Muzaffarnagar News: एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशन में चुनाव सम्बन्धी सभी व्यवस्थाओ को दुरूस्त किया गया
Muzaffarnagar News:मुजफ्फरनगर। सामान्य निर्वाचन 2022 को लेकर जिला-पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी चन्द्र भूषण सिह एवं एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशन में चुनाव सम्बन्धी सभी व्यवस्थाओ को दुरूस्त किया गया है।
आला अधिकारियो की मौजूदगी मे चुनावी बैठकों का दौर जारी है। बीते दो तीन दिनो से कचहरी स्थित विभिन्न न्यायालयो में जनपद की सभी 6 विधानसभाओ से सम्भावित प्रत्याशियो ने नामांकन पत्र प्राप्त किए। इसी क्रम मे आज कई सम्भावित प्रत्याशियो ने अपनी-अपनी विधानसभा के लिए नामांकन पत्र प्राप्त किए।
वहीं दूसरी और आज से नामांकन पत्र जमा करने के सम्भावित सिलसिले के मददेजनर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा। जनपद मे चल रही चुनावी प्रक्रिया की कडी मे नामांकन पत्रों को विभिन्न प्रत्याशियो द्वारा जमा कराये जाने को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा। कचहरी परिसर मे भारी सुरक्षा प्रबन्ध रहे।
कचहरी गेट से लेकर कचहरी परिसर खास तौर पर नामांकन स्थल पर पर्याप्त मात्रा मे पुलिस बल तैनात रहा। एसएसपी अभिषेक यादव ने कचहरी परिसर पहुंच कर व्यवस्थाओ का जायजा लेते हुए अधिनस्थो को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय, सीओ सिटी कुलदीप सिह, इंस्पैक्टर सिविल लाइन बिजेन्द्र सिह रावत व अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
वारंटी गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। चौकी प्रभारी रोहाना उ०नि० अखिल चौधरी के द्वारा वारण्टी अभि०-रामवीर पुत्र विरम सिंह उर्फ ब्रहम सिंह निवासी-ग्राम बडकली थाना को०नगर,मु०नगर सम्बंधित वाद संख्या-८९/१९ मु०अ०स०-८९६/१७ धारा-३/२ गैंगस्टर अधि० चालानी थाना को०नगर, मु०नगर को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया ।
नौ विकास खण्डों में साफ सफाई का चला अभियान
मुजफ्फरनगर। समस्त ०९ विकास खण्डों की चिन्हित ग्राम पंचायतों में साफ-सफाई एवं सेनेटाईजेशन का कार्य कराया। जिलाधिकारी चन्द्रभूषण सिंह के निर्देशानुसार समस्त ०९ विकास खण्डों की चिन्हित ग्राम पंचायतों में संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अन्तर्गत रोस्टर के अनुसार कोविड-१९ एवं अन्य वेक्टर जनित रोगों की रोकथाम हेतु ग्राम पंचायत की समस्त सार्वजनिक सम्पत्तियों विद्यालयों, ग्राम पंचायत सचिवालय में साफ-सफाई, नाली में रूके पानी का उचित निपटान एवं कूडे का निस्तारण, एंटी लार्वा का छिड़काव, फोगिंग एवं सैनीटाईजेशन कार्य कराया गया। उपरोक्त कार्य के दौरान मोके पर खंड विकास अधिकारी, ग्राम प्रधान एवं सचिव मौजूद रहे।

