समाचार
अमित कुमार को सम्मानित किया गया
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन की और से कोतवाली क्षेत्र मे खादय पदार्थे के वितरण की व्यवस्था देख रहे अमित कुमार को सम्मानित किया गया। इस दौरान प्रदेश युवा उपाध्यक्ष तरूण मित्तल,नगर उपाध्यक्ष गौरव जैन, जिला महामंत्री प्रवीण जैन,नगर मंत्री शोभित जैन, अमित जैन,सुधीर कुमार आदि मौजूद रहे।
जोरदार धमाके से दहला मुजफ्फरनगर, घरों से निकल कर भागे लोग
मुजफ्फरनगर। कोरोना संकट के बीच उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनजर में बड़ा विस्फोट हो गया। जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के मुताबिक, एक घर में गैस सिलेंडर फटने से विस्फोट हुआ है। धमाका इतना भीषण था कि घर के परखच्चे उड़ गए। वहीं घायल को इलाज के लिए अस्पताल में आनन फानन में भर्ती करवाया गया। यह मामला उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर का है, यहां थाना शाहपुर क्षेत्र के अंतर्गत गांव कसेरवा में मंगलवार को भीषण विस्फोट हो गया। धमाके से पूरा इलाका दहल गया।
घटना के बाद लोग अपने अपने घरों से निकल कर भागे तो देखा एक घर में ब्लास्ट हुआ है। पुलिस को मामले की सूचना दी गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल घायल को बचाया और अस्पताल में भर्ती करवाया। बताया जा रहा है कि जब ये धमाका हुआ तो युवक घर की छत पर सो रहा था।
वहीं धमाका इतना भीषण था कि छत भरभरा कर गिर गयी। पुलिस ने धमाके के कारणों का पता लगा लिया है। जानकारी के मुताबिक विस्फोट गैस सिलेंडर फटने के कारण हुआ, जिससे पूरी रसोई के परखच्चे उड़ गए। हालाँकि पुलिस पता लगा रही है कि गैस सिलेंडर के फटने की वजह क्या है। फिलहाल पुलिस ने हालात पर काबू पा लिया है।
सभासद व प्रधान अपने चहेतों को बांट रहे गरीबों का राशन
मुजफ्फरनगर। कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए लॉकडाउन में गरीबों का राशन कई स्थानों पर उन तक नहीं पहुंच रहा है। वार्डो के सभासद एवं गांव के प्रधान अपने चहेतों को गरीबों का राशन बांट रहे है। कई स्थानों पर इस तरह की शिकायत सामने आयी है। राशन न मिलने की वजह से कुछ लोगों के घरों में राशन खत्म हो गया है। लॉकडाउन में गरीबों को उनके घरों तक राशन पहुंचाने के निर्देश शासन से हुए थे। जिला प्रशासन द्वारा गरीबों को राशन बंटवाने के लिए वार्डो के सभासद व गांव के प्रधानों को जिम्मेदारी दी गयी है। प्रशासन ने प्रत्येक वार्ड के सभासद व गांव के प्रधान को नियमानुसार राशन बंटाने के लिए कहा है, लेकिन सभासद व ग्राम प्रधान राशन बांटने में अपनी मनमानी कर रहे है। शहर के कई वार्डो व गांवों से शिकायत मिली कि सभासद व ग्राम प्रधान राशन अपने चहेतों को ही बांट रहे है। कुछ सभासद उन लोगों को राशन बांट रहे, जिन्होंने उन्हें चुनाव में वोट किया था। इसी तरह ग्राम प्रधान भी उन्हीं लोगों में राशन बांट रहे, जिनसे उन्हें आगामी चुनाव में वोट मिलने की उम्मीद है। सभासद व ग्राम प्रधान राशन बांटने की आड़ में आगामी चुनाव की तैयारी कर रहे हैं। सभासद व ग्राम प्रधानों की मनमानी से गरीबों तक राशन नहीं पहुंच रहा है। अगर जिला प्रशासन ने शिकायत पर संज्ञान नहीं लिया तो मोहल्ले व गांवों में लोगों में विद्रोह की भावना बन सकती है। राजनैतिक पार्टियों से जुडे सभासद केवल अपनी पार्टी से जुडे लोगों के कहने पर राशन वितरित कर रहे है। एडीएम प्रशासन अमित कुमार का कहना है कि उनके पास अभी तक इस तरह की कोई शिकायत नहीं आयी है। सभी सभासदों व ग्राम प्रधानों को नियमानुसार राशन बंटवाने के लिए निर्देश किया गया है। शिकायत मिलने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। यदि कोई व्यक्ति राशन से वंचित है तो सीधे प्रशासन द्वारा जारी किए गए वाट्सएप नंबर पर विवरण भेज दे उसे राशन उपलब्ध करा दिया जाएगा।
शबे बारात पर काजी की अपील, घर पर ही करें इबादत
मुजफ्फरनगर। शहर काजी लोगों से ये अपील की है। उन्होंने कहा कि देश में फैले कोरोना संक्रमण के मद्देनजर लोग शबे बारात के मौके पर कब्रिस्तान,दरगाह अथवा मजारों पर जाने से बचें और घर पर ही सोशल डिस्टेसिंग का पालन करते हुये इबादत करें।
मुजफ्फरनगर काजी तनवीर आलम ने कहा कि मुस्लिम समुदाय के लोग कोरोना से बचाव के लिए लॉक डान डाउन का पालन करें । नमाज घर पर ही पढ़ें, बीमारी के खात्मे के लिए दुआ करें। शब ए बारात पर घर में ही इबादत करें कब्रिस्तान ना जाएं। अपने मुल्क और दुनिया से कोरोना के खात्मे के लिए दुआएं करें।
विभिन्न क्षेत्रो का भ्रमण कर लॉक डाउन का अनुपालन कराया गया
मुजफ्फरनगर। कोविड 19 के दृष्टिगत पुलिस द्वारा विभिन्न क्षेत्रो का भ्रमण कर चैकिंग की गई तथा नागरिको से घर पर ही रहने की अपील की गई। एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशो के चलते जनपद के साथ साथ नगर पुलिस ने विभिन्न क्षेत्रो का भ्रमण कर लॉक डाउन का अनुपालन कराया गया तथा सभी नागरिको से अपने घरो पर ही रहने की अपील की गई।
इसी संदर्भ मे शहर कोतवाल अनिल कप्परवान ने पुलिस फोर्स के साथ्र नगर के खालापार, किदवई नगर,रहमतनगर, दक्षिणी कृष्णापुरी,खादरवाला,ईदगाह आदि विभिन्न क्षेत्रो मे चैकिंग चलाया। अभियान चलवाया तथा सभी से अपने घर मे रहने की अपील की। थाना सिविल लाइन पुभारी डी.के.त्यागी की मौजूदगी मे नगर के अस्पताल चौराहा, पुराना भोपा बस स्टैण्ड आदि विभिन्न क्षेत्रो मे चैकिंग की। वहीं नई मन्डी इंस्पैक्टर दीपक चतुर्वेदी ने क्षेत्र के पटेल नगर, मुनीम कालोनी, वकील रोड, भोपा रोड आदि अनेक स्थानो पर सघन चैकिंग की तथा नागरिको से घर पर ही रहने की अपील की।
पटका पहनाकर सम्मानित किया गया।
मुजफ्फरनगर। भगवान महावीर स्वामी के 2619 वें जन्म कल्याणक महोत्सव पर श्री शांतिनाथ दिगम्बर जैन पंचायती मंदिर, अबुपुरा की तरफ से कोरोना महामारी के चलते देश सेवा मे लगे हमारे डाक्टार्स,नर्सिंग स्टाफ, पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी तथा मीडियाकर्मी व सफाईकर्मी आदि का पटका पहनाकर सम्मानित किया गया। ऐसी विपरीत परिस्थ्ति मे उनके द्वारा किए गए योगदान के लिए समस्त जैन समाज सदैव उनका कृतज्ञ रहेगा। इस अवसर पर जैन समाज की और से विशिष्ट जनो मे विरेन्द्र जैन एड.,चक्रेश जैन, राजीव जैन, निखिल जैन,गौरव जैन, अमित जैन आदि मौजूद रहे।
वाहनो को सेनिटाइज किया
मुजफ्फरनगर। पालिका की टीम ने नगर के विभिन्न क्षेत्रो मे भ्रमण कर वाहनो को सेनेटाइज किया। कोविड 19 के मददेेनजर पालिका की टीम ने आज सिटी मजिस्टै्रट अतुल कुमार के नेतृत्व मे नगर के अनेक स्थाने पर खेड वाहनो को सेनिटाइज किया गया। इस दौरान नगर स्वास्थय अधिकारी आर.एस.राठी व पालिका कर्मचारी मौजूद रहे।
अज्ञात व्यक्ति ने हमला कर घायल कर दिया
भोपा। खेत पर काम करने गए एक युवक पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने हमला कर घायल कर दिया। युवक के परिजनो ने उसे उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के कस्बा भोकरहेडी निवासी सुमित रोजाना की भांति आज अपने खेतो पर काम करने के लिए गया हुआ था। इसी बीच वहां पहुंचे किसी अज्ञात व्यक्तिने उसके साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया तथा मौके से फरार हो गया। शोर शराबे की आवाज सुनकर आसपास के खेतो मे काम कर रहे कुछ ग्रामीण मौके पर पहुंचे तथा घायल सचिन को उपचार के लिए सीएचसी भिजवाया तथा उसके परिजनो को इस हादसे से अवगत कराया। पुलिस ने मिली तहरीर के आधार पर मामले की छानबीन शुरू की। पुलिस सूत्रो का कहना है कि मामला आपसी विवाद से जुडा है।
फागिंग का कार्य कराया
मुजफ्फरनगर। पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल द्वारा अपने अभियान को आगे बढ़ाते हुए वार्ड संख्या २५ एवं ४१ में स्थानीय सभासदों की मौजूदगी में फागिंग का कार्य कराया वार्ड संख्या २५ में जब पालिका अध्यक्ष पहुंचे वार्ड के लोगों द्वारा पालिका अध्यक्ष द्वारा किए गए कार्यों की प्रशंसा की और उनके ऊपर फूलों की वर्षा की इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल जी सभासद सुनील शर्मा मनीषा तायल एवं उनके पति इंस्पेक्टर उमाकांत शर्मा पारुल गोयल सफाई नायक राजेंद्र एवं विशाल कुमार स्टेनो अध्यक्ष गोपाल त्यागी एसके बिट्टू एवं स्वास्थ्य विभाग से संबंधित अन्य लोग मौजूद रहे
सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखने की अपील की
मुजफ्फरनगर। क्षेत्राधिकारी खतौली आशीष प्रताप पहुंचे मंसुरपुर, थाना क्षेत्र में स्थित बैंकों के बाहर जमा भीड़ को सीओ खतौली ने कोरोना से संबंधित दी पूरी जानकारी, सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखने की अपील की, सीओ खतौली आशीष प्रताप ने कहा कि बहुत आवश्यक काम हो तब ही घर से बाहर निकले, वरना घर पर ही रहे, घर से बाहर निकलने पर सोशल डिस्टेंसिंग का रखें ध्यान।
गंग नहर पटरी पर चलाया चेकिंग अभियान
मुजफ्फरनगर। लॉक-डाऊन के प्रति पूरी तरह सजग हैं पुलिस पुलिस से आंख बचाकर गंग नहर पटरी मार्ग का इस्तेमाल कर आवाजाही कर रहे वाहन चालकों की धरपकड खतौली पुलिस ने गंग नहर पटरी पर चलाया चेकिंग अभियान। लॉक डाउन का उल्लंघन करने वालों के काटे जा रहे हैं चालान। उप निरीक्षक ज्ञानेंद्र सिंह नागर के नेतृत्व में चला अभियान।
प्रधानमंत्री राहत कोष में एक लाख रुपए दिए
मुज़फ़्फ़रनगर। प्रसिद्ध अधिवक्ता गुलशन सचदेवा ने प्रधानमंत्री राहत कोष में एक लाख रुपए दिए हैं । उन्होंने ज़िलाधिकारी सेल्वा कुमारी जयराजन को चेक सौंपा है ।कोविड-१९ के लिए प्रधानमंत्री,मुख्यमंत्री समेत ज़िलाधिकारी के यहाँ राहत कोष बने हुए है ।
स्कूलों में तीन महीने की फीस वसुली स्थगित की जाए-रमा नागर
मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय सचिव रालोद रमा नागर ने कहा कि देश पर आए महामारी के संकट के समय में व लोकडाउन के दौरान देश की अर्थव्यवस्था गडबडा गई हैं देश के किसानों मजदूरों मझोले व्यापारियों व निजी क्षेत्र में कार्यरत कर्मचारियों मजदूरों को विशेषकर आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रमा नागर ने उपरोक्त वर्गों की आर्थिक परेशानियों को देखते हुए केंद्र सरकार व प्रदेश सरकारों से मांग की कि उत्तरप्रदेश के बनारस व गौतमबुद्ध जिला प्रशासन की तरह अन्य जनपदों में भी सभी स्कूलों में तीन महीने की फीस वसुली स्थगित की जाए।
संस्थाएं भी जनसेवा मे अपनी सहभागिता कर रही
मुजफ्फरनगर। कोविड 19 के प्रभाव को निष्फल साबित करने के लिए जिला पुलिस प्रशासन के अलावा सामाजिक एंव स्वयंसेवी संस्थाओ द्वारा भी महत्व भूमिका निभाई जा रही है। प्रशासन के साथ साथ सामाजिक कार्यकर्ता भी जनसेवा मे अहम भूमिका निभा रहे हैं।
वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के प्रभाव को समाप्त करने के लिए जिला पुलिस प्रशासन द्वारा की गई विभिन्न व्यवस्थाओ के साथ साथ सामाजिक एवं स्वयंसेवी संस्थाएं भी जनसेवा मे अपनी सहभागिता कर रही है। तथा प्रशासनिक अधिकारियो की मौजूदगी मे नागरिको को खादय सामग्री एवं भोजन के पैकेट व चाय,बिस्कुट,नमकीन,रस आदि का वितरण किया जा रहा है। इसी संदर्भ मे साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट ऑल इंडिया एंटी करप्शन एंटी क्राइम सेल की टीम की और से क्रांतिकारी शालू सैनी, विक्की चावला,संजय मदान, मंगलेश प्रजापति, चरण सिंह प्रजापति, पंकज प्रजापति, राजीव सैनी ठेकेदार, कमल सैनी, अर्जुन सैनीराजू सैनी आदि ने विभिन्न स्थानो पर मास्क, सैनिटाइजर व नाश्ता आदि वितरित किया गया।
भोजन के पैकेट वितरित किए गए
मुजफ्फरनगर। श्री गुरू सिह सभा गांधी कालोनी की और से भोजन के पैकेट वितरित किए गए। संस्था के पदाधिकारियो ने नगर के विभिन्न क्षेत्रो मे पैकेट वितरित किए। श्री गुरू सिह सभा गांधी कालोनी के वरिष्ठ पदाधिकारी समाजसेवी धनप्रीत सिह उर्फ चन्नी बेदी के ने अपने साथियो के साथ प्रशासनिक अधिकारियो की मौजूदगी मे नगर क्षेत्र मे अनेक स्थानो पर भोन के पैकेट वितरित किए।
25 हजार रूपये का राहत राशि चैक सौपा
खतौली। शिशु शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज की और से प्रधानमन्त्री केयर फण्ड मे कोरोना महामारी से बचाव के लिए एसडीएम को 25 हजार रूपये का राहत राशि चैक सौपा। कस्बे के बुढाना रोड स्थित शिशु शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य कांता स्वरूप सिंघल एवं चिराग सिंघल द्वारा 25000 रूपये का चेक प्रधानमंत्री केअर फंण्ड मे कोरोना महामारी हेतु एसडीएम को चैक प्रषित किया गया।
युवक झुलसा
शाहपुर। गैस सिलेण्डर लीक होने से एक युवक झुलस गया। जिसे उपचार के लिए निजी चिकित्सक के यहां भिजवाया गया। जानकारी के अनुसार शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव कसेरवा निवासी योगेन्द्र घर मे घरेलू गैस सिलेण्डर लीक हो जाने से मामूली तौर पर झुलस गया। सिजे उसके परिजनो ने ग्रामीणो की मदद से निजी चिकित्सक के यहां उपचार के लिए भिजवाया।

