Muzaffarnagar News-छात्राओं ने मारी बीएससी विज्ञान संकाय के तृतीय वर्ष में बाजी
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)चौ० चरण सिंह विश्वविद्यालय द्वारा घोषित सत्र २०२१-२०२२ के परीक्षाफल में एस०डी० कॉलेज ऑफ कॉमर्स, मुजफ्फरनगर के बी०एस०सी० (विज्ञान संकाय) तृतीय वर्ष का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा एवं सभी छात्रध्छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
बी०एस०सी० जीव विज्ञान में छात्रा निकिता रानी ने ७८.६ प्रतिशत अंक के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। कुमारी अंशिका ने ७७.५ प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया एवं तृतीय स्थान पर शिरिन नाज ७६.१ प्रतिशत अंक के साथ रही। इसके अतिरिक्त तीन वर्षों के सामूहिक परीक्षाफल के अनुसार अंशिका ने प्रथम, निकिता रानी ने द्वितीय एवं तुबा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
बी०एस०सी० गणित विज्ञान में छात्रा आस्था जैन ने ७८.६ प्रतिशत अंक के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। ईशिता मौर्य ने ७७.३ प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया एवं तृतीय स्थान पर ऋषभ खन्ना ७६.६ प्रतिशत अंक के साथ रहे। इसके अतिरिक्त तीन वर्षों के सामूहिक परीक्षाफल के अनुसार आस्था जैन ने प्रथम, ऋषभ खन्ना ने द्वितीय एवं प्राची जलोत्रा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
महाविद्यालय के प्राचार्य डा० सचिन गोयल ने सभी छात्रध्छात्राओं को उनके इस प्रदर्शन के लिए बधाई देते हुए कहा कि उन्हें भविष्य में भी इसी प्रकार से नई ऊचाईयों को पाने के लिए प्रयासरत रहना चाहिए तथा अन्य छात्रध्छात्राओं को भी इनसे प्रेरणा लेते हुए महाविद्यालय के साथ-साथ अपने अभिभावकों तथा गुरूजनों का भी नाम रोशन करना चाहिए।
विज्ञान संकाय के विभागाध्यक्ष डॉ० सौरभ जैन ने सभी छात्रध्छात्राओं के इस उत्कृष्ट प्रदर्शन को विद्यार्थियों व सभी शिक्षकों के कठिन परिश्रम का परिणाम बताया तथा भविष्य में भी सभी छात्रध्छात्राओं को इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। तथा भविष्य में भी छात्रध्छात्राओं को सहयोग देने का संकल्प लिया।
प्राचार्य व सभी शिक्षको ने छात्रध्छात्राओं को प्रतीक चिन्ह भेट कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर डा० मोनिका रोहिला, डा० बुशरा, डा० महेन्द्र कुमार, डा० ज्ञानेन्द्र पाण्डेय, डा० नीरज कुमार, डा० रविन्द्र सिंह, गौरव बालियान, रजत धारीवाल, मोनिका पंवार, शिखा, तनु, ज्योति, वंशिका आदि मौजूद रहे।

