Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

जिलाधिकारी ने राशन वितरण व्यवस्था एवं गेहूं क्रय केन्द्र का निरीक्षण किया

मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी ने राशन वितरण व्यवस्था एवं गेहूं क्रय केन्द्र का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
कोविड 19 के प्रभाव के कारण देश संकट के दौर से गुजर रहा है। जिला प्रशासन द्वारा कोरोना वायरस के खिलाफ जारी मुहिम के अन्र्तगत प्रशासन ने नागरिको को घर मे ही रहने तथा बिना किसी जरूरी कार्य के घर से बाहर ना निकलने की हिदायत दी है।

कोरोना के प्रभाव को निष्फल करने के लिए जिला पुलिस प्रशासन ने सोशल डिस्टेंसिग का ख्याल रख कार्य करने के निर्देश दे रखे हैं। शासन द्वारा कोविड 19 के मददेनजर प्रदेश के सभी जनपदो मे विगत 15 अप्रैल से 26 अप्रैल तक नागरिको को राशन की दुकान से 5 किलोग्राम चावल प्रति यूनिट के हिसाब से उपलब्धता कराई है।

दोपहर के वक्त अचानक चरथावल क्षेत्र मे पहुंची डीएम सेल्वा कुमारी जे. ने राशन की दुकानो पर हो रहे खाद्यान्न वितरण की व्यवस्था को देखा तथा मौके पर मौजूद अधिकारियो को आवश्यक दिशा निर्देश दिए कि सभी कार्ड धारक सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए सामग्री प्राप्त करें। राशन वितरण मे किसी प्रकार की कोताही ना बरती जाए।

जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने चरथावल खाद्य गोदाम का निरीक्षण किया। राशन उठान का जायजा लिया और अधिकारियों को शासनादेश के अनुसार वितरण कराने के आदेश दिए।

गोदाम के निरीक्षण के दौरान डीएम ने बिरालसी सोसायटी गोदाम का भी निरिक्षण किया व आवश्यक दिशा निर्देश दिये। डीएम ने निर्देश दिया कि खाद्यान्न उठान एवं वितरण कार्यक्रम को समय से सुनिश्चित करें।

जिलाधिकारी ने कार्यालय निरीक्षण के दौरान विभाग के गोदामों की स्थिति, एफसीआई को खाद्यान्न की डिलवरी सहित अन्य बदुओं पर प्रगति की समीक्षा की।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20907 posts and counting. See all posts by News-Desk

Avatar Of News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

sixteen + 9 =