Nail Care Tips: नाखूनों की खूबसूरती अब आपके हाथ में है?
Nail Care Tips: नाखूनों को स्वस्थ बनाए रखने के लिए रोगों से बचाव तथा उचित पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है।नाखूनों पर क्रॅक्स तथा धब्बे नाखूनों के जड़ पर चोट लगना तथा कोई संक्रमण होने से नाखूनों का विकास ठीक ढंग से नहीं हो पाता। क्योंकि इसमें नाखूनों के अच्छे स्वास्थ्य के लिए आवश्यक तत्वों की आपूर्ति उचित मात्रा में नहीं हो पाती।
इससे बचाव करने के लिए संतुलित आहार लेना चाहिए तथा चोट एवं संक्रमण के कारण नाखून पर हुए प्रभाव को समाप्त करने के लिए उसकी समुचित चिकित्सा की व्यवस्था करनी चाहिए।संक्रमण से बचाव के लिए एंटी फंगल क्रीम का उपयोग किया जाता है।
नाखून (Nail Care Tips) के बारे में कुछ विशेष जानकारियाँ
1. नाखून में लगातार वृद्धि होती रहती है यह लगभग एक महीने में एक इंच का आठवा हिस्सा बढ़ता है।
2. अन्य अंगुलियों के तुलना में मध्य अंगुलियों के नाखून कुछ तेजी से बढ़ते हैं।
3. Thumb (अंगुठा) का नाखून सबसे धीमी गति से बढ़ता हैं।
4. नाखून सर्दियों के अपेक्षा गर्मियों में तेजी से बढ़ते हैं ।
5. पैरों के नाखून हाथों के नाखून के अपेक्षा मोटे और कड़े होते हैं और इनके बढ़ने की गति भी अपेक्षाकृत धीमी होती है।
6. गर्भावस्था के दौरान नाखून तेजी से बढ़ते हैं जिसका मुख्य • कारण एस्ट्रोजेन नामक हारमोन्स का बढ़ना है।
नाखून (Nail Care Tips) तथा हमारे शरीर का बाल कैराटिन नामक प्रोटीन से बन होते हैं। नाखून रेशेदार (Fiberous ) तथा ( Porus) सूक्ष्म छिद्रों वाले होते हैं। ये पानी में भीग कर कुछ फूल से जाते हैं क्योंकि छिद्रों द्वारा पानी को सोख लिया जाता है। नाखून में लगभग 18% जल होता है।हमारा नाखून आठ परतों वाला तथा यह तीन भागों में विभक्त रहता है।
1. नाखून का जड़- Root.
2. उंगलियों से चिपका हुआ भाग
3. उंगलियों से बाहर निकला हुआ भाग ।
हमारा नाखून जो बाहर से दिखाई पड़ता है उसके जड़ के पास एक अर्द्ध चन्द्रकार भाग होता है जिसे ल्यूनुला ( Lunula ) या चन्द्रक के नाम से जाना जाता है। कैराटिन नामक प्रोटीन का निर्माण यहाँ होता है। व्यक्ति के स्वास्थ्य, रोग तथा कई अन्य अवस्थाओं के अनुसार ये नाखून विभिन्न प्रकार के होते हैं। जैसे-
1. चौकोर नाखून
2. गोलाकार नाखून
3. अण्डाकार नाखून
4. प्वांइटेड ( नुकीला) नाखून उसी प्रकार से किसी के नाखून मोटे होते हैं किसी के पतले । नाखूनों का बढ़ना भी व्यक्ति पर निर्भर करता है.
(Nail Care Tips) किसी के नाखून में क्रैक्स पड़ते हैं किसी के ( Britle) टूटने वाले । Britle नाखून ज्यादातर नमी के कमी के कारण होते हैं। जब नाखून का सम्पर्क जल से होता है तो यह फूल जाता है जब सूखता है तो सिकुड़ जाता है इस प्रकार बार बार फूलने तथा सिकुड़ने से कमजोर नाखून फट जाते हैं।
इनसे बचाव के लिए (Nail Care Tips) निम्न प्रयोग किए जा सकते हैं :-
1. नाखूनों को कुछ देर तक रोज बेबी ऑयल या ऑलिव (Olive) ऑयल से साफ करना चाहिए।
2. बढ़े नाखून को काट कर उसे छोटा रखें।
3. स्पंज वाली फाइल से नाखून को साफ करना चाहिए ।
4. नाखूनों की मजबूती के लिए इस पर सफेद आयोडिन की हल्की परत लगावे ।
5. Acetone वाली नेलपॉलिस रिमूवर से बचें। इसके स्थान पर अम्ल वाली नेलपॉलिस रिमूवर का प्रयोग करें।


नाखून