उत्तर प्रदेश

Lucknow News: विधि एवं कानून मंत्री बृजेश पाठक ने किया ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन

Lucknow News: कैसरबाग इलाके स्थित रेडक्रास सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में विधायक निधि से नवनिर्मित ‘प्रति मिनट 150 लीटर ऑक्सीजन’ की क्षमता वाले ऑक्सीजन प्लांट का लोकार्पण विधि एवं कानून मंत्री बृजेश पाठक ने किया। इस मौके पर कानून मंत्री ने कहा कि कोरोना से जंग में ऑक्सीजन प्लांट्स की अहम भूमिका है।

ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन करने के बाद कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठकने बताया कि सीएचसी रेड क्रॉस (CHC Red Cross) पर निर्मित ऑक्सीजन प्लांट इस दिशा में एक अहम कदम है। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का सदैव यही प्रयास रहता है कि समाज के अंतिम पायदान तक के व्यक्ति को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलें।

इस अवसर पर एडीएम वित्त एवं राजस्व विपिन मिश्रा  ने कहा कि सीएचसी रेडक्रास को ऑक्सीजन प्लांट के तौर पर यह उपलब्धि प्राप्त हुई है। इस ऑक्सीजन प्लांट के माध्यम से 30 बेड पर एक ही समय में निरंतर ऑक्सीजन उपलब्ध कराई जा सकेगी।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज अग्रवाल ने कहा कि “लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराना स्वास्थ्य विभाग का मुख्य उद्देश्य है। कोरोना से लड़ने में ऑक्सीजन प्लांट्स महत्पूर्ण हथियार हैं, लेकिन हम सभी का यह प्रयास रहे कि इसकी नौबत ही न आए। इसके लिए लोगों को कोविड का टीका लगवाना चाहिए।”

कोविड टीके की दूसरी डोज 

डॉ. मनोज अग्रवाल  ने कहा कि “तीन जनवरी से 15-18 वर्ष के किशोर व किशोरियों का टीकाकरण शुरू हो गया है। अतः अधिक से अधिक संख्या में वह टीकाकरण करवाएं। इसके साथ ही 18 साल व इससे अधिक आयु के सभी लोग कोविड के दोनों टीके जरूर लगवाएं। जिन लोगों ने कोविड टीके की अपनी दूसरी डोज नहीं लगवाई है, वह शीघ्र ही लगवा लें। टीकाकरण के साथ ही कोविड से बचाव के सभी प्रोटोकॉल का पालन करें।”

उन्होंने बताया कि जिले में 10 जनवरी से स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं, प्रथम पंक्ति के कार्यकर्ताओं और गंभीर बीमारी से पीड़ित 60 वर्ष की आयु पूरी कर चुके लोगों को प्रीकॉशन डोज लगाई जाएगी

इस मौके पर उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एपी सिंह , जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी योगेश रघुवंशी , रेड क्रॉस सीएचसी के अधीक्षक डॉ. रितेश द्विवेदी सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × three =