दमा/अस्थमा में हमारे अनुभव: लक्षणों के अनुसार चिकित्सा
31. हीपर सल्फर- 30,200 : – खुश्क ठंडी हवा . लगने से सर्दी – खांसी , दमा आदि के कष्ठ बढ़ जाते है गर्म मौसम , गर्मी और नमी वाले स्थान में इसके लक्षणों में कमी आती है .
32. ऐसाफिटिडा : – सामान्य दिनचर्या से अधिक कार्य करने से , होने वाले दमा को यह ठीक करता है .व्यक्ति अपने सामान्य परिश्रम से अधिक कठिन और जी – तोड़ मेहनत करता है , या सामान्य से अधिक खाना खाता है .
33. गौसिपियम वैसे मजदूर या कर्मचारी जो रूई धुनने या सूती कपड़ा बनाने वाले कारखानों में काम करता है . वैसे लोगों को दमा होने पर यह दवा उपयोगी है ।
34. सोरिनम : – रोगी को सर्दी बिलकुल सहन नहीं होता , उसके रोग सर्दी में बढ़ जाते हैं . गर्मी में उसे आराम मिलता है . बिछावन पर लेट कर अपने दोनों हाथ – पैर को दूर फैला कर रखना चाहता है . इससे दमे में आराम महसुस करता है
35. सिफिलिनम : – दमा सूर्य के अस्त होते शुरू हो जाता है और सारी रात रहता है . सुबह सूर्योदय के साथ ही खत्म हो जाता है .
36. सल्फर 200 , 1 एम : – सिफलिस , गनोरिया , एक्जीमा या चर्म रोग के ऊपर मलहम लगाकर या अंग्रेजी दवा या किसी अन्य औषधियों से दबा देने के पश्चात् दमा होने पर यह उपयोगी है .
37. ट्यूबरकुलिनम 200 , 1 एम : – जिसे बार – बार दमा हो , जिसके वंश में क्षय रोग या दमा का इतिहास हो , सुनिर्वाचित औषधि यदि लाभ न करे . बार – बार हल्की ठंडी हवा में भी सर्दी – जुकाम , दमा हो जाता हो , तो महीने में एक खुराक देना चाहिए .
38. मेहोरिनम : – गनोरिया विष के दब जाने से उत्पन्न हुए दमा में उपयोगी है . समुद्र तट पर एवं पेट के बल , केहुनी और घुटने के सहारे बैठने से दमा के रोगी को आराम मिलता है . सूर्योदय से सूर्यास्त तक रोग में वृद्धि होती है . दमे के खेशी से उसके वंशानुगत इतिहास अवश्य पूछना चाहिए . नोसॉर्ड औषधि को उच्च शक्ति में मध्यवर्ती औषधि के रूप में देना चाहिए
39. स्ट्रामोनियम : – गठिया की प्रकृति के साथ दमे का बार – बार होना .
40 मर्क बिन आयोड- 3x विचूण ) : – रात में दमा का दौरा आने की प्रकृति हो , तो इसे सोते समय लेने से दौरा पड़ने की स्थिति को निष्फल करेगा .
41. साइलिशिया : – पत्थर काटने – तोड़ने वाले मजदूरों या कर्मचारियों को दमा होने पर उपयोगी .
42. एमिल नाइट्रेट Q : – 7-8 बूंद मूल अर्क रूई या • रूमाल पर डालकर रोगी को सुंघाते रहना चाहिए . इससे दमा का खिचाव तत्काल कम होता है .
43. जिजिंबर Q पाक स्थली में वायु संचय के कारण दमा हो . दमा का खिंचाव तत्काल कम होता है
44. नेट्रम सल्फ – 6x :- नमीयुक्त हवा , बरसाती समुद्री हवा , आसमान में बादल आदि में इसके रोग कष्ट बढ़ जाते हैं . खुश्क हवा में यानि जिस हवा में नमी नहीं रहती है , रोग : में आराम लगता है . लेटने पर खास कष्ट बढ़ जाते हैं . रोगी को उठ कर बैठना पड़ता है . ठंडी हवा के लिए खिड़की – दरवाजे खोल कर रखता है , बच्चों के दमा में उपयोगी दवा है .
45. काली सल्फ – 6x : – दमा व खांसी में खुली हवा में आराम मिलता है . गर्मी के मौसम और गर्मी से रोग बढ़ जाते हैं , जुकाम व बलगम में पीलापन आता है .

