फर्जी लूट की घटना: थाना तितावी पुलिस ने लूट के आरोपी दबौचे
मुजफ्फरनगर। गरीबी और मुफलिसी इंसान को कभी कभी ऐसा कुछ खुराफात करने पर मजबूर कर देती है कि वह गलत रास्ता निकालने के चक्कर में उल्टा और दलदल में फंस जाता है
ऐसा ही एक मामला सामने आया है बुढ़ाना निवासी शौकीन पुत्र मेरलाई निवासी ने थाना तितावी क्षेत्र के बघरा में कथित लूट की घटना को अंजाम दे डाला।
बताया जा रहा हैं कि उक्त आरोपी युवक ने अपनी बीवी का इलाज कराने के लिए कथित लूट की घटना को अंजाम दे दिया। थाना तितावी क्षेत्र में कल शाम हुई संदिग्ध लूट का आखिरकार खुलासा कर कथित पीड़ित के पूरे फर्जीवाड़े को सामने रख आखिर तेजतर्रार और जुझारू थाना प्रभारी राधेश्याम यादव वे उनकी टीम ने दूध का दूध और पानी का पानी कर ही दिया
पूरे मामले की जब सच्चाई सामने आई तो जो अपने को पीड़ित व लुटा पिटा बता रहा था उसका सच सामने आया तो पूरी पोल ही खुल गई उल्लेखनीय है कि कल शाम तितावी क्षेत्र में शौकीन ने तितावी क्षेत्र में आकर फर्जी लूट की घटना को स्वयं अंजाम देकर थाना तितावी पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया
जिसपर थाना प्रभारी तितावी राधेश्याम यादव व एस आई रविन्द्र कसाना व एस आई तारिक वसीम व उनकी टीम ने बड़ी तत्प्रता ओर तल्लीनता के साथ काम करना शुरू कर दिया
संदिग्ध लूट मानकर सच का पता लगाया और कथित लूट का खुलासा कर लुट के रुपये भी बरामद कर आरोपी को जेल भेज दिया।

