दिवंगत किसान के परिवार को रालोद/किसान ट्रस्ट द्वारा 1 लाख रुपए की आर्थिक मदद
सिसौली कस्बे में ओमपाल सिंह किसान द्वारा आत्महत्या किये जाने के बाद आज उनके परिजनों को किसान ट्रस्ट द्वारा (जो पूर्व प्रधानमंत्री किसान नेता चौधरी चरण सिंह जी द्वारा बनाया गया था) 1 लाख रुपए की आर्थिक मदद की
प्रदेश के खराब हालात देखते हुए किसान ट्रस्ट के चैयरमेन पूर्व सांसद जयंत चौधरी ने निर्णय लिया है कि एक वर्ष में 10 पीड़ितों की मदद करने का काम किसान ट्रस्ट करेगा
ओमपाल सिंह किसान द्वारा आत्महत्या किये जाने के बाद आज उनके परिजनों को @RLDparty किसान ट्रस्ट द्वारा (पूर्व प्रधानमंत्री किसान नेता चौधरी चरण सिंह द्वारा बनाया गया) 1 लाख रुपए की आर्थिक मदद pic.twitter.com/HVQDVZ7wsk
— News & Features Network-Regional News (@mzn_news) June 27, 2020
जिसके चलते आज सिसौली में किसान ओमपाल सिंह के परिजनों को आर्थिक मदद की गई.आज चैक रालोद जिलाध्यक्ष अजित राठी ने परिजनों को चेक सौपा.
पूर्व मंत्री योगराज सिंह प्रदेश प्रवक्ता अभिषेक चौधरी गुर्जर युवा जिलाध्यक्ष विदित मलिक, शाहपुर ब्लॉक प्रमुख अनुज बालियान,जगपाल नेता जी,बिजेंद्र सिंह ,अभिषेक खत्री,भगत सिंह,उपेंद्र सिंह नगर अध्य्क्ष सिसौली,उपस्थित रहे
