Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरेंसंपादकीय विशेष

आधार में अटकी 58 हजार किसानों की निधि

मुजफ्फरनगर। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में 58 हजार किसानों की निधि आधार के कारण फंसी हुई है। साथ ही 45 हजार किसान ऐसे हैं जिनके बैंक खाते या आईएफएस कोड गलत हैं। जब तक इन्हें ठीक नहीं कर लिया जाता, किसानों को योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत जनपद में दो लाख 54 हजार 284 किसान पंजीकृत हैं लेकिन बड़ी तादाद में किसानों को योजना का लाभ नहीं मिला है।

योजना का लाभ पाने के लिए किसानों को आधार कार्ड की फीडिंग कराना अनिवार्य है लेकिन 58 हजार किसानों के आधार नंबर विभाग तक नहीं पहुंचे हैं। इसलिए इन किसानों को सम्मान निधि का लाभ नहीं मिल रहा। इसके साथ ही 45 हजार किसानों को अपने खाते या आईएफएस कोड सही कराने होंगे।

तभी उनके खातों में धनराशि जा पाएगी। किसान स्वयं अपडेट कर सकते हैं आधार-उप निदेशक कृषि जसवीर तेवतिया ने बताया कि किसान स्वयं ही अपने आधार नंबर को पीएम किसान पोर्टल पर अपडेट कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि भारत सरकार की कृषि मंत्रालय की वेबसाइट पर फार्मर कॉर्नर पर क्लिक कर किसान अपने आधार को अपडेट कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि खाता संख्या एवं आईएफएस कोड सही करने का काम चल रहा है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21193 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eight − two =