News
खबरें अब तक...

समाचार

कृषि सुधार विधेयक के विरोध में 25 सितम्बर को चक्का जाम करेगी भाकियू  टिकैत1 Min 15 |
मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) ने कहा है कि कृषि सुधार विधेयक 2020 के विरोध में देशभर के किसान 25 सितम्बर को सभी जिला मुख्यालयों में धरना प्रदर्शन और चक्का जाम करेंगे। भाकियू राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने सोमवार को यहां कहा कि केन्द्र सरकार बहुमत के नशे में चूर हैं। देशभर के किसान 25 सितम्बर को कृषि सुधार विधेयक 2020 के विरोध में धरना प्रदर्शन और चक्का जाम करेंगे।
उन्होंने कहा कि भारतीय किसान यूनियन के आह्वान पर सोमवार को पूरे उत्तर प्रदेश में संसद में पारित किये गये तीन कृषि बिलों के विरोध में जिला मुख्यालयों पर धरनाध्प्रदर्शन का ज्ञापन दिया।चौधरी टिकैट ने मुजफ्फरनगर जिलाधिकारी कायार्लय पर धरने को सम्बोधित करते कहा कि सरकार बहुमत के नशे में चूर है। देश की संसद के इतिहास में पहली दुभार्ग्यपूर्ण घटना है कि अन्नदाता से जुड़े तीन कृषि विधेयकों को पारित करते समय न तो कोई चर्चा की और न ही इस पर किसी सांसद को सवाल करने का सवाल करने का अधिकार दिया गया। यह भारत के लोकतन्त्र के अध्याय में काला दिन है।
उन्होंने कहा कि देश के सांसदों को सवाल पूछने का अधिकार नहीं है तो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश के लिए महामारी के समय नई संसद बनाकर जनता की कमाई का 9०० करोड रूपया क्यों बबार्द कर रहे हैं। आज देश की सरकार पीछे के रास्ते से किसानों के समर्थन मूल्य का अधिकार छीनना चाहती है। जिससे देश का किसान बबार्द हो जायेगा। मण्डी के बाहर खरीद पर कोई शुल्क न होने से देश की मण्डी व्यवस्था समाप्त हो जायेगी। सरकार धीरे-धीरे फसल खरीदी से हाथ खींच लेगी। किसान को बाजार के हवाले छोड़कर देश की खेती को मजबूत नहीं किया जा सकता। इसके परिणाम पूर्व में भी विश्व व्यापार संगठन के रूप में मिले हैं।
चौधरी टिकैत ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन इस हक की लडाई को मजबूती के साथ लडेगी। सरकार यदि हठधर्मिता पर अड़िग है तो किसान भी पीछे हटने वाला नहीं है। 25 तारीख को पूरे देश का किसान इन बिलों के विरोध में सड़क पर उतरेगा। जब तक कोई समझौता नहीं होगा तब तक पूरे देश का किसान सड़कों पर रहेगा। इस सम्बन्ध में एक ज्ञापन जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर को सौंपा गया। जिसमें हजारों किसान शामिल हुए।
उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा लागू किये गये अध्यादेशों का देश के किसान विरोध कर रहे हैं। केन्द्र सरकार द्वारा इन अध्यादेशों को एक देश एक बाजार के रूप में कृषि सुधार की दशा में एक बड़ा कदम बता रही है। यह अध्यादेश अब कानून की शक्ल ले चुके हैं। वहीं भारतीय किसान यूनियन इन अध्यादेशों को कृषि क्षेत्र में कम्पनी राज के रूप में देख रही है। कुछ राज्य सरकारों द्वारा भी इसकों संघीय ढांचे का उल्लंघन मानते हुए इन्हें वापिस लिये जाने की मांग कर रही है। देश के अनेक हिस्सों में इसके विरोध में किसान आवाज उठा रहे हैं।
किसानों को इन कानून से कम्पनी की बन्धुआ बनाये जाने का खतरा सता रहा है। कृषि में कानून नियंत्रण मुक्त, विपणन, भंडारण, आयात-नियार्त, किसान हित में नहीं है। इसका खामियाजा देश के किसान विश्व व्यापार संगठन के रूप में भी भुगत रहे हैं। देश में 1943-44 में बंगाल के सूखे के समय ईस्ट इण्डिया कम्पनी के अनाज भंडारण के कारण 4० लाख लोग भूख से मर गये थे। समर्थन मूल्य कानून बनाने जैसे कृषि सुधारों से किसान का बिचौलियों और कम्पनियों द्वारा किया जा रहा अति शोषण बन्द हो सकता है और इस कदम से किसानों के आय में वृद्धि होगी।
चौधरी टिकैत ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन की मांग है कि कृषक (सशक्तिकरण और संरक्षण) कीमत आश्वासन एवं कृषि सेवा पर करार अध्यादेश 2020, कृषक उपज व्यापार और वाणिज्य (संवर्धन और सरलीकरण) अध्यादेश 2020, आवश्यक वस्तु अधिनियम संशोधन अध्यादेश 2020 कृषि और किसान विरोधी तीनों अध्यादेशों को तुरंत वापिस लिया जाये। उन्होंने कहा कि भाकियू की मांग है कि न्यूनतम समर्थन मूल्य को सभी फसलों पर (फल और सब्जी) लागू करते हुए कानून बनाया जाये। समर्थन मूल्य से कम पर फसल खरीदी हो अपराध की श्रेणी में शामिल किया जाये। मण्डी के विकल्प को जिन्दा रखने के लिये आवश्यक कदम उठायें जाएं एवं फसल खरीद की गारंटी हेतु कानून बनाया जाए।

सपाइयों ने किया तहसीलों पर हल्ला बोल3 Min 15 |
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदेशव्यापी आंदोलन की कड़ी में ११ सूत्री मांगों को लेकर सोमवार को समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता पूरे जोश के साथ सड़कों पर उतरे हुए नजर आये। जनपद की चारों तहसीलों में सपा ने सरकार विरोधी प्रदर्शन किये। सदर तहसील में गौरव स्वरूप, खतौली में चंदन सिंह चौहान, बुढ़ाना में सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी और जानसठ तहसील में पूर्व प्रत्याशी लियाकत अली के नेतृत्व में प्रदर्शन हुए। इस प्रदर्शन के दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा। सपा नेताओं ने भाजपा और उसकी सरकारों पर जमकर निशाना साधा और विफल बताया। सपा नेताओं शमशेर मालिक व् रशीद मालिक ने पीपीई किट पहनकर कोरोना काल में स्वास्थ्य उपकरणों में घोटाले को लेकर सरकार को घेरा तो सपाई पूरी तरह से भाकियू के अंदाज में इस आंदोलन में शमिल नजर आये। सपा नेता दीपक गंभीर बैलगाडी में कार्यकर्ताओं के साथ सदर तहसील पहुंचे और धरने में शामिल हुए।
सदर तहसील का सपा कायकर्ताओं ने घेराव करते हुए एसडीएम दफ्तर पद धरना दिया। सपा नेताओं ने अपने सम्बोध में कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार की गलत नीतियों के चलते कोरोना संकट बढा, किसान, नौजवान, बुनकर और समाज के दूसरे कमजोर वर्गों की उपेक्षा, आरक्षण पर वार, कानून व्यवस्था ध्वस्त, समाजवादी कार्यकर्ताओं का उत्पीडन हो रहा है। सीएम योगी आदित्यनाथ का अपनी सरकार में भ्रष्टाचार और घोटालों पर नियंत्रण नही रहा है।
महिलायें और बच्चियां असुरक्षित हैं। ये सरकार जनहित से उदासीन है। उत्तर प्रदेश में इन दिनों अराजकता की स्थिति है। कोरोना संकट बढ़ता जा रहा है। दो मंत्री भी अपनी जान गवां बैठे हैं तथा कई अन्य भी संक्रमित पाये गये हैं। वेंटीलेटर और पीपीई किट का आभाव हैं, इसमें घोटाला सामने आने पर भी कार्यवाही नहीं हो पाई। किसान बदहाली का शिकार है। सरकार अभी तक गन्ना किसानों का बकाया अदा नहीं कर सकी है। ब्याज की तो बात दूर है खाद्य, बीज, कीटनाशक का संकट है। किसानो को फसलों का लागत मूल्य नहीं मिल रहा है। किसान की आय दुगुनी करने का वादा झूठा साबित हुआ है। प्रदेश का नौजवान बेरोजगारी की मार झेल रहा है। लाकडाउन पीरियड मे तमाम संस्थानों ने कर्मचारियों की छंटनी कर दी है।
कार्यकर्ताओं के शोषण की इस व्यवस्था को तत्काल प्रभाव से निरस्त करवाने की मांग करते हुए राज्यपाल के नाम सभी तहसीलों में ज्ञापन सौंपे गये। सपा नेताओं ने आरोप लगाये कि भाजपा सरकार ने अपने अब तक के अपने कार्यकाल में जनहित की कोई योजना लागू नहीं की है। समाजवादी सरकार की योजनाओं पर अपने नाम का तमगा लगाया है। केन्द्र और राज्य की डबल इंजन को सरकारें वादों और छलावों से जनता को बहकानें, नफरत फैलाने और समाज को बांटने का ही काम कर रही है। प्रदेश में भाजपा बदले की भावना से कार्यवाही कर रही है, जिस पर रोक लगायी जाये। सपा ने राज्यपाल से अतिवृष्टि, ओलावृष्टि, बाढ़ से नष्ट फसलों के लिये किसानों को क्षतिपूर्ति का तत्काल भुगतान कराने, गन्ना किसानों का बकाया और नियमानुसार देय ब्याज का भुगतान शीघ कराने, बिजली की दरों में बेतहाशा वृ( रोकने, बुनकरों को फ्लैट रेट पर बिजली देने, बकाया वसूली रोकने, फर्जी एनकाउण्टर रुकवाने, हिरासत मे मौतों की न्यायिक जांच कराने की मांग की है।
सदर तहसील में प्रदर्शन के दौरान गौरव स्वरूप, राकेश शर्मा, अलीम सिद्दीकी, उमा किरण, अलका शर्मा, शौकत अंसारी, साजिद हसन, शलभ गुप्ता, दीपक गंभीर, नूरहसन सलमानी, राहुल वर्मा, महेश बंसल, वसी अंसारी, शमशाद अहमद, सत्यवीर प्रजापति, गौरव जैन, शमशेर मलिक, राशिद मलिक, सहित सैंकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। यहां सपाईयों के प्रदर्शन को देखते हुए भारी पुलिस बल भी तैनात किया गया था।

 

पुलिस ने वांछितों सहित कई शातिर किये गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। अलग अलग स्थानों से कई वांछितों को दबोच लिया। थाना को0नगर पर उ0नि0 लाल सिंह द्वारा वॉछित अभियुक्त शिव कुमार उर्फ पलटी पुत्र डालचन्द नि0 कम्बल वाली गली लददावाला थाना को0नगर मु0नगर को अभि0 के मस्कन से गिरफ्तार किया गया। वहीं थाना ककरौली पर उ0नि0 वीर नारायण सिंह द्वारा वॉछित अभियुक्त रिजवान पुत्र वकील नि0 मोरना थाना भोपा मु0नगर को चौरावाला बस अडडे से गिरफ्तार किया गया।
मंसूरपुर। थाना मन्सूरपुर पर उ0नि0 वीरेन्द्र पाल मय हमराहीगण द्वारा अभियुक्त इकराम पुत्र मेहरबान नि0 ग्राम पुरबालियान मन्सूरपुर मु0नगर को जंगल ग्राम पुरबालियान से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 01 जिन्दा बछडा व काटने के उपकरण बरामद किया गया।
बुढ़ाना। थाना बुढाना पर उ0नि0 जयवीर सिंह द्वारा अभियुक्त सलमान पुत्र इन्तजार नि0 सफीपुर पटटी थाना बुढाना मु0नगर को सफीपुर पटटी रोड से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 21 पव्वे देशी शराब बरामद किया गया।
तितावी। थाना तितावी पर उ0नि0 ज्ञानेन्द्र सिंह मय हमराहीगण द्वारा अभियुक्त विनय पुत्र रविन्द्र नि0 ढिंढावली थाना तितावी मु0नगर को मुकन्दपुर तिराहा से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा मय 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया।

मदद का सिलसिला शुरू
मुजफ्फरनगर। मृतक अनुज कर्णवाल के आश्रितों के लिये मदद का सिलसिला शुरू हुआ है। आज युवा भाजपा नेता अमित राठी ने एक लाख रुपये व भाकियू तोमर ने ग्यारह हजार रुपये की सहायता राशि दी अन्य क्षेत्रीय मददगार भी आगे आये मोरना में इंद्रप्रस्थ स्कूल संचालक विराज तोमर मृतक अनुज कर्णवाल की दोनों बेटियों की शिक्षा की जिम्मेदारी भी उठाने के लिए कह चुके हैं।

वाहन चैकिंग अभियान चलाया
मुजफ्फरनगर। थाना नई मंडी प्रभारी योगेश शर्मा के नेतृत्व में चौकी प्रभारियों ने अपने अपने क्षेत्र में चलाया हुआ हैं जबरदस्त सघन वाहन चैकिंग व संदिग्धों के खिलाफ छेड़ा हुआ है अभियान तथा वही ग़ांधी कॉलोनी चोकी इंचार्ज राकेश शर्मा ने हमराहो को साथ लेकर ग़ांधी कॉलोनी स्थित हनुमान मन्दिर चौक पर चलाया संदिग्धों के खिलाफ सघन तलाशी अभियान व बगैर मास्क व हेलमेट ना पहनने वालो के खिलाफ सख्त अभियान तथा काटे चालान।

एसपी सिटी को शिकायत पत्र सौंपा7 Min 13 |
मुजफ्फरनगर। जाट-ऐक्शन कमैटी के तत्वाधान मे विगत 12 सितम्बर से चल रहे जाट, कश्यप विवाद मे कचहरी स्थित एसएसपी कार्यालय पहुंच कर एसएसपी अभिषेक यादव के नाम एक शिकायती पत्र एसपी सिटी सतपाल अंतिल को सौपा।
जाट-ऐक्शन कमैटी के प्रेस प्रभारी शान्ति नगर निवासी मनीष सहरावत ने जारी प्रेस विज्ञप्ति मे अवगत कराया कि जाट एक्शन कमैटी के तत्वाधान मे विगत 12 सितम्बर से चल रहे जाट, कश्यप विवाद मे जाट एक्शन कमैटी के पदाधिकारी डा.जितेन्द्र चौधर अमित अहलावत,मनीष सहरावत, जयवीर इाकरान,प्रीती चौधरी,मनोज चौधरी,सुनीता मलिक, अंजलि चौधरी आदि के नेतृत्व के नेतृत्व में ग्राम पचैण्डा के और आस-पास के गांव मे जाट समाज के लोग एसएसपी कार्यालय पहुंचे। जहां एसपी सिटी सतपाल अंतिल से मुलाकात की। जिसमें जाट समाज ने सिलसिलेवार तरीके से पूरे घटनाक्रम का ब्यौरा एसपी क्राइम को दिया। जिसमे अगवत कराया गया कि नई मन्डी कोतवाली क्षेत्र के निकटवर्ती गांव पचैण्डाकलां निवासी अमरेश पत्नि चन्द्रवीर सिंह को उसके पडौसी राजकुमार, संजय कुमार, कल्लू पुत्रगण तेजपाल आय दिन शराब पीकर घर की औरतो के साथ गाली-गलौच करते हैं तथा उक्त लोगो के पास गलत लोगो का आना जाना लगा रहता है। आरोप है कि 12 सितम्बर 2020 को शाम करीब साढे सात बजे संजय,राजकुमार शराब पीकर गली मे खडे होकर गन्दी-गन्दी गालियां देने लगे। जिसका विरोध करने पर अजय काका व उनकी औरतो गीता पत्नि संजय, बोबी पत्नि राजकुमार,पारूल पत्नि कल्लू, गुडडी पुत्री संजय हाथो मे लाठी डन्डे लेकर आए और उक्त लोगो ने उसके घर पर हमला कर उसे घायल कर दिया। जाट ऐक्शन कमैटी का आरोप है कि इस सम्बन्ध मे अभी तक आरोपियो के खिलाफ कार्यवाही नही हुई है। और ना ही रिर्पोट लिखी गई है। यदि इस मामले मे दोनो पक्षो की और से रिपोर्ट दर्ज नही हुई तो जाट समाज मन्त्री विजय कश्यप का घेराव करेगा।

केन्द्र व प्रदेश सरकार की जन विरोधी नीतियों को लेकर जिला प्रशासन को ज्ञापन सौपा8 Min 14 |
मुजफ्फरनगर। जन अधिकार पार्टी ने जन समस्याओ के सम्बन्ध मे केन्द्र व प्रदेश सरकार की जन विरोधी नीतियो, डीजल-पेट्रोल के कीमतो मे बढोत्तरी को पापस लेने एवं भाजपा सरकार सरकार द्वारा पिछडे वर्ग का आरक्षण समाप्त किए जाने एवं क्रीमिलेयार व्यवस्था लागू करने का विरोध किया। जन अधिकार पार्टी के जिलाध्यक्ष मांगेराम सैनी ने जारी प्रेस विज्ञप्ति मे अगवत कराया कि राज्यपाल को सम्बोधित एक ज्ञापन जिला प्रशासन को सौपा। ज्ञापन मे अवगत कराया कि प्रदेश की बिगडती कानून व्यवस्था, मंहगाई एवं आरक्षण समाप्त किए जाने एवं क्रीमिलेयर की व्यवस्था का विरोध व्यक्त किया। ज्ञापन के माध्यम से विभिन्न जन समस्याओ की और ध्यान आकर्षित कराया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष मांगेराम सैनी, जिला उपाध्यक्ष हरीश चौहान, जिला प्रभारी डा.ब्रहमदत्त सैनी आदि अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

लव जिहाद की बढती घटनाओ को रोकने के लिए कानून बनाने की मांग
मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को सम्बोधित ज्ञापन मे लव जिहाद की बढती घटनाओ को रोकने के लिए कडा कानून बनाने की मांग की।
राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन के राष्ट्रीय संयोजक संजय अरोरा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम भेजे गए ज्ञापन मे अवगत कराया कि हिन्दुस्तान के अन्दर वर्ग विशेष के युवक भोली-भाली हिन्दू युवतियों को बहला फुसलाकर फंसाकर लव-जिहाद के तहत घर से भगा ले जाते हैं। और उनका शारिरिक शोषण करते हैं और जब तक लडकी को लडके के दूसरे धर्म का होने का पता चलता है तब तक बहुत देर हो चुकी होती है और जब लडकी उसका विरोध करती है तो उसे प्रताडित किया जाता है। अधिकांश हिन्दू परिवारो मे केवल दो बच्चे होते हैं। सुनियोजित षडयंत्र के तहत हिन्दू परिवारो को धीरे धीरे खत्म करने का प्रयास है। अतः सरकार को इस और गंभीरता से ध्यान देना चाहिए।

 

विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण से प्राप्त कलेन्डर के अनुसार राजीव शर्मा, माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुजफफरनगर के कुशल निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुजफफरनगर की ओर से ग्राम मखियाली के प्राथमिक विद्यालय में महिलाओं के मौलिक व विधिक अधिकार विषय पर विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया जिसमें श्रीमती सलोनी रस्तोगी, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुजफफरनगर, के द्वारा उपस्थित समस्त महिलाओं को भारतीय सविधान में महिलाओ/ लडकियों को प्राप्त मौलिक अधिकारों के सम्बन्ध मे विस्तार से बताया गया तथा यह भी बताया गया कि हमारे संविधान में पुरूषो के समान ही महिलाओं को भी अधिकार प्राप्त है बालिकाओ के कल्याण व सुरक्षा के सम्बन्ध में अनेक अधिनियम बनाये गये है जैसे भारतीय दण्ड संहिता की धारा ३५४, ३५४ए, ३५४बी, ३५४सी, ३७६, ३७६ए, ३७६बी, ३७६ सी, ३७६ डी, ४९८ए, ३०४बी, बाल विवाह निषेध अधिनियम २००६, घरेलू हिंसा से संरक्षण अधिनियम २००५, यौन हिंसा से बच्चों का संरक्षण अधिनियम २०१२ आदि परन्तु बालिकाओं के सशक्तिकरण के लिए आवश्यक है परिवारिक, सामाजिक, राष्ट्रीय, सभी स्तरों पर प्रयास किया जाए। बालिकाओं के स्वास्थय, शिक्षा, आत्म रक्षा, सामाजिक सोच व विचारधारा,बालिकाओं के लिए सुरक्षित वातावरण आदि विषयों पर कार्य करने की आवश्यकता है। अपने बच्चों व बच्चियों को समय दे जिससे वे भावनात्मक रूप से सशक्त हो तथा अपराध का शिकार न हो सकें। साइबर गतिविधियों को मोनिटर करें। निर्णय लेने में पारिवारिक स्तर से ही बालिकाओं को भागीदार बनाये। महिलाओं के सम्बन्ध में उत्तर प्रदेश राज्य द्वारा चलायी जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया। इस अवसर पर श्री गगनदीप अपर सिविल जज जू०डि० मुजफफरनगर, द्वारा बताया गया कि संविधान महिलाओ व पुरूषों में कोई भेद भाव नही करता है। महिलाओं के सम्पत्ति सम्बन्धी अधिकारों के सम्बन्ध में बताया कि हिन्दु उत्तराधिकार अधिनियम १९५६ के तहत महिलाओं को सम्पत्ति सम्बन्धी अधिकार प्राप्त है जिसमें वर्ष २००५ में संशोधन किया गया है जिसके उपरान्त लडकियों /महिलाओ को पुरूष के समान ही पैत्रक सम्पत्ति मे अधिकार प्राप्त है। माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा भी हाल ही में निर्णय दिया गया है कि बेटी हमेशा बेटी रहती है भले ही बेटी की शादी हो गयी हो। महिलाओं को कानून द्वारा अनेको अधिकार दिये गये है लेकिन जागरूकता की कमी है महिलाओं को जागरूक करने का कार्य जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा किया जा रहा है यदि कोई महिला मुकदमें की पैरवी आर्थिक स्थित के कारण करने में असमर्थ है तो उसे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में आवेदन देने पर निः शुल्क अधिवक्ता उपलब्ध कराया जायेगा तथा शिविर में उपस्थित आम जनमानस को संविधान में दिये गये मौलिक कर्तव्यों व कोविड -१९ करोना वायरस के बारे मे जानकारी देते हुए जागरूक किया गया। श्रीमती बीना शर्मा, सदस्य जे०जे० बोर्ड, नीना त्यागी, संरक्षण अधिकारी, मानसी शर्मा, अधिवक्ता, प्रमीला, किरन सिंह, इन्द्रेश, ताहिरा, आशिया, आदि शिविर में उपस्थित रहें।

 

व्यापारी की मौत से मचा हडकंप
मुजफ्फरनगर। गांधी कॉलोनी पर कोरोना कहर जारी रहते आज एक और व्यापारी की मौत हो गई। बताया गया है कि श्री कांप्लेक्स में सौंदर्य प्रसाधन की सामग्री बेचने वाले एक व्यापारी को दो दिन पूर्व कोरोना पीडित पाया गया था। इसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया था। बताया गया है कि वहां इलाज के दौरान उसने दम तोड दिया। मामले की सूचना मिलते ही पूरा बाजार बंद हो गया और लोगों में इसे लेकर शोक के साथ दहशत भी देखी गई। यह बाजार गाधी ेकालोनी के मुख्य चौराहे पर है। इसमें तमाम दुकानदारों का आपस में मिलना जुलना भी खूब रहता है। गांधी कालोनी में लगतार मिल रहे कोरोना के मामलों के बीच इस व्यापारी की मौत से लोगों में दहशत है।

 

किसान विरोधी है भाजपा सरकारः रमा नागर
मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय लोकदल की राष्ट्रीय सचिव रमानागर ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि सरकार द्वारा किसानों के हितों के लिए बताकर बनाये तीनों अधिनियम पूर्ण रूप से किसानों के हितों के खिलाफ है सरकार का कहना है कि यह बिल किसानों के हितों के लिए एक कान्तिकारी कदम है अगर यह इतना महत्वपूर्ण था तो देश में आई महामारी के दौरान जब समस्त धार्मिक प्रतिष्ठान बंद थे समस्त औद्योगिक इकाईयों व समस्त व्यापारिक गतिविधिया बंद थी केवल देश के किसान अपनी खेती के कामों में लगे रहकर देश की अर्थव्यवस्था को सुधारने में महत्वपूर्णभूमिका निभाई हैं एसे समय में इतनी कया जल्दबाजी थी जो इसे अध्यादेशों के रूप में क्यो लाया गया किसी भी राजनीतिक दल व किसान संगठनों से सहमति-असहमति ली गई आज समस्त किसान संगठन यहाँ तक कि भाजपा समर्थित किसान संगठन किसान संघ भी इस बिल के विरोध में है देश के पंजाब हरियाणा व अन्य प्रदेशों के किसान इस बिल के विरोध में है सड़क पर प्रदर्शन कर रहे हैं अगर यह बिल इतना महत्वपूर्ण था तो देश के किसी किसान संगठन ने विगत वर्षों में इसे लागू करने के लिए आवाज क्यो नही उठाई। यह तीनों बिल किसानों के हितों के खिलाफ है सरकार की मंशा किसानों को फायदा पहुंचाने की नहीं है बल्कि इसके विपरीत देश के पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए लाया गया बिल है में सरकार से मांग करती हूं कि किसान हितों में इस बिल को वापस ले

 

मुठभेड में शातिर सोनू सक्का गिरफ्तारSakkaji |
मुजफ्फरनगर। हत्या के मामले सहित कई अन्य अपराधिक प्रकरणों में वांछित चल रहा शातिर बदमाश सोनू सक्का आज पुलिस मुठभेड़ में दबोच लिया गया।
एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशों के चलते अपराधों पर रोकथाम तथा विभिन्न मामलों में वांछित/शामिल अपराधियों की धरपकड के लिए जनपद में चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने क्षेत्र में गश्त व चैकिंग के दौरान मिली सूचना के आधार पर पीनना बाईपास से वहलना की ओर पुलिस व बदमाशों के बीच हुई मुठभेड में पुलिस ने शातिर बदमाश सोनू सक्का को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान उसके साथी मौके से फरार हो गये। उल्लेखनीय है कि विगत दिनों शहर कोतवाली क्षेत्र के मिमलाना रोड पर सम्राट इंटर कालेज के समीप एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। मृतक की शिनाख्त थाना सिविल लाइन क्षेत्र के महमूदनगर निवासी आसिफ के रूप में हुई थी। बताया जाता है कि सोनू सक्का आसिफ की हत्या के आरोप में वांछित था। बताया जाता है शातिर सोनू सक्का पर पचास हजार का इनाम घोषित है व उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं में तकरीबन तीन दर्जन मुकदमे दर्ज है। मुठभैड की जानकारी मिलने पर एसएसपी अभिषेक यादव व अन्य अधिनस्थ अधिकारी भी मौके पर पहुंच गये।

राष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन
मुजफ्फरनगर। विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान का चतुर्थ आयाम विद्वत परिषद की मुजफफरनगर इकाई के द्वारा आयोजित एक वर्चुअल गोष्ठी ‘राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020’ में प्राथमिक, माध्यमिक व उच्च शिक्षा में हुए बदलाव’ व शिक्षा पद्धति में आधुनिक तकनीकि की आवश्यकता को एक नया आयाम देकर संपन्न हो गई।
कार्यक्रम की शुरुआत गायत्री मंत्र के साथ प्रारम्भ हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो. एन. के. तनेजा, कुलपति चौ. चरण सिंह विश्वविद्यालय रहे उन्होंने अपने संबोधन में नई शिक्षा नीति की आवश्यकता व महत्वपूर्ण बिंदुओं को विस्तार से बताया।
इस अवसर पर विशिष्ठ अतिथि के रूप में विद्या भारती मेरठ प्रांत के संगठन मंत्री तपन कुमार जी ने नई शिक्षा नीति के अनुसार पाठ्यक्रम में सुधार की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने इस राष्ट्रीय वेबिनार के सफल आयोजन के लिए मुजफरनगर विद्वत परिषद को बधाई देते हुए परिषद द्वारा किए जा रहे कार्यक्रमों की भूरी भूरी प्रशंसा की।
इस अवसर पर प्राथमिक शिक्षा पर राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में हुए बदलाव पर स्थानीय दूनवैली स्कूल के निदेशक श्री अनुराग सिंघल जी ने विस्तार से प्रकाश डाला। जब की माध्यमिक शिक्षा में हुए बदलाव पर प्रमोद कुमार त्यागी, प्राचार्य राखी पब्लिक स्कूल ने अपने संबोधन में किस तरह से नई शिक्षा नीति माध्यमिक शिक्षा को प्रत्येक व्यक्ति तक सुगम पहुंच बनाती है।
इस अवसर पर डॉ. पी के श्रीवास्तव एसो. प्रोफेसर एस. डी. महाविद्यालय ने उच्च शिक्षा पर हुए बदलावों को बहुत ही सरल भाषा व प्रभावशाली शैली में एक्सप्लेन किया । इस अवसर पर पूर्व प्राचार्य व संयोजक, भारतीय शिक्षा परिषद, पश्चिम उत्तर प्रदेश श्री भूदेव सिंह ने विद्वत परिषद मुजफरनगर इकाई के द्वारा किए जा रहे कार्यों को विस्तार से बताया। इस अवसर पर डा एस. एन. सिंह निदेशक एस डी इंजीनियरिंग कालेज ने सभी का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे नगर संघचालक श्री अनिल धमीजा जी ने अपने संबोधन में कहा कि अब समय आ गया है नई शिक्षा नीति 2020 की गाइड लाइन को अपनाते हुए शिक्षा को तकनीकि से जोड़ कर आगे बढ़ना होगा।
इस अवसर पर डॉ. ए. के. सिंह, डा के जी अरोड़ा, डा एस पी अग्रवाल, सी पी सिंह, श्री लोकेश शर्मा, श्री दिनेश शर्मा, डा0 वंदना शर्मा, हरबीर सिंह, महेश चौहान, डा0 ऐ0के0 गौतम, डा0 ए0 कीर्तिवर्धन, डा0 सुनीता गौड, डा0 जे0पी0 आर्या, श्रीमती नीलम शर्मा, सीताराम शर्मा, देवेन्द्र वर्मा, अजय जैन, गजेन्द्र सिंह, राधेश्याम, सुरेन्द्र शर्मा, आरती शर्मा, डा0 सुधीर पुण्डीर, दिनेश शर्मा समेत बडी संख्या में शिक्षाविद व शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े विद्वत जन ने भागीदारी कर कार्यक्रम को सफल बनाया।
कार्यक्रम का संचालन विद्वत परिषद मुजफरनगर के जिला सयोजक डॉ. आर. के. सिंह ने किया।कार्यक्रम का समापन कल्याण मंत्र के उच्चारण के साथ हुआ।

 

कच्छाधारी गैंग से ग्रामीणों में दहशत
मुजफ्फरनगर। गांव शाहडब्बर में रात के समय कच्छाधारी गैंग के सदस्यों के दिखाई देने से पूरे गांव में दहशत फैल गई। घटना की सूचना से उमरपुर पुलिस चौकी इंचार्ज ने ग्रामीणों की सहायता से दिन के समय खेतों में कॉम्बिंग की।
गांव शाहडब्बर निवासी पूर्व ब्लॉक प्रमुख बिजेन्द्र राठी, राजेन्द्र, अनिल, किरणपाल आदि ने बताया कि शनिवार को देर रात के समय गांव में कच्छाधारी गैंग गिरोह के सदस्य घूमते दिखाई दिए। यह गैंग मारपीट के बाद लूटपाट करता है। घटना की सूचना मिलते ही रविवार को उमरपुर पुलिस चौकी इंचार्ज ब्रह्मजीत तोमर ने पुलिस बल व ग्रामीणों के सहयोग से खेतों में कॉम्बिंग की। इस गिरोह के किसी सदस्य का पता नही चल सका। उन्होने ग्रामीणों को बताया कि किसी भी समय गिरोह का सदस्य दिखाई दे तो तुरंत पुलिस को कॉल करें।

 

चीनी मिलों से मिलेगा गन्ना किसानों को कृषि निवेश पर ब्याज मुक्त ऋण
मुजफ्फरनगर। प्रदेश की प्राइवेट चीनी मिल अब गन्ना किसानों को गन्ने की खेती के गन्ना बीज, खाद, कीटनाशक, व खेती में काम आने वाले कृषि संयंत्रों, मशीनरी आदि निवेशों के लिए ब्याज मुक्त ऋण दे सकेंगे। प्रदेश के गन्ना एवं चीनी आयुक्त संजय आर.भूसरेड्डी ने गन्ना किसानों के हित के लिए प्रदेश की 72 चीनी मिलों को इसकी अनुमति दी है। इसमें मुजफ्फरनगर जिले की मोरना को छोडकर सभी सात प्राइवेट चीनी मिलों को यह अनुमति मिली है। हालांकि किसानों का शोषण रोकने के लिए सख्त प्रावधान व प्रतिबंध भी लगाए गए हैं। प्रदेश के गन्ना एवं चीनी आयुक्त संजय आर. भूसरेड्डी की ओर से जारी किए गए आदेश में कहा गया कि गन्ना किसानों को कृषि निवेशों पर ब्याज मुक्त ऋण का वितरण किसान के वास्तविक गन्ना क्षेत्रफल के सापेक्ष में एक निश्चित प्रतिशत तक ही दिया जाएगा। चीनी मिलों द्वारा किसी किसान को बिना उसकी सहमति के कृषि निवेशों का वितरण नही किया जाएगा। चीनी मिल किसान को कृषि निवेश पर जो ब्याजमुक्त ऋण देंगी उसकी वसूली किसान द्वारा मिलों को दिए गए गन्ने की अंतिम पर्चियों से डाले गए गन्ने के मूल्य से मिल करेगी। शुरूआत या बीच में डाले गए किसान के गन्ने के मूल्य भुगतान से चीनी मिल दिए गए कृषि निवेश ब्याजमुक्त ऋण की वसूली नहीं हो सकेगी।
चीनी मिलों पर ब्याजमुक्त ऋण देते समय यह रहेगा प्रतिबंध
मुजफ्फरनगर। गन्ना आयुक्त द्वारा जिन 72 निजी चीनी मिलों को किसानों को कृषि निवेश पर ब्याजमुक्त ऋण उपलब्ध कराने की अनुमति दी गई है। वह चीनी मिल किसानों का शोषण न कर सकें इसके लिए कई प्रतिबंध भी लगाए गए हैं।
ु किसान को केवल गन्ना बीज, कीटनाशक, खाद और मशीनरी, कृषि संयंत्र के लिए ही ब्याजमुक्त ऋण मिलेगा
ु चीनी मिल किसान द्वारा सबसे आखिर में मिलों की गई गन्ने की आपूर्ति वाले गन्ना मूल्य भुगतान से ही अपने ब्याज मुक्त ऋण की वसूली की जाएगी।
ु चीनी मिलों द्वारा अपने व्यवसायिक गतिविधि के रूप में किसी किसान को बिना उसकी सहमति व आवश्यकता के कोई कृषि निवेश नही दिया जाएगा
ु कृषि निवेश के रूप में मिलों द्वारा दिए जाने वाले संयंत्रों की गुणवत्ता बीआईएस मानकों व उर्वरकों व कीटनाशक की गुणवत्ता नियमानुसार होनी जरूरी है
ु कृषि निवेश पर यदि भारत सरकार व प्रदेश की सरकार को देय करों के भुगतान का दायित्व कृषि निवेश उपलब्ध कराने वाली चीनी मिल का होगा।
ु चीनी मिलों को पांच लाख रुपए की गारंटी भी देनी होगी। यदि चीनी मिलों ने उक्त सुविधा का दुरुपयोग किया तो गारंटी को जब्त कर लिया जाएगा और अनुमति वापस ले ली जाएगी।

जनपद में उठी पश्चिमी उत्तर प्रदेश बनाने की मांग
मुजफ्फरनगर। बघरा तांगा स्टैंड के पास कोलडिपो में उत्तम प्रदेश निर्माण संगठन ने अलग प्रदेश की मांग करते हुए कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यशाला की अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश उधोग व्यापार संगठन कृष्ण गोपाल मित्तल व संचालन संगठन के प्रदेश सचिव संजीव मलिक मासूम ने किया। कार्यशाला को संबोधित करते हुए उत्तम प्रदेश निर्माण संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल सिंह पुण्डीर ने कहा कि हाईकोर्ट इलाहाबाद की दूरी लगभग 7 सौ किमी होने की वजह से विश्व का सबसे महंगा न्याय हमारे पश्चिम उत्तर प्रदेश के लोगों को मिलता है। 15 यूनिवर्सिटीयों में से मात्र 3 यूनिवर्सिटी ही पश्चिम उत्तर प्रदेश में है साथ ही 30 मेडिकल कॉलेज में से मात्र तीन मेडिकल कॉलेज ही हम पश्चिम उत्तर प्रदेश वालों को दिए गए हैं।

 

पीपलहेडा गांव में एक साथ जली चार चिताएं, मचा कोहराम
मुजफ्फरनगर। भट्टे पर काम करने के लिए जा रहे पीपलहेडा गांव के लोगों सहारनपुर के तितरो थाना क्षेत्र में ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में दो सगे भाइयों समेत चार युवकों की मौत हो गयी। एक महिला समेत पांच लोग घायल हो गए। हादसे से गांव में शोक छा गया। दोपहर बाद चारों के शव गांव में पहुंचे तो परिजनों में कोहराम मच गया। गमगीन माहौल में सभी का अंतिम संस्कार किया गया।
तितावी थाना क्षेत्र के पीपलहेडा गांव के महिलाओं समेत 40 लोग लुधियाना के रायकोट में भट्टे पर काम करने के लिए डीसीएम में सवार होकर शनिवार की रात्रि निकले थे। सहारनपुर जनपद के तितरो गंगोह रोड पर हुए हादसे में दो सगे भाई विपिन व नीटू पुत्रगण दरियाव सिंह, लाल्ला, सोनू की मौत हो गयी। हादसे में बबीता, ऋषिपाल, अश्वनी, मींटू व दीपांशू घायल हो गए।
हादसे की जानकारी मिलते ही गांव में मातम छा गया। रात्रि में पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए भर्ती कराया। मृतकों के शव पोस्टमार्टम होने के पश्चात गांव में पहुंचे। सभी के परिवारों में कोहराम मच गया। गांव में घरों में चुल्हे भी नही जले। गमगीन माहौल में सभी का अंतिम संस्कार किया गया। एक साथ चार चिताए गांव के बाहर शमशान घाट में जली। मृतकों में विपिन व लाल्ला विवाहित है। दोनों के चार- चार बच्चे है। परिवार को रोते बिलखते हुए देखकर सभी की आंखे नम हो गयी। हादसे की जानकारी मिलने पर भारतीय किसान संगठन के अध्यक्ष ठाकुर पुरण सिंह, पूर्व विधायक अनिल कुमार व जिला पंचायत सदस्य राहुल आदि गांव मं पहुंचे। उन्होंने परिवार को सात्वना देते हुए उनका ढांढस बधाया।

 

दबंगों ने बलात्कार का प्रयास किया, डाक्टरों ने मांगी रिश्वत
मुजफ्फरनगर। रतनपुरी थाना क्षेत्र के गांव निवासी एक महिला शिकायती पत्र लेकर पुलिस अधिकारियों के चक्कर लगा रही है, लेकिन इंसाफ मिलता नजर नहीं आ रहा है।
आरोप है कि दबंगो ने पहले पीटा, उसके बाद कमरे में बंद कर तमंचे से आतंकित कर बलात्कार का प्रयास किया, दबंगों के चंगुल से छुटकर पुलिस की शरण में पहुंची तो उन्होने डाक्टरी के बाद ही कार्रवाई करने की बात कही। आरोप है कि डाक्टरों ने बिना रिश्वत के उपचार करने से इंकार कर दिया। पीडिता ने पुलिस के एक बडे अफसर से आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है। गांव भूपखेडी निवासी ने अफसर को दिए शिकायती पत्र में बताया कि दो दिन पूर्व रात के समय लाईट जाने के बाद पडोसी में रहने वाले दबंग युवक घर में घुस गए। एक युवक ने तमंचा निकाल कर चुप रहने की बात कहते हुए कमरे में ले जाने लगे। दबंगों ने कमरे में बंद कर दुश्कर्म करने का प्रयास किया। शोर की आवाज सुनकर ग्रामीण घर की ओर दौडे तो दबंगों ने कहा कि इस बार तो तू बच गई है, अगर पुलिस में शिकायत की तो जान से मार देगें। दबंगो की शिकायत लेकर थाने पहुंची तो उन्होने अस्पताल में डाक्टरी कराने के लिए भेज दिया। डाक्टर ने उपचार करने से पहले दस हजार की रिश्वत मांगी। न देने पर डाक्टरी करने से इंकार कर दिया। थाने पहुंच कर डाक्टर के बारे मे पुलिस को बताया तो उन्होने घर भेज दिया। बताया कि आरोपियों पर कार्रवाई को लेकर दो दिनों से पुलिस प्रशासन के चक्कर काट रही है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है। उधर दबंगों ने घर पहुंचने पर जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस अफसर ने प्रकरण को गंभीरता से देखते हुए थानेदार को जांच पडताल कर कार्रवाई करने के आदेश दिए है।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one + 1 =