Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: भाजपा की बैठक आयोजित, पार्टी फंड में सहयोग करवाना है- विजय शुक्ला

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) गांधीनगर स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय एक बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला व संचालन जिला महामंत्री विनीत कात्यायन द्वारा किया गया।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला द्वारा उपस्थित सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बताया कि दिनांक ६ अप्रैल से ३१ अप्रैल २०२२ तक भारतीय जनता पार्टी द्वारा Micro डोनेशन अभियान चलाया जा रहा है इस अभियान द्वारा जनपद के सभी मंडलों में पार्टी के द्वारा १००० की संख्या में पार्टी फंड में सहयोग करवाना है

प्रत्येक पदाधिकारी को इस अभियान के द्वारा १० व्यक्तियो को जोड़ना है इस अभियान के माध्यम से पार्टी का उद्देश्य जन जन तक पहुचाने का है पार्टी के सभी मोर्चा द्वारा कैम्प लगाकर इस अभियान में अधिक से अधिक संख्या में पार्टी फंड में भी सहयोग करना है। जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ने बताया कि अपने पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को वैचारिक स्तर और समरण को बढ़ाने, सामाजिक, राजनैतिक स्तर पर जानकारी लेने ओर आवश्यक कौशल को बेहतर बनाने के लिये प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने की परम्परा है

जोकि प्रदेश प्रशिक्षण विभाग द्वारा पूरा किया जा रहा है पार्टी द्वारा निर्णय लिया गया है कि जनपद मुजफ्फरनगर में ष्एक दिवसीय प्रशिक्षण वर्गष् दिनांक २९, ३० अप्रैल व १ मई तक (तीन दिन) स्थान – शुकतीर्थ दण्डी आश्रम में आयोजित होगा।

जिला प्रशिक्षण वर्ग में आयोजित श्रेणी के सभी व्यक्तियों को तीन दिन प्रशिक्षण स्थल पर पूर्ण समय तक रहना है।इस अवसर पर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष प्रदीप सैनी, जिला महामंत्री सुषमा पुण्डीर, विजय सैनी, जिला कोषाध्यक्ष रमेश खुराना, जिला उपाध्यक्ष रोहताश पाल, शरद शर्मा, बिजेन्द्र पाल, संजय गर्ग, जिला मंत्री रेणु गर्ग, बोबिन्द्र सहरावत, सुनील दर्शन, सुधीर खटीक, सुखदर्शन बेदी, जितेन्द्र त्यागी, कुशवेंद्र तोमर, प्रमोद पाल, नन्दकिशोर, रक्षित नामदेव, सचिन सैनी, यशवीर सिंह, विपुल शर्मा, अशोक धीमान, संजय चौधरी, जयकुमार, सचिन ठाकुर, वीरेन्द्र शर्मा, मनोज राठी, राजीव गुप्ता, सतनाम बंजारा, सन्दीप शर्मा,अमित बेनीवाल, हरपाल सिंह महार आदि उपस्थित रहे

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21118 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eighteen − fifteen =