Muzaffarnagar News: सिविल बार एसोसिएशन ने किया प्रदर्शन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश व हाई कोर्ट बेंच स्थापना केन्द्रीय संघर्ष समिति पश्चिमी उत्तर प्रदेश द्वारा पारित प्रस्ताव के अनुपालन में सिविल बार एसोसिएशन मुजफ्फरनगर के महासचिव ब्रिजेन्द्र सिंह मलिक के नेतृत्व में जनपद हापुड में पुलिस प्रशासन द्वारा अधिवक्तागण पर बर्बरता पूर्वक लाठी चार्ज करने व प्रशासन द्वारा घटना के सम्बन्ध में दोषी अधिकारियों व कर्मचारियों पर अभी तक कोई प्रभावी कार्यवाही न किये जाने के परिपेक्ष्य में भारी संख्या में अधिवक्तागण द्वारा सिविल बार एसोसिएशन के चौराहे पर मानव श्रृंखला बनाकर विरोध प्रदर्शन किया।
जिसके पश्चात् एकत्रित समस्त अधिवक्तागणों सहित महिला अधिवक्तागण द्वारा जिलाधिकारी महोदय मुजफ्फरनगर के माध्यम से मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ को एक ज्ञापन प्रेषित किया गया। जिसमें प्रदेश सरकार से पुलिस अधीक्षक हापुड़ का अविलम्ब स्थानान्तरण व प्रदेश भर में अधिवक्ताओं के विरूद्ध पुलिस ने मनगढन्त झूठी कहानी बनाकर जो मुकदमें दर्ज किये हैं
उन्हे वापस (स्पंज ) किया जाने व एडवोकेट्स प्रोटेक्शन एक्ट पारित कर तुरन्त प्रदेश में लागू किया जाने तथा हापुड़ के घायल अधिवक्ताओं को अविलम्ब मुआवजा दिलाया जाने की मांग की।
इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता श्री अवध बिहारी लाल गुप्ता, जितेन्द्र पाल सिंह, डा० मीरा सक्सेना, योगेन्द्र मित्तल, श्यामवीर सिंह, अमित गुप्ता, अशोक कुशवाह, प्रवीण खोखर, सतेन्द्र कुमार, राजसिंह रावत, रामवीर सिंह, सुधीर गुप्ता, नीरज ऐरन, राकेश पाल, सौरभ पंवार, अभिषेक पाल, अन्नु कुच्छल, अभिनव अग्रवाल, निपुण जैन, नरेन्द्र प्रताप, सोहनलाल, सतेन्द्र सैनी, आसमा परवीन, रंजना देवी, मीना पुण्डीर, नगमा, मौ० अनीस, विकास कश्यप, राजगुरू दत्त, अंकित, हिमांशु कुमार, दीपक गोयल, ध्रुव मित्तल, लवकुश कुमार, नरेन्द्र सिंह, सुधांशु सिंह, सोनू कुमार, आनन्द कुमार, अर्जुन सिंह, कुलभूषण त्यागी आदि अधिवक्तागण उपस्थित रहे।

