Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

शाहपुर/Muzaffarnagar News: टाप-10 को अवैध शस्त्र सहित पकड़ा

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) शाहपुर थानाध्यक्ष राधेश्याम यादव के नेतृत्व में हरसौली चौकी प्रभारी सत्यवीर सिंह अत्री ने एक और सफलता प्राप्त करते हुए एक टॉप टेनष् १० हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त को अवैध शस्त्र सहित गिरफ्तार कर जेल भेजा हैं।

हरसौली चौकी प्रभारी सत्यवीर सिंह ने मुखबिर की सूचना पर एक अभियुक्त को हरसौली रजवाहे की पुलिया से गिरफ्तार किया हैं।पकड़ा गये अभियुक्त थाना शाहपुर का हिस्ट्रीशीटर/टॉप १० अपराधी बताया जा रहा है। जिस पर आयुध अधिनियम, गौकशी, हत्या का प्रयास, गैंगस्टर आदि जैसी संगीन धाराओं में करीब एक दर्जन अभियोग पंजीकृत हैं।

शाहपुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किये अभियुक्त का नाम सोनू उर्फ दिलशाद पुत्र शरीफ निवासी ग्राम हरसौली थाना शाहपुर जिला मुजफ्फरनगर बताया जा रहा हैं।पकड़े गये अभियुक्त के कब्जे से शाहपुर पुलिस ने ०१ तमंचा मय ०१ जिन्दा कारतूस ३१५ बोर भी बरामद किया है पकड़े गये अभियुक्त के खिलाफ शाहपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया हैं।

दुकानों पर की छापामारी, घरेलू सिलेण्डरों का उपयोग होने पर कार्यवाही

जानसठ।(Muzaffarnagar News) उपजिलाधिकारी, जानसठ के नेतृत्व में कस्बा जानसठ में मिठाई की दुकानों एवं रेस्टोरेंट पर छापे मारी की गयी। जिलाधिकारी के आदेशों के अनुपालन में तथा वर्तमान कावड़ मेले के दृष्टिगत उपजिलाधिकारी महोदय, जानसठ के नेतृत्व में कस्बा जानसठ में मिठाई की दुकानों एवं रेस्टोरेण्ट पर छापे मारी की गयी।

छापे मारी के दौरान कुछ प्रतिष्ठानों पर घरेलू सिलेण्डरो का व्यवसायिक प्रयोग होता पाया गया, जिन्हें अग्रिम जांच हेतु टीम द्वारा कब्जे में ले लिया गया।

साइबर कम्पलेन्ट अब थाना खतौली पर भी होगी दर्ज

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) थाना खतौली पर साइबर हेल्प डेस्क स्थापित की गयी है। यदि आपके साथ किसी प्रकार का साइबर फ्रॉड/ठगी होती है तो आपको अपनी शिकायत दर्ज कराने के लिए एसएसपी ऑफिस जाने की आवश्यकता नहीं है।

आप अपनी शिकायत साइबर हेल्प डेस्क थाना खतौली अथवा मो०नं० ९४५४४०४०७२ पर दर्ज करा सकते हैँ। फ्रॉड की सूचना प्राप्त होते ही जल्द से जल्द थाने को अवगत कराएं ताकि पैसे वापस आने की सम्भावना अधिक रहे। आप सीधा थाने भी जा सकते हैं जहां आपको साइबर हेल्प डेस्क का बोर्ड दिखाई देगा जहां आप अपनी कंप्लेंट दर्ज करा सकते हैं।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21142 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eighteen − three =