संपादकीय विशेष

Muzaffarnagar- बाजार में होली के रंग: बढ़ी होली की खरीदारी को चहल-पहल

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) बाजार में होली के रंग बिखरने लगे हैं। खरीदारी को लेकर बाजारों में चहल-पहल बढ़ गई है। दुकानों पर एक से बढ़कर एक नए-नए उत्पाद उपलब्ध है। बाजार में आई गुलाल गन से इस बार जमकर रंगों की बौछार होगी। लोगों को गुलाल गन खूब पसंद आ रही है। वहीं, बच्चों के लिए सुंदर-सुंदर पिचकारियों की डिमांड भी कुछ कम नहीं है।

होली को लेकर बाजारों में रंगों और पिचकारियों से दुकानें सज गई है। कार्टून पात्रों और पीएम मोदी के मास्क भी दुकानों पर सजे है। दुकानों पर रंगों और गुलाल के साथ-साथ गिफ्ट पैक भी जमकर बिक रहे हैं। लोगों की गिफ्ट पैक को लेकर मांग बढ़ रही है। इस बार बच्चों के लिए अलग-अलग तरह की पिचकारियां दुकानों पर सजी हुई है। पांच रुपये से लेकर दो हजार रुपये तक का आइटम उपलब्ध है।

नए-नए डिजाइन के आइटम लोगों के आकर्षण का केंद्र बने हुए है। इस बार पटाखे वाले आइटम भी खूब बिक रहे है। शहर के भगत सिंह रोड, शिव चौक, हनुमान चौक, गुदड़ी बाजार, टाउनहॉल रोड और नई मंडी समेत कई जगहों पर होली के सामान की दुकानें सजी है।

लोगों को लुभा रहे यह आइटम

गुलाल गन, लड्डू गोपाल की पिचकारी, गुलाल गिफ्ट पैक, म्यूजिकल पिचकारी, गुलाल सिलेंडर, होली मास्क, मिक्की माउस वाटर टैंक, मुर्गा, वेलवेट, पीहू और शिवा के आइटम की डिमांड बहुत ज्यादा है।

गुलाल और रंगों के दाम बढ़े

दुकान मालिक मोहित का कहना है कि इस बार गुलाल और रंगों के दाम बढ़े है। पिछले सालों के मुताबिक इस बार पांच से सात प्रतिशत दामों में बढ़ोतरी हुई है। हालांकि पिचकारी और अन्य सामानों पर दामों में कोई खास फर्क नहीं आया है।

खूब भा रहा बुढ़ाना का पवित्र संस्कार गुलाल

बुढ़ाना। कसबे में रंग बनाने वाले नूतन गोयल और अंशुल गोयल का कहना है कि उनके यहां से उत्तराखंड़, हरियाणा, दिल्ली और पूरे यूपी में सप्लाई है। खुशबू वाले रंग की मांग इस बार खूब बढ़ी है। पवित्र संस्कार गुलाल भी लोगों को भा रहा है।

Dr. S.K. Agarwal

डॉ. एस.के. अग्रवाल न्यूज नेटवर्क के मैनेजिंग एडिटर हैं। वह मीडिया योजना, समाचार प्रचार और समन्वय सहित समग्र प्रबंधन के लिए जिम्मेदार है। उन्हें मीडिया, पत्रकारिता और इवेंट-मीडिया प्रबंधन के क्षेत्र में लगभग 3.5 दशकों से अधिक का व्यापक अनुभव है। वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों, चैनलों और पत्रिकाओं से जुड़े हुए हैं। संपर्क ई.मेल- [email protected]

Dr. S.K. Agarwal has 409 posts and counting. See all posts by Dr. S.K. Agarwal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

18 − 8 =