Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

गुड़ गवर्नेंस की ओर मुज़फ्फरनगर पुलिस: जनपद में पांच थानों में नये थाना प्रभारी नियुक्त

मुजफ्फरनगर। एसएसपी अभिषेक यादव द्वारा जनपद में पांच थानों में नये थाना प्रभारी नियुक्त किये हैं। इसके साथ ही शहर कोतवाली में तैनात थाना प्रभारी इंस्पेक्टर योगेश शर्मा को गैर जनपद स्थानांतरण होने पर रिलीव कर दिया गया है। शहर कोतवाली की कमान एसएसपी ने अब मीरापुर थाना प्रभारी रहे इंस्पेक्टर संतोष कुमार त्यागी को दी है।

जनपद में पंचायत चुनाव सम्पन्न होने के बाद शनिवार देर रात एसएसपी अभिषेक यादव द्वारा जिले में पांच थानेदारों में फेरबदल किया है। बता दें कि शहर कोतवाली के थाना प्रभारी इंस्पेक्टर योगेश शर्मा का गैर जनपद स्थानांतरण हो जाने के कारण उनको एसएसपी ने रिलीव कर दिया। इंस्पेक्टर योगेश शर्मा यहां पर काफी चर्चाओं में रहे।

नई मण्डी थाने में प्रभारी रहते हुए भाजपा नेताओं के साथ उनका विवाद हुआ और भाजपा ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया, लेकिन वह अपने पद पर बने रहे। भाजपाईयों से उनकी नाराजगी बनी रही। ऐसे में उनके खिलाफ कार्यवाही कराने में वह जुटे रहे, लेकिन भाजपाईयों को तब झटका लगा, जबकि एसएसपी ने उनको नई मण्डी से हटाकर जिले के सबसे महत्वपूर्ण थाना शहर कोतवाली का इंचार्ज बना दिया।

योगेश शर्मा के रिलीव होने के कारण एसएसपी ने शहर कोतवाली में थाना प्रभारी के रूप में मीरापुर में तैनात थाना प्रभारी इंस्पेक्टर संतोष कुमार त्यागी को नियुक्त किया है।

इसके अलावा थाना बुढ़ाना के प्रभारी निरीक्षक मगनवीर सिंह गिल को मीरापुर में थाना प्रभारी बनाया गया। शाहपुर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर संजीव कुमार का स्थानांतरण करते हुए उनको एसएसपी ने बुढ़ाना में थाना प्रभारी नियुक्त किया है।

कई वर्षों से थाना रतनपुरी में प्रभारी के रूप में कार्यरत इंस्पेक्टर विंध्यांचल तिवारी को एसएसपी अभिषेक यादव ने शाहपुर थाना प्रभारी बनाया है।

पुलिस लाइन में प्रतीक्षारत चल रहे इंस्पेक्टर आशुतोष कुमार को थाना रतनपुरी का नया इंचार्ज नियुक्त किया गया है। एसएसपी के आदेश जारी होने के बाद योगेश शर्मा ने शहर कोतवाली का चार्ज छोड़ दिया। इसके साथ ही नये थाना प्रभारियों ने भी अपना चार्ज संभाल लिया है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21118 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × three =