वैश्विक

अगर लगता है पांच राज्यों के चुनावों में Congress गांधी परिवार की वजह से हारी तो मैं प्रियंका, राहुल कुर्बानी देने को तैयार-सोनिया गांधी

Congress वर्किंग कमेटी की बैठक में सोनिया गांधी ने कहा कि अगर कुछ लोगों को लगता है कि गांधी परिवार इस स्थिति (पार्टी की वर्तमान स्तिथि) के लिए जिम्मेदार है और उन्हें अलग हो जाना चाहिए, तो वह, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा पार्टी के लिए कोई भी बलिदान देने के लिए तैयार हैं और पीछे हट जायेंगे। हालांकि सोनिया गांधी के इस प्रस्ताव को CWC के सदस्यों ने तुरंत ठुकरा दिया।

सूत्रों ने बताया कि बैठक में मौजूद पार्टी नेताओं ने सोनिया गांधी के नेतृत्व पर विश्वास जताते हुए, उनसे अध्यक्ष बने रहने के लिए आग्रह किया। पार्टी नेताओं ने सोनिया गांधी से आग्रह किया वो आगे बढ़कर नेतृत्व करें और संगठनात्मक कमजोरियों को दूर करने और राजनीतिक चुनौतियों का सामना करने के लिए संगठन में आवश्यक और व्यापक फेरबदल करें।

पांच राज्यों में करारी हार की समीक्षा के लिए रविवार (13 मार्च 2022) को कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक बुलाई गयी थी। बैठक में सर्वसम्मति से ये फैसला किया गया कि सोनिया गांधी तब तक कांग्रेस अध्यक्ष बनीं रहेंगी

जब तक अध्यक्ष पद के लिए चुनाव नहीं होते। इसी वर्ष अगस्त – सितम्बर में कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए चुनाव प्रस्तावित है। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि 8 अप्रैल को संसद सत्र समाप्त होने के बाद एक ‘चिंतन शिविर’ सत्र आयोजित किया जाएगा।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21262 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

10 + 13 =