Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: मंडी पुलिस ने घटना का किया खुलासा, 2 एलईडी व चोरी की गई नगदी 04 लाख 500 रूपये बरामद

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar  News) नई मन्डी कोतवाली पुलिस ने विगत 12/13 अगस्त की रात्रि को जानसठ रोड सहावली मोड पर सरिया सीमेन्ट की दुकान से 02 एलईडी व नगदी चोरी की घटना का खुलासा करते हुए एक बाल अपचारी सहित दो आरोपियों को चोरी की गई 02 एलईडी व चोरी की गई नगदी 04 लाख 500 रूपये बरामद किए हैं।

पुलिस पकडे गए आरोपियां से पूछताछ मे जुट गई है।पुलिस लाईन के सभागार मे आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान एसएसपी विनित जायसवाल ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि विगत 12/13 अगस्त 2022 की देर रात कुछ अज्ञात चोरों ने थाना नई मन्डी के जानसठ रोड सहावली मोड पर सरिया सीमेन्ट की दुकान से 02 एलईडी व नगदी चोरी कर ली थी।

जिसके सम्बन्ध मे थाना नई मन्डी पर मुकदमा पंजीकृत किया गया था। एसएसपी विनित जायसवाल ने बताया कि एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय के निर्देशन में व सीओ नई मन्डी हिमांशु गौरव के नेतृत्व मे अभियोग के शीघ्र अनावरण हेतु ठीमो का गठन किया गया था।

जिसके चलते नई मन्डी पुलिस ने रेलवे रोड माल गोदाम के पास से 01 अभियुक्त व 01 बाल अपचारी को गिरफ्तार कर घटना का सफल अनावरण किया है। एसएसपी विनित जायसवाल ने बताया कि पुलिस द्वारा की गई पूछताछ मे पकडे गए आरोपी ने अपना नाम कुलदीप पुत्र रामकिशोर निवासी मुरलीपुर गुलाब रोहटा रोड थाना कंकरखेडा,मेरठ बताया। आरोपी कुलदीप के खिलाफ शहर कोतवाली व नई मन्डी थाने पर विभिन्न धाराओं मे 04 मुकदमे दर्ज हैं।

 बाल अपचारी के खिलाफ भी जीआरपी मुरादाबाद व थाना नई मन्डी पर 03 मुकदमे दर्ज हैं। आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली टीम मे सब इंस्पैक्टर ज्ञानेन्द्र सिंह नागर,सब इंस्पैक्टर रामवीर सिंह, है.का.सुशील कुमार, का.मुनेन्द्र कुमार, का.इरफान, का.राजीव कुमार, का.लोकेन्द्र, का.रविश मौजूद रहे।

एसएसपी ने बताया कि आरोपियों से की गई पूछताछ मे उन्होने बताया कि वे दोनो अपने साथी मोनू पुत्र प्यारे हाल पता साई धाम मन्दिर थाना सिविल लाईन के साथ मिलकर 12/13 की रात्रि को जानसठ रोड सहावली के नाले वाले रोड के किनारे सरिये सीमेन्ट की दुकान में घुसकर आफिस मे रखी मेज की रेक से लगभग साढे चार लाख रूपये व 2 एलईडी चोरी कर लाए थे।

प्रेसवार्ता के दौरान एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय, सीओ नई मन्डी हिमांशु गौरव, इंस्पैक्टर नई मन्डी सुशील कुमार सैनी आदि मौजूद रहे।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21133 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

six − 2 =