Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: नई मन्डी कोतवाली पुलिस ने पिस्टल व तमंचों सहित चार को दबोचा

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर। एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशो के चलते जनपद मे अपराधो पर रोकथाम एवं विभिन्न मामलो मे वांछित एवं शामिल अभियुक्तो की गिरफ्तारी के लिए एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशो के चलते चल रहे अभियान विशेष के तहत सीओ नई मन्डी हिमांशु गौरव के निदेशन मे नई मन्डी कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र मे गश्त व चैकिंग के दौरान 10/11 नवम्बर 2021 को मुखबीर की सूचना पर चांदपुर मोड पर बने प्रतिक्षालय पर कुछ लोग अधिक मात्रा में अवैध शस्त्र की खरीद फरोक्त में बैठे है।

इस सूचना पर थाने की पुलिस द्वारा चांदपुर मोड पर बने प्रतिक्षालय मे बैठे अभियुक्त आबिद पुत्र बजीर निवासी अम्बा विहार, गौरव पुत्र परमबीर निवासी बेलडा,, शकील पुत्र शेरअली निवासी सूजडू,सतनाम पुत्र लाभ सिह निवासी नंगला बुजुर्ग थाना भोपा को मय अवैध शस्त्र के गिरफ्तार कर लिया।

जिनके कब्जे से एक पिस्टल 32 बोर मय 5 जिन्दा कारतूस 32 बोर,2 पिस्टल मय 3 जिन्दा कारतूस 32 बोर, एक तमंचा 315 बोर व 25 जिन्दा कारतूस 315 बोर,एक पिस्टल 32 बोर मय दो जिन्दा कारतूस 32 बोर बरामद किए गए हैं। इस सम्बन्ध मे थाना नई मन्डी पर मु.अ.सं.577/21 धारा 3/5/25ए एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया है

नई मन्डी कोतवाली पुलिस द्वारा आरोपियों को जेल भेजने की तैयारी की जा रही है।

अभियुक्तो को गिरफ्तार करने वाली टीम में नई मन्डी कोतवाली प्रभारी पंकज पंत,सब इंस्पैक्टर अजीत शर्मा,सब इंस्पैक्टर मुकेश कुमार,,है.का.सुशील कुमार,है..का.सोविन्द्र,का..मनैन्द्र सिसौदिया,का.अरूणकुमार, का.फतेह सिह,का.अजीत बघेल,का.सचिन कुमार थाना नई मन्डी शामिल रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20706 posts and counting. See all posts by News-Desk

Avatar Of News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × 1 =