उत्तर प्रदेश

Sultanpur News : थाने में मुुंशी संजय सोनकर ने पत्नी संग किया बर्थडे सेलिब्रेशन, दबदबा जो कायम रखना है..

Sultanpur News :  कोतवाली के अंदर कार्यालय में  तैैनात मुुंशी संजय सोनकर जो थाना कार्यालय में जो जन समस्या निदान का पवित्र स्थल माना जाता है उसमें 16/09/21 को अपनी पत्नी के साथ अपना जन्मदिन मनाने का भव्य आयोजन किए।इस तरह के व्यक्तिगत कार्यक्रम करने पर मनाही है यह भी पता चला कि रंगारंग कार्यक्रम भी हुआ था वैसे भी यह महोदय अपनी हठधर्मिता व अनुशासनहीनता के लिए बहुत ही प्रसिद्ध हैं।

चाहे वह अपने सीनियर, सब इंस्पेक्टरों या अपने स्टाफ के सीनियर लोगों से उलझना तथा असंसदीय भाषा का प्रयोग करने की सीमा तक पहुंच जाना हो या फिर आम जनमानस के सीनियर सिटीजन को भी असंसदीय शब्दावली से नवाजना हो बहरहाल दिवान जी का कारनामा चर्चा का विषय बना हुआ है और पूरे मामले में संज्ञान लिया जा चुका है।

दिवान संजय सोनकर को थाना परिसर में आवास भी मिला है चाहते तो जन्मदिन अपने आवास पर मना सकते थे लेकिन नहीं थाने पर दबदबा जो कायम रखना है उसकी वजह से ही शायद इन्होंने कार्यालय में व्यक्तिगत कार्यक्रम किया।

वैसे तो पुलिस कर्मियों को अनुशासन का पाठ पढ़ाया जाता है लेकिन ऐसे कर्मी अनुशासन की पाठशाला में पढ़ने से भी गुरेज करते हैं तथा अपना एक अलग अनुशासनहीनता का विद्यालय चलाते हैं। वैसे भी दीवान संजय सोनकर जी की शिकायतों की लिस्ट बड़ी लंबी है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

sixteen − eleven =