Muzaffarnagar News: सर्दी अभी भी रहेगी जारी, दिन में भी जलाना पड़ रहा है अलाव
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)सर्दी का प्रकोप अभी कम होता नहीं दिखाई दे रहा है। जिले में शीतलहर का प्रकोप लगातार जारी है। दिन में बादल छाए रहने और ठंडी हवा के कारण जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो रहा है। सुबह-शाम और रात में सर्दी अधिक है। हालांकि हल्की बूंदा-बांदी भी हुई जहां एक बार को लगा कि बारिश तेज होगी लेकिन हल्की बूंदाबांदी होकर रूक गयी।
सुबह के समय कड़ाके की ठंड़ के चलते आम जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो रहा है। दिन में आकाश में बादल छाए रहने और शीत लहर चलने के कारण दिन में भी लोग कांपने के लिए मजबूर है। दिन में कुछ देर के लिए सूरज की किरणें दिखाई दीं, लेकिन सर्दी के सामने बेअसर साबित हुई।
दिन में सूरज नहीं निकलने से लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है। सुबह-शाम और रात में सर्दी अत्यधिक है। दिन में लोग सर्दी में कंपकंपाने को मजबूर है। हालात यह है कि दुकानदारों को दिन में भी अलाव जलाना पड़ रहा है। रोजाना बढ रही सर्दी से लोग परेशान हो रहे है।
श्री पंचमुखी बालाजी सेवा संघ ने किया पुलाव का वितरण
मुजफ्फरनगर। श्री पंचमुखी बालाजी सेवा संघ द्वारा भोपा रोड स्थित द्वारिकापुरी मोड के समीप पुलाव का वितरण किया गया। इस दौरान अनेक लोगो ने प्रसाद ग्रहण किया। प्रसाद वितरण करने वालो मे मुख्य रूप से भाजपा नेता सुनील तायल, राहुल वर्मा, भाजपा नेता ललित अग्रवाल, विशाल गर्ग,संजय गर्ग आदि मौजूद रहे।
लोक अदालत का आयोजन 12 को
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)सिविल जज सी0डि0/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सलोनी रस्तोगी ने बताया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण मुजफ्फरनगर के कुशल निर्देशन में दिनांक 12.03.2022 दिन द्वितीय शनिवार, को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन दीवानी न्यायालय परिसर मुजफ्फरनगर, व वाहृय न्यायालय बुढाना, कलेक्ट्रट मुजफ्फरनगर, में किया जायेगा। जिसमें आपराधिक, 138 एन0 आई0 एक्ट, बैक रिकवरी, मोटर दुर्घटना प्रतिकर याचिका, बिजली, पानी एवम् टेलीफोन, के बिल, वैवाहिक वाद, भूमि अधिग्रहण, राजस्व वाद, तथा सिविल वादों का निस्तारण किया जायेगा।
