कृष्ण कन्हैया के जन्म उत्सव महोत्सव की तैयारी जोरों पर, विभिन्न पोशाकों सज गया है बाजार
पुरकाजी। भगवान श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव की तैयारी को लेकर कस्बे का बाजार भगवान श्री कृष्ण के आकर्षक मनोहर सुंदर पोशाक और उनके सिहासन और झूलो से सज कर तैयार हो गया है
अपने अपने घरों में आपने भगवान श्री कृष्ण कन्हैया को सजाने और सवारने के लिए श्री कृष्ण जी के भक्तों की बाजार में भीड़ बढ़ने लगी है जिससे बाजार में चहल पहल होने से दुकानदारों के चेहरे पर खुशी झलक ने लगी है।
देश में कोविड-19 महामारी से लड़ाई की जग में कस्बे में गत 23 मार्च से शुरू हुए लॉकडाउन की मार झेल रहे स्थानीय दुकानदारों के सभी त्योहारों पर कोरोनावायरस कार ग्रहण लग गया है
जिसके चलते रोजी रोटी की जुगत में लगे दुकानदारों के अरमानों पर कोविड-19 पानी फेर गया है क्योंकि होली के प्रमुख त्यौहार के बाद हिंदू मुस्लिम दोनों ही समुदाय के प्रमुख त्योहार भी कोविड-19 की भेंट चढ़ गए हैं
आगामी 10 और 11 अगस्त जन्माष्टमी महोत्सव त्योहार को लेकर दुकानदारों की हाथ लगी हुई है इसकी तैयारी को लेकर मुख्य बाजार और गली मोहल्लों में भगवान श्री कान्हा जी के आकर्षक सुंदर मनोहर रंग बिरंगी राजस्थानी पोशाकों मुकुट सिहासन और मुकुट तथा सुंदर सुंदर मालाएं और बांसुरी तथा पालनो से दुकाने सज कर तैयार हो गई है
जिसे के दीदार के लिए श्री कृष्ण जी के श्रद्धालु भक्त जनों की भीड़ उमड़ने लगी है जिसकी चहल पहल से कस्बे में रौनक के चार पैर लगते देख दुकानदारों के चेहरे पर मुस्कान नजर आने लगी है
क्योंकि भगवान श्री कृष्ण जी के भक्त जन श्रद्धा पूर्वक अपने अपने ठाकुर जी की पोशाक एवं पालने सहित अन्य वस्तुएं खरीदने की पहल प्रारंभ कर दी है हालांकि एक और लॉकडाउन के चलते श्रद्धालुओं के सामने रोजगार का संकट गहरा रहा है
तो दूसरी और महंगाई की मार भी उनकी राहों में कांटे उत्पन्न कर रही है।
