Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: सांड़ की टक्कर से किसान की मौत, आवारा पशुओं के आतंक से किसान परेशान

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar  News) पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आवारा पशुओं के आतंक से किसान परेशान हैं। शनिवार सुबह मुजफ्फरनगर में पानीपत-खटीमा हाईवे पर तितावी गांव में आवारा सांड ने एक किसान को पटक-पटक कर मार डाला। गुस्साए ग्रामीणों ने किसान का शव रखकर हाईवे पर जाम लगा दिया।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आवारा गोवंश न सिर्फ किसानों की फसलों का नुकसान कर रहे हैं बल्कि अब उन्हें मौत के घाट भी उतारने लगे हैं। शनिवार सुबह मुजफ्फरनगर के तितावी में आवारा सांड ने एक किसान को पटक-पटक कर मार डाला। वहीं गुस्साए ग्रामीणों ने घटना के बाद पानीपत खटीमा मार्ग पर किसान का शव रखकर जाम लगा दिया।

ग्रामीण प्रशासन पर नाराजगी जताते हुए मुआवजे की मांग कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार तितावी निवासी किसान राजवीर (६०) सुबह घर से खेत में जाने के लिए निकला था। मुख्य मार्ग पर तितावी थाने से कुछ ही दूर सांड ने किसान पर हमला कर उसे मार दिया।

आसपास के लोगों ने किसान बचाने का भी प्रयास किया, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। किसान की मौत पर गुस्साए ग्रामीणोंने शव को पानीपत-खटीमा मार्ग पर रखकर जाम लगा दिया।

मौके पर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। ग्रामीणों का कहना है कि मुख्य मार्ग पर सांड रोजाना इधर से उधर घूम कर लोगों को घायल कर रहे हैं। प्रशासन का इस ओर कोई ध्यान नहीं है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21260 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × four =