समाचार (Muzaffarnagar News)
विकास भवन में हुई राष्ट्रीय ग्रामीण मिशन की बैठक आयोजित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। शासन के निर्देशानुसार विभागीय कार्यो को समय से पूर्व कराना सुनिश्चित करें। कार्यो के प्रति लापरवाही बर्दाश्त नही होगी।
मेरठ रोड स्थित विकास भवन के सभागार मे आयोजित बैठक मे मौजूद राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत आयोजित बैठक मे मौजूद अधिनस्थ अधिकारियों को निर्देशित करते हुए श्री यादव ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप/शासन द्वारा निर्गत निर्देशार विभागीय कार्य समय से पूर्ण किए जाए तथा सभी अपने दायित्व को समझें। उन्होने कहा कि विभाग द्वारा जारी कार्यक्रमो को सफलता पूर्वक पूर्ण करायें ताकि शासन को इस सम्बन्ध मे अवगत कराया जा सके।
पौधारोपण कर विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर किया जागरूक
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस के शुभ अवसर पर, राजकुमार जनता इंटर कॉलेज, फलौदा, मुजफ्फरनगर में प्रकृति संरक्षण का एक सराहनीय उदाहरण पेश किया गया। विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस के शुभ अवसर पर, माध्यमिक शिक्षा क्षेत्र के राजकुमार जनता इंटर कॉलेज, फलौदा, मुजफ्फरनगर में प्रकृति संरक्षण का एक सराहनीय उदाहरण पेश किया गया। इस अवसर पर सुधीर त्यागी, पूर्व प्रधानाचार्य, बरला इंटर कॉलेज, फलौदा और संदीप कौशिक, अध्यापक, राजकीय इंटर कॉलेज ने विद्यालय परिसर में नीम और बेल के पौधे रोपित किए। यह पहल न केवल पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाती है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को भी प्रकृति से जुड़ने और उसकी देखभाल करने के लिए प्रेरित करती है। नीम और बेल दोनों ही औषधीय गुणों से भरपूर वृक्ष हैं, जो हमारे पर्यावरण और स्वास्थ्य दोनों के लिए अत्यंत लाभकारी हैं। यह कार्यक्रम यह संदेश देता है कि हम सभी को मिलकर अपनी प्रकृति का संरक्षण करना चाहिए, क्योंकि हमारा भविष्य इसी पर निर्भर करता है। पेड़ लगाना धरती को हरा-भरा रखने और भावी पीढ़ियों के लिए एक स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित करने की दिशा में एक छोटा लेकिन महत्वपूर्ण कदम है। इसके अतिरिक्त नगर पालिका इंटर कॉलेज मु०नगर व शहीद भगत सिंह इन्टर कॉलेज बुडीनाकलां मुजफ्फरनगर मे विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान कार्य योजना के अन्तर्गत एक शपथ दिलाई गई तथा संचारी रोगो से बचाव कैसे करे इस विषय पर विस्तार से समझाया गया।जिसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओ ने और समस्त स्टाफ ने प्रतिभाग किया।
पालिका चेयरमैन ने किया नवनिर्मित सड़कों का लोकार्पण
मुजफ्फरनगर। अम्बा विहार में सभासद रजिया शाहीद आलम के वार्ड 43 में नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा नवनिर्मित सड़को का उद्घाटन किया गया। जिसमे नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मीनाक्षी स्वरूप, सभासद मनोज वर्मा, राजीव शर्मा, सलीम, शौकत अंसारी, पूर्व सभासद विकल्प जैन, आशुतोष गुप्ता, जोंटी त्यागी, लिपिक गोपाल त्यागी, कपिल कुमार जेई सहित वार्ड के गणमाननीय नागरिक उपस्थित रहे।
जहरीले पदार्थ के सेवन से महिला की मौत
मुजफ्फरनगर। विवाहिता ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी उपचार से पूर्व ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया।
मिली जानकारी के अनुसार नई मन्डी थाना क्षेत्र के समीपवर्ती गांव कूकडा निवासी प्रवीण की पत्नि मीना ने अज्ञात कारणो के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत बिगड गई। इस हादसे से घबराए परिजनो ने पडौसी ग्रामीणो की मदद से उक्त महिला को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। जहां उसकी उपचार से पूर्व ही मौत हो गई। करीब 28 वर्षीय मीना की मौत से परिजनो मे कोहराम मच गया। विवाहिता मीना की मौत की खबर मिलते ही उसके मायके वाले भी मुजफ्फरनगर पहुंच गए। मृतका मीना के भोपा निवासी परिजनो ने ससुराल वालो पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामे का प्रयास किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने हंगामा कर रहे परिजनों को समझा-बुझाकर शान्त कराते हुए मामले की जांचोपरांत आरोपितों के खिलाफ कार्यवाही का आश्वासन दिया। बताया जाता है कि मृतका की 9 वर्ष पूर्व शादी हुई थी। उसके दो बच्चे भी हैं। विवाहिता की मौत से परिजनों ने शोक छाया हुआ है।
शिवालयों में श्रावण के तीसरे सोमवार को हुआ जलाभिषेक
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।सावन के तीसरे सोमवार को शिवचौक सहित सभी मंदिर/शिवालयो में भगवान शंकर का जलाभिषेक करने वाले श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। शिव चौक पर जलाभिषेक करने वाले श्रद्धालुओं की लम्बी लाईन लगी रही।
श्रावण माह के तीसरे सोमवार को आज सुबह से ही मंदिरो मे पूजा अर्चना कर जलाभिषेक करने वाले श्रद्धालुओं की अच्छी-खासी भीड देखने को मिली। नगर की हृदय स्थली शिवमुर्ति पर सैकडो श्रद्धालु महिला-पुरूषो ने कतारबद्ध हो जलाभिषेक किया। इस दौरान पुलिस द्वारा व्यवस्था करायी गयी। वहीं दूसरी और नगर के सभी मंदिरो अंसारी रोड स्थित बोहरो का मंदिर, अति प्राचीन देवी मंदिर, नदी घाट स्थित मंदिर, गांधी कालोनी स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर, नई मन्डी स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर, बिन्दल बाजार स्थित माता वाला मन्दिर आदि सभी मन्दिरों मे भारी भीड रही। श्रावण माह के चलते पौराणिक तीर्थ स्थली शुकतीर्थ मे भी श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की तथा जलाभिषेक किया।
कलश यात्रा का हुआ श्रीराम कथा से पूर्व आयोजन
मुजफ्फरनगर। नगर में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की दिव्य कथा का शुभारंभ एक भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। यह पावन यात्रा एसडी कॉलेज मार्केट से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए शिव चौक पहुंची तत्पश्चात शिव चौक से पुनः एसडी कॉलेज मार्केट में सम्पन्न हुई। श्रद्धा और भक्ति से ओतप्रोत इस यात्रा में नगर की महिलाओं और युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। सिर पर कलश लिए हुए श्रद्धालुओं का उत्साह देखने लायक था। नगर के कोने-कोने से भक्तों ने इस आयोजन में भाग लेकर नगर को राममय बना दिया। इस अवसर पर अनेक गणमान्य अतिथि एवं सम्मानित व्यक्ति भी उपस्थित रहे। उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल, पूर्व विधायक अशोक कंसल, संजीव गोयल बोबी, प्रसिद्ध उद्योगपति भीमसेन कंसल, राकेश कंसल, योगेंद्र सिंघल, विजय तागरा, अनिल नामदेव, अनुराग गर्ग, श्याम जसूजा, रक्षित नामदेव, अचिन कंसल तथा नगर के अनेकों गणमान्य जनों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कथा प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से सायं 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। आयोजन समिति की ओर से नगरवासियों से निवेदन है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर भगवान श्रीराम की कथा का श्रवण करें और जीवन को आध्यात्मिक दिशा में प्रेरित करें।
मांगों को लेकर उत्तर प्रदेशीय सफाई कर्मचारी संघ ने सौंपा ज्ञापन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।उत्तर प्रदेशीय सफाई कर्मचारी संघ सहारनपुर मण्डल प्रभारी दीपक गम्भीर के नेतृत्व मे उत्तर प्रदेशीय सफाई कर्मचारी संघ का प्रतिनिधिमंडल मण्डल स्वतन्त्र प्रभार राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल को सफाई कर्मचारियों की मांगों के लेकर ज्ञापन सौंपा। सहारनपुर मण्डल प्रभारी दीपक गम्भीर ने सफाई कर्मचारी की समस्यो पर प्रकाश डालते हुए माननीय मंत्री जी अवगत कराया कि 2006 से आज तक लगभग 19 वर्षों से संविदा सफाई ईमानदारी लगन और निष्ठा से अपने दायित्वों का निर्वाह करता आ रहा है लेकिन विडंबना की बात है कि आज तक सरकार मे बैठे हमारे समाज का प्रतिनिधित्व करने वालो ने कभी अस्थाई सफाई कर्मचारियों को स्थाई करने की मांग सरकार से नही उठाई । उत्तर प्रदेशीय सफाई कर्मचारी संघ को बड़ी उम्मीदें है कि मुख्यमंत्री राज्य की निकायों मे कार्यरत संविदा सफाई कर्मचारियों को स्थाई करने व छटे वेतन की भाती संविदा सफाई कर्मचारियों को सातवें वेतन का लाभ दिये जाने की घोषणा से लाभान्वित करने व शासनादेशों के अनुसार संविदा, आऊटसोर्सिंग सफाई कर्मचारियों को मौसमनुसार वर्दी, भविष्य निधि, साप्ताहिक अवकाश देय है। लेकिन जनपद मुजफ्फरनगर की नगर पंचायत बुढ़ाना, सिसौली, शाहपुर, मीरापुर, भोक्कारेडी, पुरकाजी, जानसठ, ने सुविधाओं से वंचित रखा गया है। यह सुविधा केवल मुजफ्फरनगर नगर पालिका व खतौली नगर पालिका ही दे रही है। इस अवसर पर मुजफ्फरनगर जिलाध्यक्ष सुधीर घामा वाल्मीकि, गोपाल सुधाकर जिला महामंत्री, महानगर अध्यक्ष गौतम राम, सुनील सूद महामंत्री चरथावल, सोहनलाल नगर अध्यक्ष बुढ़ाना, मोहित सफाई नायक , मुकेश बुढ़ाना, अरुण कुमार नगर अध्यक्ष भोक्काहेडी, अशोक कांगड़ा, आलीशान आदि उपस्थित रहे।
पोषण पोटली टी बी रोगियों को की वितरित
मुजफ्फरनगर। भा वि प सम्राट शाखा मु०नगर द्वारा सेवा कार्यों के अंतर्गत टी बी रोग से ग्रसित रोगियों को पौष्टिक आहार के पैकेट जिला अस्पताल के टी बी विभाग के क्षय रोग अधिकारी डॉ लोकेश चंद्र गुप्ता जी मुख्य अतिथि व अति विशिष्ट अतिथि डॉ विनोद वर्मा जी की उपस्थिति में भेंट किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथि गण व विभाग के सीनियर स्टाफ को पटके पहनाकर स्वागत किया । शाखा संस्थापक परम कीर्ति शरण (विकास रत्न )एवं प्रांतीय संयोजक श्री रोहिताश करणवाल (विकास रत्न) तथा अमित जैन जो आज कार्यक्रम संयोजक भी थे, उनका भी स्वागत किया गया। कार्यक्रम को रोहिताश कर्णवाल द्वारा प्रायोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ लोकेश चंद्र गुप्ता ने बतलाया कि सरकार टी बी के रोगियों का 1000 प्रति माह निरंतर सहायता करती है इसके अतिरिक्त समाजसेवी संस्थाओं द्वारा पौष्टिक आहार के पैकेट वितरित किए जाते हैं ।अति विशिष्ट अतिथि डॉ विनोद वर्मा जी ने रोगियों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना के साथ उनको स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक सुझाव दिए। सम्राट शाखा को इस कार्य के लिए साधुवाद दिया ।शाखा अध्यक्ष प्रवीन कुमार ने समस्त स्टाफ सहित डॉक्टर साहब व कार्यक्रम प्रायोजक रहे रोहिताश करनवाल का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में मनोज गुप्ता, संजीव अग्रवाल की उपस्थिति व विशेष सहयोग रहा।
हिन्दू युवा वाहिनी ने धर्मातंरण पर कानून बनाने की मांग को सौंपा ज्ञापन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। हिन्दू युवा वाहिनी के क्षेत्रीय संगठन मंत्री प्रह्लाद प्रहूजा ने एक गंभीर मुद्दे को उठाते हुए भारत सरकार को धर्मांतरण के खिलाफ सख्त कानून बनाने की मांग को लेकर प्रधानमंत्री को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में धर्मांतरण को सामाजिक संकट बताते हुए इसे देश की एकता और सांस्कृतिक पहचान के लिए खतरा करार दिया गया है। प्रह्लाद प्रहूजा ने प्रधानमंत्री को भेजे गए पत्र में उल्लेख किया है कि जनपद मुजफ्फरनगर के थाना मंसूरपुर क्षेत्र के ग्राम 427 मुमिनशेख में धर्मांतरण से जुड़ा एक मामला सामने आया है, जो बेहद चिंताजनक है। उन्होंने बताया कि इस तरह की घटनाओं से क्षेत्र में सामाजिक असंतुलन उत्पन्न हो रहा है और यह केवल स्थानीय नहीं बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी चुनौती बनती जा रही है।ज्ञापन में यह सुझाव भी दिया गया है कि यदि केंद्र सरकार धर्मांतरण के विरुद्ध एक सख्त कानून बनाती है तो इससे धर्मांतरण के कारण उत्पन्न होने वाली समस्याओं में काफी हद तक कमी आ सकती है। उन्होंने इसे सामाजिक समरसता बनाए रखने और राष्ट्र की अखंडता के लिए आवश्यक बताया। हिन्दू युवा वाहिनी ने प्रधानमंत्री से इस मुद्दे पर गंभीरता से विचार करने और आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया है। संगठन का मानना है कि यदि धर्मांतरण पर नियंत्रण नहीं लगाया गया तो यह समाज में गहराई तक दरार पैदा कर सकता है। ज्ञापन के अंत में प्रह्लाद प्रहूजा ने सरकार से अपेक्षा जताई है कि वह शीघ्र इस पर निर्णय लेकर देशहित में ठोस कदम उठाएगी।
एसडीएम निकिता शर्मा ने सुनी समस्याएं
मुजफ्फरनगर। एसडीएम निकिता शर्मा द्वारा जनसुनवाई में आए फरियादियों की सुनी गई समस्याएं, प्राप्त जन शिकायतों का किया त्वरित निस्तारण। जनपद में को एसडीएम सदर निकिता शर्मा द्वारा जनसुनवाई में आये फरियादियों की समस्याएं/शिकायतों को सुना गया । जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आदेशित किया गया । एसडीएम सदर निकिता शर्मा द्वारा सभी संबंधित अधिकारियों कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि जनसुनवाई/महिला हेल्पडेस्क को और अधिक प्रभावशाली बनाये ताकि पीड़ित/शिकायतकर्ता को अनावश्यक रुप से अपने क्षेत्र से तहसील कार्यालय आने की आवश्यकता न हो साथ ही सभी कर्मचारियों को यह भी निर्देश दिये गये कि जिस समस्या का समाधान क्षेत्र स्तर से हो सकता है उनका समाधान तहसील स्तर पर ही समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर कराना सुनिश्चित करें ।
5 करोड़ की लागत से बनने वाले 20 एमवी क्षमता वाले अत्याधुनिक विद्युत उपकेंद्र का मंत्रा कपिल देव अग्रवाल ने किया शिलान्यास
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री कपिल देव अग्रवाल ने मुजफ्फरनगर की बुढ़ाना मोड़ रोड (पीन्ना) पर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के मार्गदर्शन और ऊर्जा मंत्री श्री ए. के. शर्मा जी की स्वीकृति से लगभग 5 करोड़ की लागत से बनने वाले 20 मेगावोल्ट क्षमता वाले अत्याधुनिक विद्युत उपकेंद्र का विधिवत शिलान्यास किया। मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि यह उपकेंद्र केवल एक तकनीकी ढांचा नहीं, बल्कि विकास, विश्वास और भाजपा सरकार की जनकल्याण के प्रति संकल्पबद्ध सोच का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि यह नया उपकेंद्र क्षेत्रवासियों को 24 घंटे निर्बाध और स्थायी बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करेगा, जिससे न सिर्फ घरेलू जीवन सरल होगा, बल्कि क्षेत्र की व्यापारिक गतिविधियों और स्थानीय उद्योगों को भी ऊर्जा सुलभ होगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि बुढ़ाना मोड़ पर स्थापित हो रहा यह नया उपकेंद्र अब शामली रोड स्थित पुराने उपकेंद्र का स्थान लेगा। इस बदलाव से खांजापुर, गौशाला, रामलीला टिल्ला, लद्दावला, प्रेमपुरी, कृष्णापुरी, खालापार, नुमाइश कैम्प, लक्ष्मण विहार सहित आसपास के सभी मोहल्लों को लाभ मिलेगा। इन क्षेत्रों में वर्षों से चली आ रही ट्रिपिंग, वोल्टेज की समस्या और बिजली कटौती जैसी समस्याओं से अब स्थायी राहत मिलेगी। कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह के उत्साह और चेहरे की मुस्कान इस बात का प्रमाण थी कि यह परियोजना जनता की लंबे समय से प्रतीक्षित आवश्यकता थी। मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि भाजपा सरकार विकास के प्रत्येक आयाम को धरातल पर उतारने के लिए प्रतिबद्ध है और यह उपकेंद्र उसी संकल्प की एक कड़ी है। इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष दीपक मित्तल, मण्डल महामंत्री राधे वर्मा, उपाध्यक्ष शलभ गर्ग, सभासद राजीव शर्मा, मनोज वर्मा, मोहित मलिक, प्रशांत चौधरी, भाजपा नेता मनु प्रिय मजदूर, पूर्व मण्डल अध्यक्ष हरेंद्र पाल, जिलाध्यक्ष अनुसूचित अजय सागर, महामंत्री अमित सुध, सामाजिक कार्यकर्ता, भाजपा के समर्पित नेता व कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे, जिन्होंने मंत्री कपिल देव अग्रवाल का आभार व्यक्त करते हुए इस ऐतिहासिक पहल को मुजफ्फरनगर की बिजली व्यवस्था के लिए मील का पत्थर बताया।
अखिल भारतीय स्वर्णकार एवं ज्वेलर्स एसोसिएशन की बैठक का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। अखिल भारतीय स्वर्णकार एवं ज्वेलर्स एसोसिएशन जनपद मुजफ्फरनगर शाखा की एक विशाल सभा ग्रीन एप्पल होटल मुजफ्फरनगर में आयोजित की गई सभा की अध्यक्षता संगठन के मुजफ्फरनगर जनपद के अध्यक्ष नरेश वर्मा ने की एवं संचालन इंजीव उमेश चंद वर्मा द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि श्री मुकुल वर्मा एवं अमरीश वर्मा द्वारा दीप प्रज्वलित करके सभा का शुभारंभ किया गया। सभा को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य विनोद वर्मा ने स्वर्णकार समाज के बच्चों को उच्च शिक्षित बनाने पर बल दिया उन्होंने बताया कि शिक्षित हुए बिना किसी भी समाज का विकास संभव ही नहीं है स श्री विकास वर्मा मजिस्ट्रेट महोदय ने बताया कि हमें समाज के सभी भाइयों से मिलकर आपस में भाईचारा बढ़ाना चाहिए एवं समाज की कुरीतियां को समाप्त करना चाहिए स स्वर्णकार समाज के अध्यक्ष एवं व्यापारी नेता श्री पवन वर्मा ने बताया कि हमें व्यापार करते समय बहुत सावधानी बरतनी की जरूरत है किसी भी संदिग्ध प्रवृत्ति के आदमी से कोई व्यापार ना किया जाए, भगत सिंह रोड पर स्थित धर्मशाला पुनः निर्माण एवं जीर्णोद्धार के लिए उनके द्वारा किए गए प्रयास पर विस्तृत जानकारी दी गई स हरियाणा प्रदेश की जगाधरी शाखा से आई हुई बालिकाओं कुमारी अनु एवं तृष्णा वर्मा ने बालिकाओं को शिक्षित बनाने के लिए अपने विचार रखें। प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती जया वर्मा ने महिलाओं से आवाहन किया कि वह समाज के कार्यक्रमों में बढ़ चढ़कर भागीदारी करें। महिलाओं की तरक्की के बिना किसी भी समाज का विकास अधूरा ही रहता है। राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकुल वर्मा ने बताया की उत्तर प्रदेश के 75 जिलों में एवं पूरे देश में 105 जिलों में संगठन की कार्यकारिणी घोषित की जा चुकी है सभी जनपदों में बहुत अच्छे तरीके से संगठन के माध्यम से समाज को आगे बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस के अनावश्यक उत्पीड़न से बचने के लिए उन्होंने सभी को नियमों के हिसाब से व्यापार करने , व्यापारियों में जागरूकता बढ़ाने की सलाह दी एवं आश्वासन दिया कि मैं समाज के प्रत्येक सदस्य के लिए किसी भी समय उपलब्ध रहूंगा। निकट भविष्य में स्वर्णकार समाज का राष्ट्रीय सम्मेलन दिल्ली में किए जाने की भी घोषणा की स जिला अध्यक्ष श्री नरेश कुमार वर्मा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को उपहार स्वरूप प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया , सभी आगंतुक नेताओं का एवं सभा में भागीदारी करने वाले समाज के सम्मानित सदस्यों का आभार व्यक्त किय सभा में श्रीमती रेखा वर्मा,सुभाष चंद्र वर्मा ,राधेश्याम वर्मा, शिवम वर्मा, शिवकुमार वर्मा, महेश चंद्र वर्मा ,सुशील कुमार, रविंद्र वर्मा, मांगेराम ,आकाश वर्मा, राजवीर वर्मा (जगाधरी हरियाणा) , पीयूष वर्मा, सुंदरलाल वर्मा, मदन पाल वर्मा, सुनील कुमार पत्रकार आदि उपस्थित रहैं।
इस बार पटेलनगर में रामलीला में स्वर्ण जयंती महोत्सव की भव्य तैयारी
रामलीला मंचन के लिए कलाकार प्रतिदिन कर रहे रिहर्सल, पांच सितम्बर को निकलेगी ध्वज यात्रा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। पटेलनगर नई मंडी की प्रतिष्ठित संस्था श्री आदर्श रामलीला भवन सेवा समिति इस वर्ष अपने स्वर्ण जयंती महोत्सव की भव्य तैयारियों में जुटी है। पचास वर्षों की गौरवपूर्ण सांस्कृतिक यात्रा को स्मरणीय बनाने के उद्देश्य से समिति द्वारा भव्य आयोजन की रूपरेखा तैयार की जा रही है। इसी क्रम में रामलीला मंचन की तैयारी में जुटे कलाकार पूरी निष्ठा और उत्साह के साथ रिहर्सल में भाग ले रहे हैं, जिससे दर्शकों को इस वर्ष एक भावपूर्ण और प्रभावशाली प्रस्तुति देखने को मिले। जिसमें भाव-भंगिमा, संवाद अदायगी और पारंपरिक प्रस्तुति पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
श्री आदर्श रामलीला भवन सेवा समिति पटेलनगर नई मंडी इस वर्ष अपना 50वां स्वर्ण जयंती उत्सव मनाने की तैयारियों में जुटी है। इस साल आयोजित होने वाले स्वर्ण जयंती रामलीला मंचन महोत्सव के लिए कलाकारों के द्वारा रामलीला भवन में निरंतर रिहर्सल कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए रामलीला मंचन किया जा रहा है। रविवार को रामलीला भवन में कलाकारों ने मंचीय प्रस्तुति का अभ्यास किया, जिसमें उनके द्वारा निर्देशकों के मार्गदर्शन में रावण जन्म एवं सीता हरण लीला मंचन के लिए सुन्दर कला प्रतिभा का प्रदर्शन किया। रिहर्सल कार्यक्रम का संचालन रामलीला कमेटी के मुख्य प्रबंधक अनिल ऐरन द्वारा किया गया। निर्देशक मंडल में नारायण ऐरन, गोविन्द शर्मा, जितेन्द्र नामदेव ने कलाकारों को कला के विषय में जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि रामलीला पटेलनगर का मंचन स्थानीय कलाकारों के द्वारा ही किया जाता रहा है। इसके लिए 100 से ज्यादा कलाकार विभिन्न रूप से रामलीला भवन से जुड़े हुए हैं। सावन माह की शुरूआत से ही कलाकारों के द्वारा रामलीला मंचन के लिए रिहर्सल प्रारम्भ कर दी जाती है, जो निरंतर जारी है। इस साल हम 50वां रामलीला मंचन महोत्सव मनाने की तैयारी कर रहे हैं। इसके लिए पांच सितम्बर को हनुमान जी रामलीला का ध्वज लेकर भक्तों के बीच जायेंगे और 20 सितम्बर से रामलीला मंचन का प्रारम्भ होगा। रिहर्सल कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्री आदर्श रामलीला भवन सेवा समिति के अध्यक्ष गोपाल चोधरी, मंत्री सुरेन्द्र मंगल, उपाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता के साथ ही वरिष्ठ कलाकार प्रदीप, बोबी, अंशुल गुप्ता, पंकज शर्मा, यश गर्ग, राकेश मित्तल, तनिष्क भारद्वाज, आकाश गोयल, लक्ष्य बंसल, शिवांश ठाकुर, राकेश वशिष्ठ, यश चौधरी दीपक मित्तल, प्रियांशु धीरयान, उदय कौशिक, कृष्णा नामदेव, आर्यन गुप्ता, चिराग चौधरी आदि उपस्थित रहे।
एसपी सिटी ने ली बैठक
खतौली। पुलिस अधीक्षक नगर, मुजफ्फरनगर द्वारा थाना खतौली पर नियुक्त विवेचकों का अर्दली रूम किया गया, विवेचकों को समयबद्ध, निष्पक्ष व गुणवत्ता पूर्वक विवेचनाओं का निस्तारण करने, शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था तथा अपराधियों पर प्रभावी नियन्त्रण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। देर रात्रि पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत द्वारा थाना खतौली पर नियुक्त विवेचकों का अर्दली रूम किया गया। अर्दली रूम के दौरान द्वारा थानों पर लम्बित विवेचनाओं, महिला सम्बन्धी अपराध, प्रार्थना पत्रों, वांछित/वारण्टी अभियुक्तगण की गिरफ्तारी के विषय में जानकारी करते हुए सभी विवेचकों को लम्बित विवेचनाओं के निष्पक्ष निस्तारण एवं अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही सभी अधिकारी/कर्मचारीगण को थानाक्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों, अवैध शराब, जुआ व सट्टा की पूर्णतः रोकथाम करने, शातिर अपराधियों/ हिस्ट्रीशीटरों के सत्यापन करने तथा आम जनता से शालीनतापूर्ण व्यवहार करने, महिला सम्बन्धी अपराधों की जाँचकर प्राथमिकता के आधार पर कार्यवाही करने व थाना क्षेत्र में नियमित रूप से पैट्रोलिंग करने हेतु निर्देशित किया गया। तदोपरान्त महोदय द्वारा गैंगस्टर अधिनियम के अन्तर्गत पंजीकृत अभियोगों में धारा 14(1) गैंगस्टर एक्ट के अन्तर्गत कार्यवाही कर अपराधियों की संपत्ति के जब्तीकरण की कार्यवाही करने, हिस्ट्रीशीटर्स की समय-समय पर चेकिंग करने एवं फ्लाई सीट में चेकिंग की प्रविष्टियां पूर्ण कराने हेतु निर्देशित किया गया।
हरियाली तीज पर्व मनाया
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। भारतीय योग संस्थान के तत्वाधान में एस डी मार्केट योग क्लास का हरियाली तीज त्योहार एसडी गर्ल्स इंटर कॉलेज में बड़े उमंग वह उल्लास के साथ मनाया गया क्योंकि एस डी मार्केट में राम कथा की तैयारी चल रही है श्रीमती शतरूपा त्यागी श्रीमती शशि देवी जैन श्रीमती विनीता मित्तल सुमन मित्तल रेखा शर्मा प्रमिला राय सुधा गर्ग राजेश देवी पाल रेनू गुप्ता अलका सैनी साधना गुप्ता कुमारी निशु गाबा कुमारी भल्ला श्रीमती मिथिलेश सिंह चौधरी आदि महिलाओं ने हरियाली तीज के बहुत सुंदर भजन अपने मुख से गाकर श्रोताओं को ताली बजाने पर मजबूर कर दिया सभी महिलाएं गीतों के साथ नृत्य भी किया नृत्य कर हरियाली तीज के कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए प्रत्येक वर्ष योग क्लास में हरियाली तीज का कार्यक्रम मनाया जाता है सावन का महीना हरियाली लेकर आता है चारों ओर ईश्वर की कृपा से हरियाली ही हरियाली नजर आती है ईश्वर चाहता है कि मनुष्य का जीवन भी हरा भरा ही रहे कार्यक्रम को सफल बनाने में केंद्र प्रमुख विनय कुमार वर्मा जिला मंत्री प्रेम सिंह राणा जिला संयोजक श्री आरके गर्ग साहब पूर्व प्रशासनिक अधिकारी श्री राकेश शर्मा धर्मवीर पाल शशि राज गुप्ता इंद्रपाल सिंह मलिक एडवोकेट नरेंद्र सिंह एडवोकेट डॉक्टर जय शर्मा सुरेंद्र पाल अ गम प्रकाश बीके ग्रोवर नवीन मित्तल आदि योग साधकों का बहुत योगदान रहा।
संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान चलाया
बुढ़ाना। कंपोजिट स्कूल डूंगर बुढ़ाना मुजफ्फरनगर में स्कूल प्रभारी प्रधानाध्यापक चौ० जमील अहमद के नेतृत्व में ’संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान (01-07-2025 से 30-07-2025) के अंतर्गत कक्षा 6 के बच्चों के साथ जागरूकता कार्यक्रम किया गया। शासनादेश अनुसार खंड शिक्षा अधिकारी श्रीमती किरण यादव के अनुपालन में कंपोजिट स्कूल डूंगर बुढ़ाना मुजफ्फरनगर में स्कूल प्रभारी प्रधानाध्यापक चौ० जमील अहमद के नेतृत्व में संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान (01-07-2025 से 30-07-2025) के अंतर्गत कक्षा 6 के बच्चों के साथ जागरूकता कार्यक्रम किया गया जिसमें बच्चों द्वारा पोस्टर तथा निबंध प्रतियोगिता की गई है इसके बाद श्रीमती बिंदिया गुप्ता स०अ० ने संचारी रोग के लक्षण तथा उपाय के बारे में बताया तथा संगीत के माध्यम से भी संचारी रोग नियंत्रण के लिए जागरूक किया गया और कक्षा 6 के बच्चों के द्वारा निबंध के माध्यम से सभी बच्चों को जागरूक के किया गया है। अंत में स्कूल के प्रभारी प्रधानाध्यापक चौधरी जमील अहमद ने बताया कि स्कूल में संचारी रोग कार्यक्रम बनाने का मुख्य उद्देश्य छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों को संचारी रोगों के बारे में शिक्षित करना, उन्हें रोकने और नियमित करने के उपाय सीखना तथा एक स्वस्थ स्कूल वातावरण बनाना है। इसका मतलब है कि जागरूकता बढ़ाना छात्रों और कर्मचारियों को विभिन्न संचारी रोगों, उनके लक्षण ऑन और फैलने के तरीकों के बारे में जानकारी देना जिससे कि छात्रों , शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए एक सुरक्षित और स्वस्थ स्कूल वातावरण बनाना जहां में संचारी रोगों से सुरक्षित रह सके। और अपने स्कूल, घर आसपास पड़ोस की सफाई पर विशेष ध्यान देने को कहा।
जज्बा दौड़-11 के रामायण के राम होंगे आकर्षण
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।जज्बा दौड़-11 की आयोजक टीम सत्यप्रकाश रेशू के नेतृत्व में रामायण के राम अरुण गोविल से मिली। जज्बा दौड़-11 को सफल बनाने के लिए मेरठ के सांसद रामायण के राम अरुण गोविल पूरे मुजफ्फरनगर के जज्बा दौड़-11 में आकर्षण का केन्द्र होंगे। जज्बा टीम संयोजक अमित पटपटिया , गुलशन अरोरा, डॉ अनुज पटपटिया, शिवम नारंग खालसा, शिवम शर्मा, नवनीत मिश्रा, निखिल बालियान सत्यप्रकाश के साथ रामायण के राम को राम नाम का पटका पहनाकर सम्मानित किया। साथ ही मुजफ्फरनगर के गुड से बना हुआ घेवर भेंट किया। रामायण के राम ने जज्बा दौड़ के बारे में जज्बा टीम से पूरी जानकारी ली। साथ ही स्वयं को जज्बा दौड़ का धावक बताते हुए आवेदन फॉर्म लेकर जज्बा टीम के साथ खुशी खुशी फोटो खिंचवाने को प्रेरित हो गए। रामायण के शूटिंग काल की दौड़ से संबंधित कई बातें सुनाकर जज्बा टीम में नया जज्बा भर दिया। जज्बा टीम ने रामायण के राम अरुण गोविल की पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ संजीव बालियान से जज्बा दौड़ के संबंध में वार्ता कराई। जज्बा दौड़ को सफल बनाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री अनिल कुमार, राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल, सांसद चंदन चौहान, विधायक मिथलेश पाल, पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप आदि ने युवा में स्वतंत्रता की यादगार ताजा करने के लिए अपना भरपूर समर्थन देना शुरू कर दिया है। जिससे इस बार की जज्बा दौड़-11 को विश्वस्तरीय बनाया जा सके।
कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह हुआ आयोजित
मुजफ्फरनगर। समाजिक कुरीतियो एंव भष्टाचार के विरुद्ध तथा नशाबंदी के लिए समाज को जागरूक करने की दृष्टि से बनाये गये संगठन वीरेन्द्र वर्मा विचार मंच टृस्ट की नवगठित दो वर्षीय कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह चौ. चरण सिंह भवन वर्मापार्क मे आयोजित किया गया जिसमे आगामी 18 सितंबर को प्रतिभा सम्मान समारोह की तैयारीयो के विषय सहित मृत्युभोज पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने तथा युवा पीडी को संस्कार वान बनाने किसी भी प्रकार के नशे आदि से दूर रहने तथा वर्तमान मे तलाक की बढती घटना ओ पर चिंता व्यक्त की गयी सभा मे चौ.देवी सिंह वर्मा पंडित उमादत शर्मा यशपाल सिंह विश्वबंधु संजीव मलिक जगदीश अरोरा.डाक्टर धर्मेंद्र सिंह ओमकार अहलावत गजेंद्र पाल सभासद विजय कुश सतेन्द पचौंडा शिरोमणी जय कुमार शर्मा सुदेश मलिक विनोद सिंह जितेंद्र सिंह रजतकुमार वर्मा विपिन चौधरी आदि कार्य कारिणी के सभी पदाधिकारी उपस्थित हुए
गुर्जर सम्राट मिहिर भोज ट्रस्ट ने हरियाली तीज महोत्सव मनाया
मुजफ्फरनगर। गुर्जर सम्राट मिहिर भोज ट्रस्ट की ओर से हरियाली तीज के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ प्रसिद्ध समाजसेवी और सांसद चंदन चौहान की पत्नी यशिका चौहान ने किया उपस्थित महिलाओं ने मंगल गीत गाए और मिलकर झूले का आनंद लिया ट्रस्ट की ओर से सभी महिलाओं के लिए जलपान जी व्यवस्था की गई कार्यक्रम में श्रीमती अंजू तोमर ,श्रीमती प्रियंका तोमर ,निवेदिता ,बबीता ,ललिता ,सांसद पत्नी यशिका चौहान ,शीतल चौहान पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रामनगर ,अनुराधा ,सरोज ,अंजलि चौधरी उपस्थित रही
सुरेंद्रनगर में महिलाओं ने हरियाली तीज महोत्सव मनाया
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।हरियाली तीज पर सुरेंद्रनगर कॉलोनी में महिलाओं ने हरियाली तीज का त्यौहार बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया महिलाओं में श्रीमती डॉली बंसल, शालिनी अग्रवाल, मिनी गोयल, मधु त्रिपाठी, रीना गोयल, रजनी पालीवाल, श्रद्धा अग्रवाल, शिखा जैन, नीता शर्मा, दीपशिखा मित्तल, कविता गोयल, राज पुंडीर, रेखा शर्मा, संतोष गर्ग, सत्या अहलावत आदि महिलाओं ने हरियाली तीज त्यौहार में एक दूसरे को बधाइयां दी एवं त्यौहार का लिया।
महिला जाट क्लब मुजफ्फरनगर ने हरियाली तीज मनाया
मुजफ्फरनगर। महिला जाट क्लब मुजफ्फरनगर की और से होटल स्वर्ण इन में हरियाली तीज का आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने पारंपरिक तरीके से झुला झुलाकर आनंद लिया। कार्यक्रम की संयोजक अंशु बालियान एवं सपना चौधरी द्वारा सभी का धन्यवाद करते हुए सभी महिलाओं को हरियाली तीज पर उपहार का वितरण किया गया।कार्यक्रम में सोनिया जी को मिस ग्रीन का खिताब दिया गया।
हरियाली तीज महोत्सव मनाया
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।हरियाली तीज के अवसर पर द्वारिका वेलफेयर सोसायटी द्वारा जानसठ रोड स्थित द्वारिका सिटी इंटीग्रेटेड टाउनशिप में तीज महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया इसमें कॉलोनी के सभी सम्मानित महिला व पुरुषों द्वारा भाग लिया गया। कार्यक्रम में महिलाओं द्वारा शानदार नृत्य प्रस्तुति दी गई व प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता रखी गई जिसमें महिलाओं व बच्चों को आकर्षक उपहार भी प्रदान किए गए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सोसाइटी के अध्यक्षअमित वत्स, सचिवमनोज कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष ऋषभ जैन सत्यपाल सिंह, प्रकाश चौधरी,मयंक जैन,मनोज सिंघल,डॉ सचिन जैन अमित पंवार,ओपी शर्मा, राकेश मित्तल, डॉ पारुल जैन, श्रीमती रेनू सिंह, श्रीमती अलका मलिक, श्रीमती नेहा, श्रीमती अर्चना, श्रीमती अंबिका शर्मा आदि का विशेष रहा।
29 को होगा भजन भाव व गीता पाठ
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। कृष्णा पुरी मुजफ्फर नगर में श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार,मुजफ्फरनगर द्वारा निः शुल्क साप्ताहिक गीता पाठ , हनुमान चालीसा का पाठ एवं भजन भाव का आयोजन होगा। महामण्डलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज द्वारा संचालित श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार मुजफ्फरनगर के महामंत्री अतुल कुमार गर्ग ने बताया कि विगत तीन दशक वर्षों से निःशुल्क साप्ताहिक गीता पाठ एवं भजन भाव कि श्रृंखला में गीता पाठ, हनुमान चालीसा पाठ और भजन भाव का भव्य आयोजन 29- जुलाई-2025 दिन मंगलवार को सांय 6ः30 से 7ः30 बजे तक श्री सुन्दर लाल वर्मा जी श्री मति बबीता वर्मा जी के सौजन्य से 59 – कृष्णा पुरी, ईदगाह रोड ,जैन पैठे वाली गली में जैन स्वीट के बराबर गली में मुजफ्फर नगर में आयोजित किया जायेगा।सभी धर्म प्रेमियो से अनुरोध है कि गीता पाठ का श्रवणध् पाठन कर धर्म लाभ उठाए ,आप सादर आमंत्रित है।आपसे अनुरोध है कि अधिक से अधिक संख्या मे सम्मिलित होकर धर्म लाभ उठाए एवं गीतामनीषी स्वामी ज्ञानानन्द जी महाराज के जीओ गीता (ळप्म्व् ळपजं) के माध्यम से गीता का संदेश विश्व के कोने- कोने तक पहुंचाने का जो वैश्विक सफल प्रयास किया है किया जा रहा है , उसमे सहयोग के लिए जीओ गीता के साथ जुडे।
साईकिल चोरी
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। थाना सिविल लाइन के स्टेडियम चौकी के पास भट्टे स्वामी परविंदर तोमर के निवास के पास ग्रीन फील्ड मॉडर्न स्कूल के पिछले दरवाजे के सामने एक मकान में रहने वाले और नेपाल से आकर मजदूरी कर पेट पालने वाले नेपाली रामु उर्फ राजू की साइकिल को दिनदहाड़े दुस्साहसिक तरीके से चोरी कर ली। यह सारी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। एक पैदल घूमते व्यक्ति ने स्टेडियम की तरफ से आकर न केवल घर के अंदर घुसकर चोरी की बल्कि बेफिक्र होकर साइकिल उठाकर चलता बना। स्टेडियम की तरफ से इस क्षेत्र में आकर इस तरह चोरी करना अपने आप में प्रश्न बना हुआ है।
डिंपल यादव पर मौलाना की आपत्तिजनक टिप्पणी पर कार्रवाई की मांग
मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी की लोकसभा सांसद डिंपल यादव के खिलाफ एक टीवी चैनल की बहस में की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के चलते मामले को गंभीरता से लेते हुए सपा के जिला उपाध्यक्ष शमशेर मलिक ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र सौंपकर दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।जानकारी के अनुसार, टीवी डिबेट में शामिल तथाकथित एक मौलाना ने डिंपल यादव के खिलाफ अभद्र और अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया था। इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता और आम लोग काफी आहत और गुस्से में हैं। सपा नेता शमशेर मलिक ने एसएसपी से आग्रह किया है कि उक्त के खिलाफ ामला दर्ज कर उचित कार्रवाई की जाए। शमशेर मलिक ने कहा, “मौलाना ने टीवी डिबेट के दौरान सपा सांसद डिंपल यादव के बारे में अपमानजनक टिप्पणी की है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।


