वैश्विक

ukraine- कीव में आवासीय इमारतों को बनाया जा रहा निशाना, 14 घायल

Russian  सेना ने ukraine पर एक बार फिर बड़ा हमला किया है. बताया जा रहा है कि 31 दिसंबर की रात जब पूरी दुनिया नए साल का जश्न मना रही थी, तब रूस के राष्ट्रपति पुतिन यूक्रेन पर मिसाइलें दाग रहे थे. यूक्रेन की राजधानी कीव और देश के अन्य हिस्सों में शनिवार को हुए कई विस्फोटों में कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई और 14 घायल हो गए, जो इस बात के संकेत हैं कि नववर्ष के पहले रूसी हमले तेज हुए हैं.

ukraine कीव और अन्य स्थानों में कई विस्फोट सुने गए. कुछ ही घंटों में पूरे देश में हवाई हमले के सायरन बजने लगे, जैसे ही सायरन बजा, कीव में लोग अपनी बालकनियों से यूक्रेन की जय! वीरों की जय! का नारा लगाने लगे. यूक्रेन के अधिकारियों ने दावा किया कि रूस अब जान-बूझकर नागरिकों को निशाना बना रहा है, ताकि 2023 को खूनी वर्ष के रूप में पेश करने के लिए भय का वातावरण तैयार किया जा सके.

ukraine की प्रथम महिला ओलेना जेलेंस्का ने नववर्ष की पूर्व संध्या के जश्न से ठीक पहले इतने बड़े मिसाइल हमले को लेकर आक्रोश व्यक्त किया है. उन्होंने कहा कि दूसरों की जिंदगी बर्बाद करना हमारे पड़ोसियों की घिनौनी आदत है. विस्फोट भी असामान्य रूप से तेज गति से हुए कि रूस द्वारा बृहस्पतिवार को ऊर्जा अवसंरचना सुविधाओं को नुकसान पहुंचाने के लिए बड़ी संख्या में मिसाइल दागने के 36 घंटे बाद अधिकारियों को सतर्क किया जा सका.

यूक्रेन के विदेश मंत्री दमित्रो कुलेबा ने हाल के दिनों में नागरिकों पर हुए हमलों का उल्लेख किया. उन्होंने आगे कहा कि इस बार रूस ने न केवल ऊर्जा के बुनियादी ढांचों को, बल्कि आवासीय इलाकों को भी निशाना बनाया है. कीव में शनिवार दोपहर को विभिन्न आवासीय इमारतों और नागरिक अवसंरचनाओं को निशाना बनाया.

रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, कीव के मेयर विटाली क्लिट्सको ने कहा कि राजधानी कीव में कई विस्फोट हुए हैं, जिनमें कम से कम एक मौत हुई है. वहीं, एक होटल को भी नुकसान पहुंचा है. 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20885 posts and counting. See all posts by News-Desk

Avatar Of News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

15 − 14 =