New Delhi: पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस के दाम आसमान पर, सब्सिडी बहाल करने पर विचार
New Delhi: देशभर में पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस के दाम आसमान पर है, जिससे घर का बजट बिगड़ गया है। पेट्रोलियम कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडर के दाम चढ़ते ही जा रही हैं।ऐसे में अगर आप गैस सिलेंडर के खरीदार हैं तो फिर आपकी मौज है।
सिलेंडर सस्ता होने के बाद भी 900 रुपये या उससे ज्यादा में ही मिल रहे हैं। कोरोना महामारी आयी, तो सरकार ने सब्सिडी के पैसे देने भी बंद कर दिये। इसने मुश्किलें और बढ़ा दीं. सब्सिडी देनी शुरू भी की, तो इतनी मामूली रकम बैंक अकाउंट में आती है, मानो ऊंट के मुंह में जीरा।
बहरहाल, अब आपको जल्दी ही एलपीजी सिलेंडर बहुत कम कीमत में मिल सकेगी। इसकी वजह यह है कि सरकार फिर से एलपीजी सिलेंडर पर सब्सिडी बहाल करने पर विचार कर ही है। वित्त मंत्रालय को इस संबंध में एक प्रस्ताव भेजा गया है। इसमें कहा गया है कि झारखंड, मध्यप्रदेश और पूर्वोत्तर के राज्यों में रसोई गैस पर सब्सिडी दी जा रही है।
वित्त मंत्रालय ने अगर प्रस्ताव को मंजूरी दे दी, तो पेट्रोलियम कंपनियों के डीलरों को सरकार 303 रुपये की सब्सिडी देगी और उतनी छूट आपको एलपीजी सिलेंडर की कीमत पर मिल जायेगी। आपको जो गैस सिलेंडर मिलेगा, उसके लिए आपको 900 रुपये नहीं, बल्कि सिर्फ 587 रुपये चुकाने होंगे।
गैस कनेक्शन को मोबाइल से कैसे लिंक करें?
अपने गैस कनेक्शन को मोबाइल से लिंक करने के लिए अपनी कंपनी मसलन हिंदुस्तान पेट्रोलियम, इंडियन ऑयल या भारत पेट्रोलियम की वेबसाइट पर जाएं।
– यहां आपको गैस कनेक्शन को मोबाइल से लिंक करने का ऑप्शन दिखाई देगा। उस पर क्लिक करें।
– अब आप अपनी 17 अंकों की एलपीजी आईडी दर्ज करें।
– इसे वेरिफाई करके सबमिट कर दें।
– अब बुकिंग की तारीख सहित अन्य सभी जानकारी भरें।
– इसके बाद आप सब्सिडी जुड़ी सभी जानकारी यहां प्राप्त कर सकते हैं।
– आप कस्टमर केयर संख्या 1800-233-3555 पर फोन करके भी गैस सिलेंडर पर सब्सिडी से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
