पुलिस ने एटीएम चोर को किया गिरफ्तार,आधा दर्जन एटीएम कार्ड बरामद
चरथावल। कस्बे में स्थित पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम के पास से पुलिस ने मुखबिर की सूचना को एक एटीएम चोर को गिरफ्तार कर लिया पुलिस ने पकड़े गए एटीएम चोर के पास से आधा दर्जन एटीएम कार्ड बरामद किए है
पकड़ा गया एटीएम चोर चरथावल थाने से वांछित चल रहा था।पुलिस ने आरोपी का चालान कर जेल भेज दिया है।
चरथावल थाना प्रभारी सुबेसिंह यादव को सूचना मिली कि कि एक एटीएम चोर कस्बे में जयहिन्द इण्टर कॉलिज के पास स्थित पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम के पास घूम रहा हैं।
सूचना पर कस्बा इन्चार्ज योगेन्द्र चौधरी ने पुलिस टीम के साथ मिलकर एटीएम चोर को गिरफ्तार कर लिया। एटीएम चोर की पहचान टीनू पुत्र चंद्रबोस निवासी ग्राम चांदपुर थाना बड़गांव जिला सहारनपुर रूप में की गई है।
पकड़ा गया एटीएम चोर चरथावल थाने से वांछित भी चल रहा था। पुलिस ने एटीएम चोर के पास से आधा दर्जन एटीएम कार्ड भी बरामद किए हैं।पुलिस ने आरोपी का चालान कर जेल भेज दिया है।

