Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News-कांवड मार्ग का एसपी सिटी ने निरीक्षण किया

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। कांवड यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराने, सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ रखने तथा कांवड यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक नगर  द्वारा कावंड़ कंट्रोल रूम एवं कांवड मार्ग का किया गया निरीक्षण तथा सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए अधिनस्थों को दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश।
कांवड़ यात्रा २०२३ को जनपद में सकुशल सम्पन्न कराने, सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ रखने तथा कांवड यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना ना करने पडे इसके दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक नगर, सत्यनारायण प्रजापत द्वारा शिव चौक पर बने कांवड़ कंट्रोल रुम, कांवड मार्ग का निरीक्षण करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। कांवड कन्ट्रोल रूम निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत कावंड़ मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की लाइव फुटेज को चेक किया 
डियूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया गया कि सतर्क दृष्टि रखते हुए निगरानी करें तथा कोई भी संदिग्ध व्यक्ति/वाहन दिखने पर तत्काल अपने उच्चाधिकारियों को अवगत कराये। इसके उपरान्त पुलिस अधीक्षक नगर महोदय द्वारा कांवड मार्ग का निरीक्षण करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को सतर्कतापूर्वक ड्यूटी करने, कांवड यात्रियों के साथ शालीनता से व्यवहार करने एंव उनकी हरसम्भव सहायता करने, यदि किसी कांवड़ यात्री के साथ कोई अप्रिय घटना होती है अथवा उनकी तबीयत खराब होती है
तो तत्काल इसका संज्ञान लेकर अतिशीघ्र मेडिकल सहायता उपलब्ध कराने, डायवर्जन प्लान को कडाई से लागू कराते हुए ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त रखने तथा कांवडियों/श्रद्धालुओं के सुरक्षित आवागमन को सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक यातायात श्री कुलदीप सिंह, क्षेत्राधिकारी नई मण्डी हिमांशू गौरव सहित अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21118 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fifteen + sixteen =