News
खबरें अब तक...

समाचार

पुलिस ने वांछित सहित गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। थाना कोतवाली नगर पर उ0नि0 हरीश राघव द्वारा अभियुक्त ईनाम पुत्र अख्तर निवासी कस्बा व थाना कैराना जनपद शामली हाल पता मौहल्ला किदवईनगर थाना कोतवाली नगर जनपद मु0नगर को दरोगा की कोठी के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 अदद चाकू नाजायज बरामद किया गया। वहीं थाना पुरकाजी पर उ0नि0 जुगलकिशोर द्वारा वॉछित अभियुक्त फरमान पुत्र फुरकान निवासी सुल्तानपुर थाना लक्सर जनपद हरिद्वार उत्तराखण्ड को शेरपुर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा मय 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर को बरामद किया गया।वहीं थाना खतौली पर उ0नि0 राद्येश्याम यादव द्वारा अभियुक्त आदित्य पुत्र राम अवतार निवासी मौहलला कानूनगोयान कस्बा व थाना खतौली जनपद मु0नगर को मौहल्ला सर्राफान गैस गोदाम के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 तमचा मय 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर को बरामद किया गया।

 

बच्चों को निशुल्क स्वेटर एवं प्रसाद का वितरण किया1 Min 17 |
मुजफ्फरनगर। झांसी रानी चौक स्थित पूर्वी पाठशाला में मंगलवार को विद्यालय प्रबंध समिति द्वारा आज पचास बच्चों को निशुल्क स्वेटर एवं प्रसाद का वितरण किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंची नगर पालिका अध्यक्ष अंजू अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा सभी बच्चे मेहनत से पढ़ाई करें और अपने देश का नाम रोशन करें। आप ही देश का भविष्य है। आप लोग ही इस देश को आगे लेकर जाएंगे इसलिए मन लगाकर पढ़ाई करें। उन्होंने कहा कि यदि किसी चीज की विद्यालय प्रबंध को आवश्यकता हो तो हम बताए। इस दौरान विशेष अतिथि सभासद नरेश चंद्र मित्तल ने संबोधन में अपने पुराने दिनों को याद किया और बताया कि कैसे हम आप लोगों की ही तरह आने वाले अतिथियों का इंतजार करते थे। नगर शिक्षा अधिकारी सरिता डबराल द्वारा आए हुए अतिथियों का धन्यवाद दिया गया और पालिका अध्यक्ष द्वारा उन्हें दिए जा रहे सहयोग के लिए उनकी प्रशंसा की गई। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे होती लाल शर्मा, मायाराम, रफत मिर्जा, सीताराम स्टेनो, अध्यक्ष गोपाल त्यागी, एसके बिट्टू एवं विद्यालय का समस्त स्टाफ और बच्चे मौजूद रहे।

 

 

हादसे मे मजदूर की मौत 2 Min 12 |
मुजफ्फरनगर। हादसे मे मजदूर की मौत से साथी मजदूरो मे हडकम्प मच गया। युवा मजदूर की मौत की खबर से परिजनो मे कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार भोपा थाना क्षेत्र के निकटवर्ती गांव गादला निवासी करीब 18 वर्षीय अक्षित पुत्र अशोक पिछले कुछ समय से भोपा रोड स्थित एक पेपर मिल मे मजदूरी करता था।
बताया जाता है कि रोजाना की भांति आज सुबह अपनी डयूटी पर पहुंचा अक्षित फैक्ट्री मे मशीन पर काम करते वक्त हादसे के तहत अचानक मशीन की चपेट मे आकर बुरी तरह घायल हो गया। इस हादसे से फैक्ट्री मे काम कर रहे अन्य मजदूरो मे हडकम्प मच गया। साथी मजदूरो ने मिल प्रशासन को इसकी जानकारी दी। हादसे की जानकारी मिलते ही मिल अधिकारी मौके पहुंचे तथा मशीन मे फंसे मजदूर को निकलवाकर तुरंत ही अस्पताल भिजवाने का प्रयास किया। लेकिन उसने मौके पर ही दम तोड दिया। इस मामले की जानकारी मिलते ही नई मन्डी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं दूसरी और युवक अक्षित की मौत की खबर से उसके परिजनो मे कोहराम मच गया तथा रोआराट शुरू हो गई। परिजन तथा कुछ अन्य ग्रामीण तुरंत ही मुजफ्फरनगर के लिए रवाना हो गए। पुलिस ने परिजने की मौजूदगी मे पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। युवक की मौत से ग्रामीणो मे शोक छा गया।

 

किसान आन्दोलन मे शहीद हुए किसानो को श्रृद्धाजंलि दी3 Min 9 |
मुजफ्फरनगर। सरकार किसान विरोधी मानसिकता के साथ कार्य कर रही है। सरकार को किसानो की समस्याओ के प्रति गंभीरता से विचार करना चाहिए। किसान आन्दोलन को आज 26 वां दिन हो गया है। लेकिन अभी तक कोई खास समाधान नही निकल सका है। कृषि विधेयक के विरोध मे चल रहे किसान आन्दोलन के मृतक किसानो को सच्ची श्रृद्धांजलि सिर्फ तब ही दी जा सकती है कि जब हम सभी एक जुटता के साथ किसान हितों की लडाई लडें। सरकूलर रोड स्थित राष्ट्रीय लोकदल कार्यालय पर आज दोपहर के वक्त किसान आन्दोलन मे शहीद हुए किसानो को श्रृद्धाजलि अर्पित की गई। इस दौरान किसान आन्दोलन मे शहीद हुए किसानो के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रृद्धाजलि दी गई। इस दौरान रालोद जिलाध्यक्ष अजित राठी, पूर्व मंत्री योगराज सिह, पूर्व मंत्री धर्मवीर सिह बालियान, महानगर अध्यक्ष राजू आढती, डा.वसीम, पराग चौधरी, अंकित सहरावत, हर्ष राठी, विकास कादियान, प्रदेश सचिव अशोक बालियान एड., कृष्णपाल राठी,संजय राठी आदि मौजूद रहे।

 

व्यापारियो ने जिलाधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपा4 Min 12 |
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के बैनर तले एकत्रित व्यापारियो ने जिलाधिकारी के नाम सौपे गए ज्ञापन मे पालिका की दुकानो के किरायेदारो की समस्याओ से अवगत कराया। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के संरक्षक व्यापारी नेता कृष्ण गोपाल मित्तल के नेतृत्व मे गोल मार्किट स्थित तुलसी पार्क पहुंचे व्यापारियो ने सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक कुमार सिह व सीओ सिटी कुलदीप कुमार को जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे. को सम्बोधित ज्ञापन मे अवगत रिकाया कि नगर पालिका मार्किट एसोसिएशन जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा प्रस्तुत प्रार्थना पत्र दिनांकित 28 सितम्बर 2019 के सम्बन्ध मे अवगत कराना है कि प्रार्थीगण उक्त के सम्बन्ध मे नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर में जाकर मिले और अपनी उक्त किरायेदारी सम्बन्धी समस्या के निस्तारण हेतु उक्त आदेशो का अनुपालन करने हेतु अनुरोध किया परन्तु नगर पालिका प्रशासन द्वारा उक्त मामले मे डी.जी.सी. सिविल का विधिक मत लेना शेष है। अतः नगरपालिका के दुकानदारो के हित मे इस सम्बन्ध मे उचित कार्यवाही की जाए ताकि नगरपालिका के दुकानदारो की समस्या का समाधान हो सके। ज्ञापन सौपने वालो में व्यापारी नेता कृष्णगोपाल मित्तल, राकेश त्यागी, भूरा कुरैशी,तरूण मित्तल,मनोज वर्मा आदि मौजूद रहे।

 

किसानो को श्रृद्धांजलि अर्पित की
मुजफ्फरनगर। भारतीय विकास पार्टी ने किसान आन्दोलन मे मारे गए किसानो को श्रृद्धांजलि अर्पित की। भारतीय विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कश्यप ने जारी प्रेस मे अवगत कराया कि संगठन की एक बैठक नदी रोड स्थित अफै्रड फार्म पर आयोजित हुई। जिसकी अध्यक्षता किसान मन्डी अध्यक्ष घसीटू कश्यप ने की तथा संचालन राधेश्याम कश्यप ने किया। भारतीय विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कश्यप ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि दिल्ली मे चल रहे नए कानून को लेकर 27 दिन से धरने में ठण्ड से मरने वाले किसानो को श्रृद्धाजलि दी। श्री कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री को किसानो की समस्याओ के प्रति गम्भीरता से विचार करना चाहिए। ताकि पिछले कई दिनो से अपनी मांगो को लेकर धरनारत किसानो को उनका हक मिल सके। चन्द्रभान कश्यप,नरेश कश्यप, समद खान,जावेद खान, विकास बालियान, रजत, कार्तिक, अंजली, अंजली,शिवाशु,विशु, मंजु, दुर्गेश,ओमबती, माया, सुमित्रा,सुनीता,नीशू, मैग्ना देवी, किशन लाल, राजन, अंशिका,नवीन आदि मौजूद रहे।

नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया
मुजफ्फरनगर। थाना कोतवाली नगर पर उ0नि0 सतीश शर्मा द्वारा अभियुक्त दिलशाद पुत्र सईद निवासी फातिमा मस्जिद के पीछे शाहबुद्दीनपुरद रोड थाना कोतवाली नगर जनपद मु0नगर को शाहपुर बुढाना चौराहे से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 300 नशे की गोलियां को बरामद किया गया। वहीं थाना शाहपुर पर उ0नि0 जयवीर सिंह द्वारा अभियुक्त मुस्तकीम उर्फ काला बच्चा पुत्र याकूब निवासी मौहल्ला कस्सावान कस्बा व थाना शाहपुर जनपद मुजफ्फरनगर को कस्बा शाहपुर से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 किलो 500 ग्राम गांजा बरामद किया गया।

 

चोरी की बाईक के साथ गिरफ्तार किया
मुजफ्फरनगर। थाना कोतवाली नगर पर उ0नि0 हरीश राघव द्वारा अभियुक्त सारिक पुत्र सराकिर निवासी दीनी मस्जिद वाली गली किदवईनगर थाना कोतवाली नगर जनपद मु0नगर को कादिर राणा की कोठी 40 फुटा रोड से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 चोरी की हृई मोटर साइकिल बजाज डिस्कवर नम्बर यू0पी0 12 ए0टी0 4879 बरामद की गयी।

सीओ सिटी कुलदीप कुमार को बुके भेंट कर स्वागत किया
मुजफ्फरनगर। साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट की और से सीओ सिटी कुलदीप कुमार को बुके भेंट कर स्वागत किया गया। साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट की अध्यक्ष शालू सैनी के नेतृत्व मे सीओ सिटी कार्यालय पहुंचे पदाधिकारियो ने हाल ही मे सीओ सदर से सीओ सिटी का पदभार ग्रहण करने वाले सीओ कुलदीप कुमार को बुके भेंट कर उनका स्वागत किया। इस दौरान संस्था की अध्यक्ष क्रान्तिकारी शालू सैनी, राजू सैनी, मंगलेश प्रजापति,कमल सैनी, स्नेहलता चौधरी, निक्की बहनजी, उमा शर्मा, विनिता शर्मा, पूजा चौधरी, वीणा त्यागी,निहारिका, सौरभ त्यागी आदि मौजूद रहे।

कई वांछितों को गिरफ्तार किया
मुजफ्फरनगर। अलग अलग स्थानों से कई वांछितों को गिरफ्तार किया। थाना मन्सुरपूर पर उ0नि0 धीरेन्द्रपाल सिंह द्वारा वांछित अभियुक्त जावेद पुत्र जहीर निवासी ग्राम पुरबालियान थाना मन्सूरपुर जनपद मु0नगर को मन्सूरपुर शाहपुर तिराहे से गिरफ्तार किया गया। वहीं थाना मन्सुरपूर पर उ0नि0 जसवीर सिंह द्वारा वांछित अभियुक्त शौकिन्द्र पुत्र रामपाल निवासी वहलना थाना कोतवाली नगर जनपद मु0नगर को वहलना कट से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना मन्सुरपूर पर व0उ0नि0 श्री उषा मलिक द्वारा वांछित अभियुक्त विनोद उर्फ फूल्लू पुत्र वीरपाल निवासी ग्राम दौलतपुर थाना सिखेडा जनपद मु0नगर को बेगराजपुर बस अड्डे से गिरफ्तार किया। वहीं महिला थाना पर उ0नि0 रामनरेश सिंह द्वारा वांछित अभियुक्तों पिन्टू पुत्र धर्मसिंह, धर्मसिंह पुत्र गेन्दा सिंह निवासीगण ग्राम आदमपुर थाना शाहपुर जनपद मुजफ्फरनगर को अभियुक्त के मसकन से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना शाहपुर पर उ0नि0 संजय कुमार द्वारा वांछित अभियुक्त रविन्द्र पुत्र जीतसिंह निवासी ग्राम धनौरा टिकरी थाना दोघट जनपद बागपत को मेरठ करनाल हाईवे रोड से गिरफ्तार किया।

 

अब महिलाएॅं/युवतियां भी कर सकेगी ड्राइविंग
मुजफ्फरनगर। अभी तक बड़े वाहनों को पुरूष ही चलाया करते थे, लेकिन अब बड़े वाहनों की स्टेयरिंग महिलाएॅं/युवतियां भी संभाल सकेंगी। पढ़ाई के साथ-साथ घरेलू कामकाज करने वाली बेटियां अब पिंक बस और टेक्सी जैसे कामर्शियल वाहनों को चला सकेंगी। सूबे की युवतियांं को बड़े वाहनों की ड्राइविंग करने का यह मौका यूपीएसआरटीसी कानपुर मुहैया कराने जा रहा है।
यूपीएसआरटीसी द्वारा पात्र युवतियों को पिंक बस और टैक्सी जैसे बड़े वाहनों को चलाने के लिए ड्राइविंग की मुफ्त ट्रेनिंग दिलाई जाएगी। कोरोना काल में महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं स्वाबलम्बी बनाकर रोजगार दिलाने के लिए यूपीएसआरटीसी ने यह पहल की है। महिलाओं की सुरक्षा को देखते हुए यूपीएसआरटीसी में महिला ड्राइवरों को प्राथमिकता दी जायेगी। प्रदेष सरकार का मानना है कि देष की प्रगति में महिलाओं की बराबर की भागीदारी है। देष एवं प्रदेष के विकास के लिए हर क्षेत्र में महिलाओं को समान अवसर दिये गये हैं। उक्त प्रशिक्षण के आवेदन की शर्तेः- १- आवेदक महिला/युवती जनपद की स्थायी या मूलनिवासी होना चाहिए। २- आवेदक की उम्र १८ से ३५ वर्ष तक होना आवश्यक है। ३- शैक्षिक योग्यता जूनियर हाई स्कूल पास होना आवश्यक है। ड्राइविंग प्रशिक्षण हेतु इच्छुक महिला/युवतियां उ०प्र० कौशल विकास मिशन कार्यालय, विकास भवन मुजफ्फरनगर में आवष्यक दस्तावेजों के साथ स्वयं आवेदन कर सकती है।

अखंड महायज्ञ का 24 से होगा आयोजन
पुरकाजी। मां काली धाम भोजा खेड़ी पुरकाजी १२ वार्षिक महोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया। आज के मुख्य यजमान प्रदीप गुप्ता सह परिवार नित्य दैनिक पूजन कराया जिसमें नर्मदेश्वर शिवलिंग पूजन में रुद्राभिषेक पूरे विधि विधान से मंत्रोच्चारण के साथ समापन हुआ। आचार्य अखिलेश मिश्रा के तत्वधान में चल रहा नौ दिवसीय १२ वार्षिक महोत्सव में प्रतिदिन १०८ हनुमान चालीसा पाठ रुद्राभिषेक व सुंदरकांड के पाठ का बड़े धूमधाम से आयोजन किया जा रहा है आचार्य जी ने बताया इस बार १५१ घंटे का अखंड महायज्ञ २४ तारीख से प्रारंभ होगा और २८ तारीख में पूर्ण होगा जिसकी पूर्णाहुति महामंडलेश्वर यतींद्र आनंद जी महाराज जूना अखाड़ा हरिद्वार जी के आशीर्वाद से पूर्ण होगी। आयोजक लीलाराम अग्रवाल ने बताया यह युग कलयुग नहीं काली युग है काली की उपासना करने वाले की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी अखंड महायज्ञ २४ से २८ दिसंबर में पूर्णाहुति होगी। १०८ कन्या पूजन व वस्त्र वितरण २८ दिसंबर को संतों के आशीर्वाद से संपन्न होगा।

 

अधिशासी अधिकारी ने कार्यभार संभाला7 Min 11 |
मुजफ्फरनगर। नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर में केराना से आए अधिशासी अधिकारी हेमराज सिंह में मंगलवार दोपहर को चार्ज ग्रहण कर लिया है बता दे कि उद्यान विभाग की दीवार गिरा जाने के मामले में जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी की संस्तुति पर शासन द्वारा नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी विनय कुमार मनी त्रिपाठी को सस्पेंड करते हुए निदेशालय से अटैच कर लिया गया था इसके बाद जिलाधिकारी ने आईएएस अमृतपाल कौर को नगरपालिका में अधिशासी अधिकारी का चार्ज किया था इसी बीच विगत दिनों शासन में कैराना नगर पालिका परिषद के अधिशाषी अधिकारी हेमराज सिंह को मुजफ्फर नगर पालिका में तबादला कर दिया था मंगलवार सवेरे हेमराज मुजफ्फर नगर पालिका कार्यालय पहुंच और इसके बाद नगर पालिका अध्यक्ष अंजू अग्रवाल से उनके आवास पर मुलाकात करते हुए चार्ज ग्रहण कर लिया है।

 

 

हिंदी शार्ट फिल्म आत्मनिर्भर का पोस्टर लांच किया8 Min 13 |
मुजफ्फरनगर। बीती सोमवार की देर रात हरियाणा प्रांत के जिला पानीपत के संजय चौक पर स्थित होटल मिड टाउन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मित्र व भारतीय मोदी आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर राजीव आहूजा ने अपने कर कमलों द्वारा फिल्म प्रोड्यूसर नसीम कुरैशी की चौथी हिंदी शार्ट फिल्म आत्मनिर्भर का पोस्टर लांच किया। इस दौरान यहां पल फिल्म के डायरेक्टर जीशान अहमद व फिल्म की मुख्य नायिका माणि गौतम भी उपस्थित रही। यहां पर डॉक्टर राजीव आहूजा ने फिल्म आत्मनिर्भर की टीम के उज्जवल भविष्य की कामना की और कहा कि आप लोगों ने आत्मनिर्भर की जो एक दो क्लिप मुझे दिखाई हैं उससे ऐसा प्रतीत होता है कि आपकी ये फिल्म केंद्र और यूपी सरकार के अलावा दर्शकों के द्वारा भी सराही जायेगी क्योंकि फिल्म का विषय नारी शक्ति को लेकर फिल्माया गया है जो कि वास्तव में गजब है। उन्होंने इससे पूर्व टीम के सभी सदस्यों का अपने यहां आने पर सबका गर्मजोशी से स्वागत किया। टीम के सभी सदस्यों ने श्री आहूजा के साथ फोटो खिंचवाए व सेल्फी भी ली। डायरेक्टर जीशान अहमद ने जल्दी ही हरियाणवी व पंजाबी भाषा में पानीपत में एक फिल्म बनाने का वायदा किया। यहां पर कास्टिंग डायरेक्टर दीपक राजपूत, फिल्म यूनिट के सदस्य रहीस मलिक व फिल्म के प्रोड्यूसर नसीम कुरैशी भी उपस्थित रहे।

 

 

गुम हुए मोबाईल पुलिस ने मालिकों को सौंपे9 Min 8 |
मुजफ्फरनगर। थाना सिविल लाइन पुलिस ने आज एक गुम हुआ मोबाइल बरामद करने में सफलता प्राप्त की है उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व भी थाना सिविल लाइन पुलिस ९ मोबाइल बरामद कर गुम हुए मोबाईल बरामद कर लोगों के चेहरों पर खुशी लाने का काम किया था आज बसंत विहार निवासी कैसी त्यागी का मोबाइल बरामद करने में पुलिस ने सफलता प्राप्त की थाना प्रभारी सिविल लाइन डी के त्यागी के कुशल नेतृत्व में मोबाइल बरामद करने के लिए विशेष रूप से लगाई गई लगनशील एस आई ज्योति यादव व सोनू सर्विलांस हैड कांस्टेबल अरविंद कुमार की संयुक्त टीम ने कड़ी मेहनत करने के बाद मोबाइल को बरामद किया है इससे पूर्व भी थाना सिविल लाइन के अंतर्गत पुलिस टीम ने ९ मोबाइल अलग अलग तरीके से बरामद कर चुकी है मोबाइल बरामद होने पर के सी त्यागी ने पुलिस का धन्यवाद करते हुए आभार प्रकट किया और पुलिस को बहुत-बहुत बधाई संप्रेषित की उल्लेखनीय है कि थाना प्रभारी सिविल लाइन डीके त्यागी महंती थाना प्रभारी है तथा क्षेत्र में सदैव एक्टिव मोड़ पर रहते हैं और अपने अधीनस्थों को भी अच्छा करने के लिए प्रेरित करते हैं यही कारण है कि टीम वर्क भावना के चलते थाना सिविल लाइन पुलिस हर रोज कुछ ना कुछ नया एवं बेहतर करने का निरंतर प्रयास कर रही।

 

महिलाओं के सम्मान के लिए जागरूक किया
मुजफ्फरनगर। जीआरपी थाना प्रभारी रेलवे विजय कांत सत्यार्थी व उनकी टीम के द्वारा मिशन शक्ति जन जागरूकता अभियान के तहत आज रेलवे स्टेशन के मेन गेट पर व परिसर में अभियान चलाया गया तथा इस बात के लिए जागरूक किया गया कि महिलाओं का सम्मान सर्वापरि है तथा मिशन शक्ति के तहत सरकार द्वारा प्रदेश स्तर पर यह अभियान चलाया जा रहा है इसमें रेलवे परिषर व मेन गेट पर आने जाने वाली महिलाओं एवं छात्राओं को जागरूक किया गया तथा महिला हेल्प नंबर आदि के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया उल्लेखनीय है कि जीआरपी थानाप्रभारी विजय कांत सत्यार्थी के द्वारा समय-समय पर यह अभियान निरंतर गति के साथ चला रहें हैं।

 

25 दिसम्बर को पूर्व पीएम अटल बिहारी बाजपेयी जयंती मनाई जायेगी
मुजफ्फरनगर। उप कृषि निदेशक ने बताया कि कृषि उत्पादन आयुक्त, उ०प्र० शासन के शासनादेश द्वारा अवगत कराया गया है कि पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व० श्री अटल बिहारी बाजपेयी जी की जयन्ती के अवसर पर सुशासन दिवस मनाया जायेगा। उन्होने बताया कि सरकार कृषकों की आय बढाने व उनके सत्त कल्याण के लिए संकल्पित है। इस संकल्प की पूर्ति के लिए प्रदेश के समस्त विकास खण्डों में २५ दिसम्बर को पूर्वान्ह १०ः३० बजे से कृषि मेला, गोष्ठी एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया जायेगा।
उप कृषि निदेशक ने बताया कि इस कार्यक्रम का प्रत्येक विकास खण्ड स्तर तथा मण्डी परिसररों पर संयोजन कृषि विभाग द्वारा किया जायेगा। इसमें सहकारिता, पशुपालन, उद्यान, दुग्ध विकास, गन्ना आदि से सम्बन्धित अधिकारी द्वारा भी प्रतिभाग किया जायेगा। उन्होने बताया कि कृषि विभाग द्वारा प्रत्येक विकास खण्ड में ५०० कृषकों को प्रतिभाग कराया जायेगा। इस में उद्यान एवं पशुपालन से ५०-५० कृषक भी प्रतिभाग करेगे। गोष्ठी कार्यक्रम १०ः३० से ११ः४५ तक सम्पन्न होगा जिसमें प्रदेश में क्रियान्वित की जा रही योजनाओं तथा सरकार की उपलब्धियों की विस्तृत जानकारी दी जायेगी। मा० प्रधानमंत्री जी भारत सरकार द्वारा मध्यान्ह १२ बजे से कृषकों को ऑनलाइन सम्बोधित भी किया जायेगा। इस आयोजन हेतु कृषकों की बैठक की व्यस्था विकास खण्ड/अन्य चयनित स्थल पर (कोविड प्रोटोकाल के अनुसार) की जायेगी। तथा मा० प्रधानमंत्री जी के उद्बोधन के संजीव प्रसारण को देखते हुए गोष्ठी में एक एल०ई०डी०/प्रोजेक्टर की व्यवस्था भी की जायेगी। कृषक से संवाद के उपरान्त कृषि उत्पादन तकनीकी एवं प्रदेश के कृषकों के हितार्थ संचालित विभिन्न योजनाओं की चर्चा भी सम्बन्धित विभागों द्वारा की जायेगी। उप कृषि निदेशक ने कहा कि सभी विकास खण्ड अधिकारी अपने अपने विकास खण्ड में ५०० कृषकों का इस कार्यक्रम में प्रतिभाग कराते हुए शासनादेश के अनुसार कार्यक्रम का सफल आयोजन कराना सुनिश्चित करे सभी ही साथ उद्यान एवं पशुपालन विभाग के विकास खण्ड स्तरीय अधिकारियों/कर्मचारियों से समन्वय बनाकर प्रतिभाग कराना सुनिश्चित करे। इस सम्बन्ध में की गयी शिथिलता को गम्भीरता से लिया जाये तदनुसार कठोर कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।

 

मैग अकादमी में चल रहे तेज गेंदबाजों के विशेष कॉचिंग कैम्प

मुज़फ्फरनगर। मैग अकादमी में चल रहे तेज गेंदबाजों के विशेष कॉचिंग कैम्प में आज प्रशिक्षक ओबेद कमाल के निर्देशन में रनअप और फॉलो थू को केंद्रित करके सभी को २ घण्टे का ड्रिल सत्र कराया गया। जिसमे गति और स्टैमिना पर विशेष जोर दिया गया।
मुजफ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित कैम्प में गेंदबाजी के गुर सीखने आये ओबेद कमाल जो १९९० के दशक में इंडिया जूनियर और रणजी ट्रॉफी और ईरानी ट्रॉफी खेल चुके है ने बताया कि कैम्प में शामिल अधिकांन्श गेंदबाज अच्छे है।उन्होंने २३ खिलाड़ियों में से १२ को अलग श्रेणी में विभाजित किया है जिन्हें उन्होंने विशेष रूप से बल्लेबाजों के सामने बोलिंग करा कर गेंदबाजी को और ज्यादा धारदार बनाने के टिप्स दिए। उन्होंने बताया कि तेज गेंदबाजी के लिए सही खानपान और स्ट्रेंथ ट्रेनिंग बहुत आवश्यक है। जिससे गेंदबाज का शरीर तेज गेंदबाजी के लिए तैयार हो सके।इसमें भी ग्रिप , रनअप ,एक्शन, फोकस ,टारगेट,नॉन बोलिंग आर्म ,स्विंग ,स्पीड,लाइन और लेंथ, जैसे अलग अलग भागो की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।उन्होंने गेंदबाजो के साथ अपने मैच के अनुभव भी साझा किए। सहायक कोच अमित जावला को भी उन्होंने गेंदबाजो की बोलिंग सुधारने के लिए क्या क्या वर्क कराने जरूरी है, बताया। गेंदबाजो अभिजीत सिंह,अनुज पंवार, अभिषेक, जान मोहमद,,विवेक बालियान,यदुराज सिंह, आयुष, करण वर्मा,रोहित मथानिया,,आसिफ और नौशाद से उन्हीने उम्मीद जताई कि इनमे से कुछ खिलाड़ी मेहनत करते रहे तो आगे तक खेल सकते है। ओबेद कमाल ने आज सभी की गेंदबाजी की वीडियोग्राफी भीकराई और गेंदबाजो को उन क्लिप को दिखाकर सुधार करने के तरीके बताए।सहायक कोच अरशद ,एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष संजय शर्मा भी आज मौजूद रहे।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 + eighteen =