स्वास्थ्य

हाथ पैरों की ऐंठन- उपचार

हाथ व पैरों में ऐंठन शरीर में विटामिन `बी´ की कमी से होती है। शरीर में विटामिन की कमी के कारण हाथ, पैरों व पेट के अन्दर की मांसपेशियों में एक तरफ सिकुड़न होने से बहुत तेज दर्द होता है जिसे मसलने से थोड़ा आराम महसूस होता है।

हाथ-पैरों के अन्य रोगों का उपचार/हाथ पैरों की ऐंठन (spasm of hand and feet)

घरेलु उपचार/spasm of hand and feet –

✍🏻250 मिलीलीटर पानी में 10 ग्राम सेंधानमक मिलाकर इस ठण्डे पानी में हाथ व पैरों को डुबोकर रखने से हाथ-पैरों की ऐंठन दूर होती है। इसके घोल से मालिश करने से भी हाथ-पैरों की ऐंठन में लाभ होता है।

✍🏻 हाथ-पैरों पर अखरोट के तेल की मालिश करने से हाथ-पैरों की ऐंठन दूर हो जाती है।

✍🏻अड़ूसा की जड़, पत्तें और फूलों का काढ़ा बनाकर चाटने से हाथ-पैरों की ऐंठन खत्म हो जाती है।
अड़ूसा के फूलों का सोंठ के साथ काढ़ा बनाकर पीने से हाथ-पैरों की ऐंठन मिट जाती है।
अड़ूसा के फूल और फलों को सरसों के तेल में जलाकर छान लें। इस तेल की मालिश हाथ-पैरों पर करने से ऐंठन के कारण होने वाला दर्द ठीक हो जाता है।

✍🏻हाथ-पैरों की ऐंठन में 25 से 50 मिलीलीटर की मात्रा में नारंगी के फलों का रस पीने से आराम मिलता है।

✍🏻देवदारू और सोंठ को पीसकर इसमें गुड़ मिलाकर गोली बनाकर खाने से हाथ-पैरों की ऐंठन दूर हो जाती है।

✍🏻हाथ-पैरों पर चम्पा के फूलों का तेल बनाकर मालिश करें। इससे ऐंठन वाला दर्द ठीक हो जाता है।

✍🏻हाथ-पैरों की ऐंठन में सहजना की जड़ का काढ़ा बनाकर पीने से आराम मिलता है।

✍🏻काला धतूरा, आक, पीलवान और लाल एरण्ड के 5-5 पत्तें गर्म आग में जलाकर तिल के तेल में मिलाकर उसकी मालिश करके धूप में बैठने से साइटिका (गृध्रसी) रोग मिट जाता है।

✍🏻मूली के पत्तों का रस निकालकर मालिश करने से हाथ-पैरों के दर्द में लाभ मिलता है।

✍🏻हाथ-पैर की ऐंठन दूर करने के लिए लगभग 1 ग्राम का चौथाई भाग की मात्रा में तगर का सेवन करने से लाभ मिलता है।

✍🏻 60 मिलीलीटर हुलहुल के पत्तों का काढ़ा बनाकर सेवन करने से हाथ-पैरों का दर्द ठीक हो जाता है।

✍🏻तारपीन के तेल की मालिश करने से हाथ-पैरों की ऐंठन दूर हो जाती है।

✍🏻 50-50 ग्राम असगंध, सुरज्जन मीठी, नागौरी, 25 ग्राम सोंठ और 120 ग्राम मिश्री को बारीक पीसकर चूर्ण बना लें। इस 4 से 6 ग्राम चूर्ण को प्रतिदिन सुबह-शाम ताजे पानी के साथ लेने से पैरों के जोड़ व हाथ-पैरों का दर्द खत्म हो जाता है।

✍🏻100 मिलीलीटर गाय के पेशाब में 30 ग्राम शुद्ध एरण्डी का तेल मिलाकर पीने से हाथ-पैरों की ऐंठन दूर हो जाती है।

✍🏻हाथ-पैरों की ऐंठन के रोग में 20 मिलीलीटर बकायन के पेड़ के अन्दर की छाल की ठण्डाई बनाकर पीने से लाभ मिलता है।

✍🏻 हाथ-पैर की ऐंठन दूर करने के लिए असली कुचला को भूनकर व पीसकर रख लें। इसे लगभग 1 ग्राम का चौथा भाग की मात्रा में सुबह-शाम हलुवे के साथ मिलाकर खाने से लाभ मिलता है।

✍🏻10 ग्राम भुनी हुई सफेद फिटकरी, 30 ग्राम सुरज्जन मीठी और 2 ग्राम गोंद कीकर को पीसकर थोड़ा पानी मिलाकर गोलियां बना लें। यह 1-1 गोली दिन में 3 बार लेने से हाथ-पैरों की ऐंठन दूर हो जाती है। यह दवा खूनी बवासीर के लिये भी लाभकारी होती है।

✍🏻हाथ-पैरों की ऐंठन दूर करने के लिए सरसों के तेल में कड़वा को कूटकर और सेंधानमक का चूर्ण डालकर मालिश करनी चाहिए।

✍🏻हाथ-पैर की ऐंठन में नीम के तेल से मालिश करने से रोगी के हाथ-पैरों की ऐंठन दूर हो जाती है।

✍🏻प्याज के रस में कालीमिर्च को पीसकर पीने से हाथ-पैरों की ऐंठन में काफी लाभ होता है।

✍🏻इमली को नींबू के रस में मसलकर चाटने से हैजा रोग में होने वाली सूजन मिट जाती है।

✍🏻कपूर को 4 गुना सरसों के तेल में मिलाकर हाथ-पैरों पर मालिश करने से हाथ-पैरों की ऐंठन दूर हो जाती है।
कपूर का सेवन करने से हाथ-पैरों की ऐंठन दूर हो जाती है।
हाथ-पैरों की ऐंठन को दूर करने के लिए जायफल के गाढे़ तेल से मालिश करना लाभकारी रहता है।

✍🏻 जायफल और तांबा को घिसकर सरसों के तेल में मिलाकर मालिश करने से हाथ-पैरों की ऐंठन दूर हो जाती है।

✍🏻हाथ-पैरों के रोग में दालचीनी का तेल 1-2 बूंद प्रतिदिन सेवन करने से लाभ होता है।

✍🏻तीसी के तेल और तारपीन के तेल को बराबर मात्रा में मिलाकर उसमें सेंधानमक डालकर मालिश करने से हाथ-पैरों की ऐंठन दूर हो जाती है।

✍🏻तीसी के तेल और तारपीन को बराबर मात्रा में मिलाकर उसमें थोड़ा-सा कपूर और पिपरमिंट को डालकर मालिश करने से हाथ-पैरों की ऐंठन मिट जाती है।

✍🏻10 से 20 मिलीलीटर सैंधवादि तेल की मालिश करने से अथवा दूध में डालकर प्रतिदिन 2 बार पीने से हाथ-पैरों की ऐंठन के रोगी को लाभ मिलता है।

 

Left Writing Hand Emoji (U+1F58E) डॉ. ज्योति ओम प्रकाश गुप्ता (N.D.)

Contact: +91- 9399341299

Editorial Desk

संपादकीय टीम अनुभवी पेशेवरों का एक विविध समूह है, जो मीडिया उत्कृष्टता और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति प्रतिबद्ध है। अकादमिक, पत्रकारिता, कानून और स्वास्थ्य सेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों में विशेषज्ञता के साथ, प्रत्येक सदस्य अद्वितीय दृष्टिकोण और उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री प्रदान करने के प्रति जुनून लाता है। टीम में वरिष्ठ संपादक, लेखक और विषय विशेषज्ञ शामिल हैं, जो व्यापक, समयबद्ध और आकर्षक लेख सुनिश्चित करते हैं। सार्थक वार्तालापों को बढ़ावा देने और सामाजिक जागरूकता को बढ़ाने के लिए समर्पित, टीम समाज को प्रभावित करने वाले महत्वपूर्ण मुद्दों पर पाठकों को अच्छी तरह से सूचित रखती है।

Editorial Desk has 430 posts and counting. See all posts by Editorial Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

17 − fourteen =