Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

राशन वितरण प्रणाली में पारदर्शिता लाने के लिए सस्ते गल्ले की दुकान पर लगाए सीसीटीवी कैमरे

चरथावल। चरथावल देहात स्थित मीना राशन की दुकान पर सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में राशन का वितरण कराया जा रहा है राशन वितरण प्रणाली में पारदर्शिता लाने के लिए सस्ते गल्ले की दुकानों में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए है।

सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में ही राशन का का वितरण कराया जा रहा है। चरथावल ब्लॉक में कोविड-19 महामारी को दृष्टिगत रखते हुए खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के अंतर्गत माह जून में 1 जून से 11 जून तक समस्त अंत्योदय कार्डो पर 35 किलोग्राम खाधान्न प्रतिकार्ड निःशुल्क एवं पात्र गृहस्थी कार्डो में मनरेगा जॉब कार्डधारक

श्रम विभाग में पंजीकृत निर्माण श्रमिक,एंव नगर निकाय में पंजीकृत दिहाड़ी प्रवासियों एवं आत्मनिर्भर भारत योजना के अंतर्गत प्रवासियों को 5 किलोग्राम खाद्यान्न प्रति यूनिट के हिसाब से निःशुल्क चावल व गेंहू तथा शेष पात्र गृहस्थी को 5 किलोग्राम प्रति यूनिट खाधान्न एवं समस्त कार्डधारकों को प्रति कार्ड एक किलोग्राम चने का वितरण राशन की दुकानों पर नियुक्त नोडल अधिकारी तथा जिलाधिकारी द्वारा नामित जोनल मजिस्ट्रेट एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट की निगरानी में कराया जा रहा है।

चरथावल देहात में स्थित मीना राशन डीलर द्वारा राशन घोटाले के आरोप से बचने के लिए अपनी राशन की दुकान पर नई व्यवस्था शुरू की है उक्त राशन डीलर द्वारा राशन वितरण प्रणाली में पारदर्शिता लाने तथा किसी भी फजीहत से बचने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगवाकर सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में ही राशन का का वितरण कराया जा रहा है।

राशन डीलर शाहनवाज उर्फ अनू ने बताया कि राशन डीलर में पारदर्शिता लाने व किसी भी फजीहत से बचने के लिए दुकान पर सीसीटीवी कैमरे लगा दिए गए सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में राशन का वितरण कराया जा रहा है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

14 + 15 =