज्वेलर्स से वार्ता की एवं सुरक्षा व्यवस्थाओ का जायजा लिया। क्राईम को रोकने के लिए जनपदभर मे विशेष चैकिंग अभियान चलाया गया।

टैंकर मे आग लगने से मचा हडकम्प5 Min 14 |
मुजफ्फरनगर। काले तेल के टैंकर मे आग लगने से हडकम्प मच गया। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची गई। दमकल विभाग की टीम ने काफी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार नई मन्डी कोतवाली क्षेत्र के ए टू जैड रोड के पास गांव सहावली मे नमकीन के गोदाम के पास काले तेल के टैंकर मे आज सुबह अज्ञात कारणो से लगी आग से हडकम्प मच गया। इस हादसे पर दर्जनो ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणो इसकी जानकारी पुलिस व फायर बिग्रेड टीम को दी। बताया जाता है कि उक्त नमकीन फैक्ट्री शहर के एक चर्चित सभासद के रिश्तेदार की है। हादसे की जानकारी मिलते ही इंस्पैक्टर नई मन्डी योगेश शर्मा मय फोर्स के मौके पर पहुंचे। इसी बीच आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग की 5-6 गाडियां भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस व दमकल विभाग की टीम ने काफी मशक्कत कर काले तेल के टैंकर मे लगी आग पर काबू पाया। इस दौरान अनेक ग्रामीण मौके पर मौजूद रहे। चर्चा रही की नमकीन के गोदाम मे अवैध रूप से काले तेल का गोदाम भी बनाया गया है। पुलिस सूत्रो का कहना है कि मामले की छानबीन के बाद ही इस सम्बन्ध मे कुछ कहा जा सकेगा।

 

पंचायत में किसानों की समस्याएं उठाई6 Min 19 |
मुजफ्फरनगर। पानीपत खटीमा राजमार्ग के चौड़ीकरण के कार्य हेतु हो रहे भूमि अधिग्रहण पर बवाल बढ़ गया है आज पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार राष्ट्रीय लोक दल ने धौलरा बस अड्डे पर एक पंचायत का आयोजन राजमार्ग किनारे किया जिसमें समान मुआवजा की लड़ाई को अंजाम तक पहुंचाने की बात तय हुई । राष्ट्रीय लोक दल के कार्यकर्ताओं द्वारा पूर्व घोषित पंचायत में मुख्य वक्ता राष्ट्रीय लोकदल जिलाध्यक्ष अजीत राठी रहे। क्षेत्र के ग्रामीणों एवं किसानों के बीच राष्ट्रीय लोक दल के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं नेताओं ने पहुँचकर उनकी इस लड़ाई को लड़ने का संकल्प दोहराया। राष्ट्रीय लोक दल के कार्यकर्ताओं सुरेंद्र सालाखेड़ी प्रधान,राजीव लाटियानअलीपुर, सार्थक लाटियान बुड़ीना,आलम राणा छैतेला आदि लोगों द्वारा कल क्षेत्र में घूम कर इस पंचायत का आयोजन किया गया था। पंचायत के अध्यक्षता पूर्व प्रधान छैतेला अब्बास और बाबा रामपाल सिंह ने संयुक्त रूप से की तथा संचालन रालोद नेता राजीव लाटियान ने किया। पंचायत को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अजीत राठी ने कहा कि आज की हमारे महापंचायत का एजेंडा बिल्कुल स्पष्ट है हमारी पहली मांग भूमि अधिग्रहण के दौरान सभी किसानों को समान रूप से मुआवजा वितरण हो। जब तक की मुआवजा वितरण में भेद भाव रहेगा इस सड़क पर कोई कार्य नहीं होने दिया जाएगा,हमारी दूसरी मांग सभी प्राइवेट स्कूलों द्वारा नाजायज फीस वसूली के खिलाफ रालोद द्वारा चलाए जा रहे आंदोलन को पूर्ण रूप से कामयाब बनाने तक जारी रहेगी। महापंचायत को रालोद नेता सुधीर भारतीय,हर्ष राठी युवा नेता, विदित मलिक युवा अध्यक्ष, दीपक लालू खेड़ी,रोहित लाटियान तितावी आदि लोगों ने भी संबोधित किया। पंचायत में एस.डी. एम सदर और सी.ओ फुगाना और एस ओ तितावी मय फोर्स पहुँचे और महामहिम राज्यपाल को मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। महापंचायत में क्षेत्र के सैकड़ों किसान ट्रैक्टर ट्रॉली से पहुंचे पंचायत में पूर्व जिला पंचायत सदस्य राहुल ठाकुर,राजकुमार लालूखेड़ी, सुरेंदर प्रधान,राजीव लटियान,शमशाद प्रधान,हरेंद्र मुकंदपुर, गौरव माण्डी, दीपक लालूखेड़ी, आलम छतेला,आदेश तोमर,अमन धीमान,दिग्विजयसिंह आदि उपस्थित रहे

राशन किट का वितरण किया
मुजफ्फरनगर। अखिल भारतवर्षीय ब्राहमण महासभा के जिलाध्यक्ष अक्षय शर्मा के आवास जसवन्तपुरी पर पुरोहित एवं गरीब ब्राहमणो को राशन किट का वितरण किया गया। इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री डा.संजीव बालियान के निजी सचिव संजय शर्मा मुख्य अतिथि रहे।
मुख्य अतिथि संजय शर्मा ने कहा कि मन्दिर बन्द होने के कारण पुरोहितो व पुजारियो के सामने आर्थिक संकट हो गया है। अतः इस वर्ग को कुछ राहत देने के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम मे प्रदीप शर्मा, अरविन्द गौतम, कमल दूबे, विकास मुदगल, अंकुर दूबे, ओम शर्मा, दुर्गेश कौशिक, मनीष दवे वत्स, नवल किशोर मिश्रा, गंगोत्री तिवारी,मनीष मिश्रा, जगदीश तिवारी आदि उपस्थित रहे।

चिकित्सा सुविधा पर ध्यान दें सरकारः राजेन्द्र सिंह
मुजफ्फरनगर। रूड़की रोड स्थित किरण फार्मस पर उत्तम प्रदेश निर्माण संगठन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक कोरोना महामारी को दृष्टिगत रखते हुए सोशल डिस्टेन्स के साथ सम्पन्न हुई। बैठक में बोलते हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश की जनसंख्या 8 करोड होने के बावजूद प्रदेश में कोई एम्स नहीं है। केवल 3 सरकारी मैडिकल कालेज है। मरीजों को चिकित्सा के लिए प्राईवेट चिकित्सालयों की शरण लेनी पड़ती है जो बहुत महंगी पड़ती है जिसके लिए लोगों को अनेक बार अपनी जमीन जायदाद भी बेचनी पडी है और गरीबों को पैसों के अभाव में दम तक तोडना पडा है। प्रदेश सचिव संजीव मलिक मासूम ने कहा कि सरकारी केंद्रों पर चिकित्सा व दवाईयों का अभाव बना रहता है जिसे दूर करने के प्रयास किये जाने चाहिए। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डा. सत्येंद्र सिंह ने कहा कि संगठन के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य अपने अपने जनपदों में आमजनमानस को कोरोना महामारी के प्रति जागरूक और सतर्क करे और उन्हे सुरक्षा के उपायों के बारे में समझाये। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय पंवार ने कहा कि उत्तम प्रदेश निर्माण संगठन बदलते हालात में बहुत जरूरी है क्योंकि खासतौर पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश से इलाहाबाद हाईकोर्ट की दूरी लगभग 700 किलोमीटर होने के कारण वादकारियों को समय पर न्याय नहीं मिल पाता। राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में विभिन्न जनपदों से आये प्रतिनिधियों ने भी अपने अपने विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर डा. ओमपाल सिंह को मेरठ मंडल का अध्यक्ष, जफर अली रिजवी को महासचिव तथा डा. सहदेव सिंह आर्य को जनपद मुजफ्फरनगर के अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया।

चरथावल विकासखण्ड में हिण्डन व काली नदी के किनारे बसे ग्रामो के लेखपाल,सचिव व ग्राम प्रधानों के साथ एसडीएम व बीडीओ ने की समीक्षा बैठक10 Min 9 |
मुजफ्फरनगर। विकासखण्ड चरथावल सभागार में हिंडन व काली नदी के किनारे बसे ग्रामों के समस्त लेखपाल,सचिव व ग्राम प्रधानों के साथ बैठक करते हुए एसडीएम सदर दीपक कुमार व खंड विकास अधिकारी तुलसीराम प्रजापति ने नदी के किनारे कराए जा रहे विकास कार्यो की समीक्षा की।तथा सभी से जल्द से जल्द कार्यो को पूरा करने के निर्देश दिए। चरथावल विकासखण्ड सभागार में एसडीएम सदर दीपक कुमार व खण्ड विकास अधिकारी तुलसीराम प्रजापति ने हिंडन नदी के किनारे बसे 12 ग्राम पंचायतो व काली नदी के किनारे बसे 11 ग्राम पंचायतों के समस्त लेखपाल,सचिव व ग्राम प्रधानों की बैठक ली जिसमे नदी उद्धार कार्य,भूमि विवाद,सफाई कार्य व अन्य विकास कार्यो व सामुदायिक भवन हेतु स्थल चयन हेतु समीक्षा की तथा सभी से जल्द से जल्द काम पूरा करने के निर्देश दिए। इस मौके पर खण्ड विकास अधिकारी तुलसीराम प्रजापति,एडीओ आइएसबी राजेन्द्र कुमार,एडीओ पंचायत सन्दीप बालियान,ग्राम सचिव मोहसीन,मोहित,कुलदीप,कुलवंत चंद्रा,नीरज शर्मा,सुरेन्द्र,अनंगपाल चौधरी,पुष्पेंद्र बालियान,आशु रानी व ग्राम प्रधान नफीस अहमद,रविन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे।

किसानों ने भाकियू नेता विकास शर्मा के नेतृत्व में शाखा प्रबंधक पर धोखाधड़ी कर खाते से रूपये निकालने का आरोप लगाते हुए किया हंगामा11 Min 6 |
पीड़ित ने भाकियू नेता विकास शर्मा के नेतृत्व में थाने पहुचे शाखा प्रबंधक के विरुद्ध तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की
मुजफ्फरनगर। बैंक के शाखा प्रबंधक पर धोखाधड़ी कर खाते से रूपये निकालने का आरोप लगाते हुए किसानों ने हंगामा करते हुए भाकियू नेता विकास शर्मा के नेतृत्व में थाने पहुंच शाखा प्रबंधक के विरुद्ध तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। दरअसल थाना क्षेत्र के गांव रोनीहरजीपुर निवासी रमेश ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उसकी मा रोशनी देवी का खाता कॉपरेटिव बैंक बिरालसी में है।रोशनी देवी ने 25 जून को एक लाख उनत्तीस हजार रुपये चेक द्वारा खाते में जमा किये थे।महिला का आरोप है कि शाखा प्रबंधक ने धोखाधड़ी कर फर्जी तरीके से अंगूठा लगाकर 25जून को ही निकाल लिया।इस सम्बंध में जब शाखा प्रबंधक से पूछा तो आरोप है कि उसने अपशब्दों का प्रयोग करते हुए दुर्व्यवहार किया।पीड़ित किसान ने इस सम्बंध में भाकियू नेता विकास शर्मा को बता मदद की गुहार लगायी।भाकियू नेता विकास शर्मा ने ग्रामीणों के संग थाने पहुंच थाना प्रभारी को तहरीर देकर आरोपित के विरुद्ध कार्रवाई कर धोखाधड़ी से निकाले गए रुपये वापिस दिलाने की मांग की।इस मौके पर अभिषेक बंसल, ठाकुर बृजपाल,ठाकुर रमेश,पप्पू राणा,भूरा मेम्बर,राजेन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे।

भूराहेडी गांव में लगाया कोरोना टेस्ट सेंपलिंग कैंप12 Min 2 |
पुरकाजी गांव भूराहेड़ी में स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना की सैंपलिंग का कैंप प्राथमिक विद्यालय में लगाया। जहां पर 85 औरत और पुरूषो व बच्चो ने टेस्ट कराए। कैंप में सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखा गया।
पुरकाजी ब्लाक के गांव भूराहेडी में दो दिन पूर्व रूडकी एक आटो कंपनी में कार्यरत युवक का टेस्ट पोजिटिव आने के बाद गांव में हडकंप की स्थिति बन गई थी। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में पहुंचकर युवक को कोरोना उपचार सेंटर भिजवा दिया गया था। तथा गांवो की गलियों को सील कर दिया गया था। वही ग्राम प्रधान चौधरी नवीन राठी ने प्रभारी चिकित्साधिकारी डा० पूनम से गांव में कोरोना के जांच के लिए कैंप लगवाने की मांग की थी। प्रभारी चिकित्साधिकारी डा० पूनम ने मुख्य चिकित्साधिकारी डा० प्रवीण चोपड़ा के निर्देशन में बुधवार के लिए गांव में कोरोना टेस्ट सैंपल के लिए टीम पहुंची। तथा गांव में नवीन राठी प्रधान के सहयोग से प्राथमिक विद्यालय में कैंप लगाकर सोशल डिस्टेसिंग का पालन करते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव के लोगो की कोरोना सेंपलिंग ली। डा० पूनम ने बताया कि भूराहेडी गांव में 85 लोगो के कोरोना टेस्ट सेंपलिंग लिए गए है। सभी रिपोर्ट निगेटिव आई है। वही डा० पूनम ने मास्क व सेनिटाइजर का प्रयोग करने की सलाह दी है। उन्होने कहा कि अगर खांसी, बुखार आदि के लक्ष्ण दिखाई देने पर उसकी सूचना तुरंत अपने नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र पर दे। और दवाई चिकित्सको की सलाह से ही ले। प्रधान नवीन राठी ने बताया कि जिस परिवार में युवक की रिपोर्ट पोजिटिव आई थी उसके परिवार के सदस्य की रिपोर्ट भी निगेटिव आई है। सेंपलिंग टीम में सिकंदर, नीतू, प्रतीक, सुभाष आदि मौजूद रहे।

दिन-दहाड़े पुलिस व बदमाशों के बीच मुठभेड़ में एक बदमाश को गोली लगी14 Min 2 |
सम्भालेहड़ा-कुतुबपुर गंगनहर पटरी पर हुई मुठभेड़।
मुठभेड़ में भोपा क्षेत्र के कुख्यात बदमाश को गोली लगी।
मीरापुर। बुधवार को दिन-दहाड़े पुलिस और बदमाशों के बीच चेकिंग के दौरान मुठभेड़ हो गई,मुठभेड के दौरान पुलिस की गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया, वही मुठभेड़ के दौरान घायल बदमाश का एक साथी फरार हो गया। पुलिस को घायल बदमाश के कब्जे से एक स्पलेंडर बाइक,एक 315 बोर का तमंचा,दो जिन्दा व एक खोका कारतूस बरामद हुआ, घायल बदमाश पर जनपद के विभिन्न थानों में आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज है ।बुधवार की दोपहर में मीरापुर इंस्पेक्टर एच एन सिंह को दो बदमाशों के कुतुबपुर गंगनहर मार्ग पर किसी घटना को अंजाम देने की सूचना मिली। सूचना के आधार पर मीरापुर इंस्पेक्टर एच एन सिंह ,एसएसआई जितेन्द्र शर्मा,एसआई योगेन्द्र सिंह कुतुबपुर नहर पुल पर तथा सम्भालेहड़ा चौकी इंचार्ज एसआई करन नागर अन्य पुलिस के साथ सम्भालेहड़ा नहर पुल पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे सइस दौरान जानसठ की ओर से एक लाल रंग की स्प्लेंडर बाईक पर सवार होकर दो युवक आते दिखाई दिए।जिस पर सम्भालेहड़ा पुल पर चौकिंग कर रही पुलिस ने दोनों बाइक सवारो को रुकने का इशारा किया।किन्तु बाईक सवार दोनों युवक पुलिस को देखकर और तेजी से नहर की पटरी पर भाग लिए।जिस पर पुलिस ने बाईक सवारों का पीछा शुरू किया। किन्तु दोनों युवक रुके नही और सम्भालेहड़ा-कुतुबपुर गंगनहर पटरी पर बने रेग्युलेटर के निकट बाईक छोड़कर जान से मारने की नियत से पुलिस पर फायरिंग कर जंगल मे भाग लिए,सूचना पर कुतुबपुर नहर पुल पर चौकिंग कर रही पुलिस भी वहाँ आ गयी और पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी कर ली।इस दौरान खुद को घिरा देख बदमाशों ने पुनः पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी घेराबंदी कर जवाबी फायरिंग की इस दौरान पुलिस की एक गोली एक बदमाश बंटी पुत्र नरम सिंह उर्फ धर्मसिंह निवासी मोहल्ला योगेन्द्रपुरी भोकारेहड़ी के थाना भोपा के पैर में गोली लग गई।गोली लगने से बदमाश घायल होकर गिर पड़ा जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया, घायल बदमाश भोपा क्षेत्र का शातिर अपराधी बंटी निकला।घायल बदमाश का दूसरा साथी बिजनोर निवासी जिया पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया, पुलिस ने फरार बदमाश की तलाश के लिए जंगलों में कॉम्बिंग की, पुलिस को घायल बदमाश के कब्जे से एक बाइक, एक तमंचा 315 बोर , 2 जिन्दा व एक खोका कारतूस बरामद किये,घायल बदमाश पर जनपद के जानसठ, भोपा, ककरौली, मीरापुर समेत विभिन्न थानों में आधा दर्जन से अधिक लूट,हत्या जैसे आपराधिक मुकदमें दर्ज है।मुठभेड़ की सूचना पर सीओ जानसठ शकील अहमद के अलावा,जानसठ,रामराज थानों की पुलिस मौके पर पहुँच गयी।सीओ शकील अहमद ने मुठभेड़ में शामिल पुलिस टीम को शाबाशी दीस पुलिस ने घायल बदमाश को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती करा दिया जहां उसका इस समय इलाज चल रहा है।मुठभेड़ में इंस्पेक्टर एच एन सिंह,एसएसआई जितेन्द्र शर्मा,एसआई योगेन्द्र सिंह,करन नागर, कांस्टेबल संजय कुमार,श्याम सुन्दर,धर्मेन्द्र कुमार,संदीप डबाल आदि शामिल रहे।

रक्षाबंधन त्यौहार को लेकर सीओ जानसठ शकील अहमद व इंस्पेक्टर मीरापुर एचएन सिंह ने कड़ी धूप में चलाया सघन वाहन चेकिंग अभियान,मास्क लगाने की दी गयी हिदायत-16 Min |
मीरापुर। रक्षाबंधन त्यौहार को लेकर पुलिस ने कड़ी धूप के बावजूद दो घण्टे सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया चेकिंग के दौरान पुलिस ने लोकड़ाउन का पालन करने,बिना वजह घर से बाहर न निकलने व मास्क लगाकर रखने की अपील की। सीओ जानसठ शकील अहमद व इंस्पेक्टर मीरापुर एचएन सिंह ने मीरापुर बस स्टेण्ड पर रक्षाबंधन त्यौहार को लेकर बिना मास्क के घूमने वाले व बाईक पर एक से अधिक बैठने वालो के खिलाफ होगी सख्त कार्यवाही की भी चेतावनी दी स सीओ जानसठ शकील अहमद इंस्पेक्टर मीरापुर एचएन सिंह ने बस स्टेण्ड पर चेकिंग अभियान चलाया कस्बा अजय बालियान ,एसएसआई जितेन्दर शर्मा ,एस आई योगेन्दर सिंह,बीआईटी चौकी पर एस आई नवीन सैनी ,सम्बलहेड़ा चौकी पर एस आई करण नागर ने ,कुतुबपुर झाल पर एस आई इंतजार आदि ने अपने अपने चौकी क्षेत्र में पुलिस फोर्स के साथ एसएसपी अभिषेक यादव के आदेशों का पालन करते हुए जबरदस्त चौकिंग अभियान चलाया चौकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने कई वाहनों के चालान काटने के साथ साथ कई वाहनों को सीज किया चौकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने  अनावयशक रूप से बाहर घूम रहे लोगो को समझाया कि वे अपने घरों में ही रहे लोकड़ाउन का पालन करे। चेकिंग के दौरान मीरापुर पुलिस ने लोकड़ाउन का पालन करने,बिना वजह घर से बाहर न निकलने व मास्क लगाकर रखने की अपील की। सीओ जानसठ शकील अहमद व इंस्पेक्टर मीरापुर एचएन सिंह ने बिना मास्क के घूमने वाले व बाईक पर एक से अधिक बैठने वालो के खिलाफ होगी सख्त कार्यवाही की भी चेतावनी दी।

अंतरा इंजेक्शन लगने के बाद तीन माह तक अनचाहे गर्भधारण से मुक्ति मिलेगी17 Min |
पुरकाजी। शेरपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर परिवार नियोजन के अंतर्गत अंतरा तिमाही गर्भ निरोधक इंजेक्शन एवं साप्ताहिक गर्भ निरोधक गोली छाया का शुभारंभ पूर्व ब्लाक प्रमुख बाबू सिंह ने विधिवत रूप से फीता काटकर किया। कार्यक्रम में महिलाओं को विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। तथा इन दवाई के सेवन आदि के बारे में बताया गया।
अब अंतरा इंजेक्शन लगने के बाद तीन माह तक अनचाहे गर्भधारण से मुक्ति मिलेगी, जबकि महिलाओं को भी रोजाना गर्भ निरोधक गोलियां का सेवन नहीं करना पड़ेगा। छाया टेबलेट को सप्ताह में एक बार खाना होगा। शेरपुर पीएचसी में आयोजित परिवार नियोजन कार्यक्रम के अंतर्गत अंतरा इंजेक्शन कार्यक्रम के तहत डा० पूनम ने ने अन्तरा व छाया योजना के संबध में जानकारी देते हुए बताया कि अंतरा के तहत महिला को केवल एक इंजेक्शन लगेगा। इस इंजेक्शन के लगने के तीन महीने तक महिला गर्भवती नहीं हो सकेगी। जबकि छाया योजना के तहत महिला को हफ्ते में दो बार गोली खानी होगी। इससे पहले महिलाओं को कॉपर-टी लगवानी पड़ती थी। अन्तरा और छाया योजना के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए उन्होने बताया कि परिवार नियोजन को प्रभावी बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने अंतरा और छाया योजना की शुरुआत की है, जिसके तहत पहली बार गर्भनिरोधक के तौर पर इंजेक्शन का इस्तेमाल सरकारी अस्पताल में हो रहा है। जब तक महिला बच्चा नहीं चाहती तब तक उसे तीन-तीन माह के अंतराल में इंजेक्शन लेना होगा। दूसरी ओर छाया स्कीम में ओरल पिल्स होगी। इस दवा को महिला को सप्ताह में दो बार खाना होगा। जिसके लिए विशेषज्ञ डॉक्टरों की सलाह लेना आवश्यक होगा। उन्होंने यह भी कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं के उपयोग को बढ़ावा देने में आशाओं की महती भूमिका होती है। सभी योग्य दम्पत्तियों को जानकारी कराने व स्वैच्छिक परिवार नियोजन की सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए आशा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया गया है। आशा उसी गांव की होने के कारण वह महिलाओं को गर्भावस्था का सही समय बच्चों में उचित अन्तराल व परिवार नियोजन के महत्व के लिए परामर्श देकर उनको सेवाओं से जोड़ने में अपनी महत्वपूर्ण भमिका निभा रही हैं। आज काफी संख्या में महिलाएं इस लाभ से लाभान्वित हो रही हैं। शेरपुर से डा० अरूण कर्णवाल, सिम्मी जैदी, मनोज कुमार, नीलम, पवन जाटव, हाकिम अली, अस्तित्व समाजिक संस्था से रेशमा आदि मौजूद रहे।

चरथावल थाना क्षेत्र में थानाध्यक्ष सूबे सिंह के नेतृत्व में सभी चौकी क्षेत्र में चलाया सघन चौकिंग अभियान19 Min |
चरथावल। कस्बा इंचार्ज योगेन्द्र चौधरी,कुटेसरा चौकी क्षेत्र में सुरेन्द्र राव,दधेडू चौकी क्षेत्र में एसआई राजकुमार, ग्राम नंगला राई में एसआई रणपाल सिंह व बिरालसी चौकी पर एसआई सन्दीप चौधरी ने चलाया सघन चेकिंग अभियान। चरथावल थानाक्षेत्र में अपराध की रोकथाम व कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ तथा आगामी त्यौहार ईद, रक्षाबन्ध को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए चरथावल थानाक्षेत्र में एक साथ सभी चौकी क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया चरथावल थानाध्यक्ष सूबे सिंह के नेतृत्व में चरथावल में कस्बा इंचार्ज योगेन्द्र चौधरी,कुटेसरा चौकी क्षेत्र में सुरेन्द्र राव,दधेडू चौकी क्षेत्र में एसआई राजकुमार,ग्राम नंगला राई में एसआई रणपाल सिंह व बिरालसी चौकी पर एसआई सन्दीप चौधरी ने सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया अरवल थाना क्षेत्र में सभी स्थानों पर एक साथ चले चेकिंग अभियान से क्षेत्र में हड़कंप मच गया बाइक सवार इधर-उधर भागते नजर आए वहीं दर्जनों वाहनों के चालान भी काटे गए।

जानसठ में पुलिस द्वारा चला गया चेकिंग अभियान
जानसठ। एसएसपी मुजफ्फरनगर अभिषेक यादव के आदेश अनुसार सीओ जानसठ शकील अहमद के मार्गदर्शन से इंस्पेक्टर जानसठ दीपक चतुर्वेदी ने चलाया सघन चेकिंग अभियान जिसमें मास्क लगाने व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने की लोगों को हिदायत दी कुछ वाहन स्वामी के चालान भी काटे गए कुछ से जुर्माना वसूला गया कुछ वाहन स्वामी तो पुलिस को देख कर इधर-उधर भागते नजर आए इस मौके पर इंस्पेक्टर राजकुमार शर्मा जानसठ कोतवाली क्राइम प्रभारी ,जानसठ कस्बा चौकी इंचार्ज अवधेश कुमार शर्मा ,कास्टेबल परविंदर सिंह, सुनील कुमार ,सौरभ कुमार ,सतीश कुमार, जितेंद्र ठाकुर, आदि मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

9 − four =