वैश्विक

युद्ध के मैदान में Russia को हराना असंभव, पश्चिमी देशों की आलोचना की Vladimir Putin ने

Russia के राष्‍ट्रपति Vladimir Putin ने मंगलवार को एक बड़ा ऐलान किया. उन्होंने कहा कि रूस, अमेरिका के साथ बची इकलौती परमाणु संधि को भी सस्पेंड कर रहा है. यह संधि दोनों पक्षों के सामरिक परमाणु हथियारों को सीमित करने को लेकर है. न्‍यूज एजेंसी रॉयटर्स ने इस बाबत खबर दी है.

Vladimir Putin ने कहा है कि रूस उस संधि में अपनी भागीदारी सस्पेंड कर रहा है जिसका उद्देश्य परमाणु हथियारों के विस्तार पर रोक लगाना है. यहां चर्चा कर दें कि तथाकथित ‘न्यू स्टार्ट’ (नयी सामरिक शस्त्र न्यूनीकरण संधि) संधि पर 2010 में रूस और अमेरिका ने हस्ताक्षर किये थे.

इस संधि की बात करें तो यह दोनों देशों द्वारा तैनात किये जा सकने वाले लंबी दूरी के परमाणु मुखास्त्रों की संख्या को सीमित करती है और परमाणु हथियार ले जाने में समक्ष मिसाइल के उपयोग को सीमित करता है. पुतिन ने मंगलवार को अपने संबोधन में कहा कि रूस अभी संधि से पूरी तरह से नहीं हट रहा है. यदि अमेरिका परमाणु हथियार परीक्षण फिर से शुरू करता है, तो रूस को भी ऐसा करने के लिए तैयार रहना चाहिए.

Vladimir Putin ने मंगलवार को राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में पश्चिमी देशों की आलोचना की. पुतिन ने अपने संबोधन में कहा कि यह वे (देश) हैं, जिन्होंने युद्ध शुरू किया…और हम इसे खत्म करने के लिए बल प्रयोग कर रहे हैं.

Vladimir Putin ने कहा कि पश्चिमी देश जानते हैं कि युद्ध के मैदान में रूस को हराना असंभव है, इसलिए उन्होंने ऐतिहासिक तथ्यों को गलत तरीके से प्रस्तुत करके दुष्प्रचार हमले शुरू किये. रूसी संस्कृति, धर्म और मूल्यों पर हमला किया. Vladimir Putin ने दावा किया कि उनकी सेना यूक्रेन के क्षेत्रों में नागरिकों की रक्षा कर रही है. 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21026 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two + 9 =