Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

अलग अलग स्थानों से अवैध शराब सहित कई लोगों को गिरफ्तार किया

मुजफ्फरनगर। अलग अलग स्थानों से अवैध शराब सहित कई को गिरफ्तार किया। थाना पुरकाजी पर है0का0 राजेन्द्र सिंह द्वारा अभियुक्त विकासपाल पुत्र समरपाल नि0 तुगलकपुर थाना पुरकाजी मु0नगर को ग्राम मलकपुरा चौराहा से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 27 पव्वे देशी शराब को बरामद किया गया।

वहीं थाना मन्सूरपुर पर उ0नि0 भगवती प्रसाद द्वारा अभियुक्त मौ0 शोएब पुत्र बाबू नि0 सिंधावली थाना मन्सूरपुर मु0नगर को शाहपुर तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त के कब्जे से 50 पव्वे गोवा मार्का व्हिस्की शराब को बरामद किया गया। इसके अलावा थाना मन्सूरपुर पर उ0नि0 गजेन्द्र सिंह द्वारा अभियुक्त गुलशेर पुत्र अनीस नि0 शेरनगर थाना नई मण्डी मु0नगर को ग्राम जडौदा जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 45 पव्वे पंजाब मार्का व्हिस्की शराब को बरामद किया गया।

इसके अलावा थाना मीरापुर पर उ0नि0 करन नागर द्वारा अभियुक्त राजू पुत्र प्रीतम सिंह नि0 वलीपुरा थाना मीरापुर मु0नगर को वलीपुरा को जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त के कब्जे से 05 लीटर शराब खाम को बरामद किया गया। वहीं थाना भोपा पर उ0नि0 अक्षय कुमार द्वारा अभियुक्त सतवीर सिंह पुत्र करतार सिंह नि0 ग्राम दरियापुर थाना ककरौली मु0नगर को जंगल ग्राम शुक्रताल से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 50 लीटर कच्ची शराब, शराब बनाने के उपकरण एवं 200 लीटर लहन को बरामद किया गया।

इसके अलावा थाना भोपा पर उ0नि0 अक्षय कुमार द्वारा अभियुक्त महकपाल पुत्र मामराज नि0 बिहारगढ थाना भोपा मु0नगर को शनीधाम के पास शुक्रताल से गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त के कब्जे से 10 लीटर कच्ची शराब को बरामद किया गया। वहीं थाना ककरौली पर उ0नि0 ओमेन्द्र सिंह द्वारा अभियुक्त श्रवण कुमार पुत्र सुरेन्द्र सिंह नि0 भोवापुर थाना ककरौली मु0नगर को रजवाहा पुलिया मीरावाला के पास से गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त के कब्जे से 05 लीटर कच्ची शराब को बरामद किया गया।इसके अलावा थाना तितावी पर उ0नि0 प्रहलाद सिंह द्वारा अभियुक्त राजेन्द्र पुत्र सुर्ता नि0 नंगला पिथौडा थाना तितावी मु0नगर को जंगल ग्राम नंगला पिथौडा से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 52 पव्वे तोहफा मार्का देशी शराब को बरामद किया गया।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five + twenty =